Rohit Shetty Biography in Hindi | रोहित शेट्टी का जीवन परिचय

You are currently viewing Rohit Shetty Biography in Hindi | रोहित शेट्टी का जीवन परिचय
  • Post category:Celebrities

रोहित शेट्टी की जीवनी – आयु, जन्म तिथि, माता-पिता, कुल संपत्ति, फिल्म, निर्देशक, करियर, पत्नी और पुरस्कार ( Rohit Shetty Biography in Hindi – age, DOB, parents, net-worth, films, director, career, wife, and awards )

रोहित शेट्टी कौन है? (Who is Rohit Shetty)

रोहित शेट्टी भारतीय हिंदी फिल्म जगत के एक डायरेक्टर ,प्रोड्यूसर, और करतबकर्ता है। इनका जन्म 14 मार्च 1973 को महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जमीन फिल्म से की थी तथा इन्हें खासतौर पर एक्शन मूवी बनाने के लिए जाना जाता है, इन्होंने गोलमाल,सिंघम, बोल बच्चन तथा सूर्यवंशी जैसी हिट फिल्मों को सुपरहिट बनाया है।

भारतीय हिंदी फिल्म जगत में रोहित शेट्टी का नाम आजकल कौन नहीं जानता, बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्म बनाने के लिए जाने जाते रोहित शेट्टी बॉलीवुड के जाने माने फिर डॉक्टर हैं, अगर कहा जाए कि बॉलीवुड में एक्शन फिल्म बनानी है तो सबसे ऊपर नाम रोहित शेट्टी का ही आता है, क्योंकि यही कारण है कि आज रोहित शेट्टी अपनी एक्शन मूवी और भरपूर कॉमेडी फिल्म के लिए काफी लोकप्रिय हैं। गोलमाल सिंघम रिटर्न तथा सूर्यवंशी जैसी फिल्म को डायरेक्ट करने वाले रोहित शेट्टी आज भारत में इतने लोकप्रिय हो गए हैं की उनकी फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है, इन्होंने अपनी उपलब्धि अपनी मेहनत और कड़ी परिश्रम का कारण हासिल की है।

रोहित शेट्टी की जानकारी ( Biography of Rohit Shetty in Hindi)

question (प्रश्न)answer (उत्तर)
name/नाम रोहित शेट्टी
DOB/जन्म तिथि 14 मार्च 1973 (महाराष्ट्र )
age/उम्र48 साल (2021)
profession/पेशाफिल्म निर्देशक , चलचित्र निर्माता, स्टंट कलाकार, छायाकार
parents/माता-पिताबलवंत शेट्टी, रत्ना शेट्टी
wife/पत्नीमाया शेट्टी
child/बच्चेबेटा-ईशान शेट्टी
networth/कुल मूल्य280 Crore (2021)
homtown/गृहनगरमैंगलोर, कर्नाटक
religion/धर्महिंदू
nationality/राष्ट्रीयता भारतीय
Rohit Shetty Biography in Hindi

Rohit Shetty Biography in Hindi

मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1973 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम बलवंत शेट्टी है, जो अभिनय क्षेत्र में कार्यरत थे, इसके अलावा एक मंजे हुए फाइट डायरेक्टर भी थे। शेट्टी के पिता तब गुज़र गए जब वह केवल 6 साल के थे। रोहित शेट्टी की माँ का नाम रत्ना शेट्टी है | तथा भाई बहन की बात करें तो ह्रदय (सौतेले भाई), उदय (सौतेले भाई) है | उनकी तीन सगी बहने भी हैं, जिनका नाम महेक, छाया और और चंदा है।

रोहित शेट्टी की निजी जिंदगी ( Personal life of Rohit Shetty )

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का विवाह वर्ष 2005 में माया शेट्टी से हुआ है, इनका एक बेटा है, जिनका नाम ईशान शेट्टी है | रोहित हिन्दू धर्म में आस्था रखते हैं | उन्हें कसरत करने का बहुत शौक है | यह फिट एंड एंग्री डायरेक्टर धुम्रपान और दारू से दूर ही रहते हैं।

रोहित शेट्टी करियर (Rohit shetti career in hindi)

रोहित शेट्टी ( Rohit Shetti ) ने अपने करियर के शुरुआत फिल्म फूल और कांटे से की, जहा उन्होंने कुकू कोहली के साथ एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। तब उनकी उम्र महज 17 वर्ष थी। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ जुल्मी तथा हकीकत जैसी शानदार फिल्मों में काम किया। यहां से रोहित शेट्टी अब लोगो को जुबा पर उतरने लगे थे।

इसी दौरान रोहित शेट्टी का काम लोगो को काफी पसंद आया था, इसलिए इन्हे प्यार तो होना ही था फिल्म में शानदार काम करने के चलते यह फिल्म बेहद पसंद की गई। यही नहीं रोहित शेट्टी ने वर्ष 2006 में गोलमाल फिल्म को डायरेक्ट किया जिसके चलते इनकी फिल्म गोलमाल काफी पसंद आई यह एक कॉमेडी फिल्म थी इसलिए यह फिल्म 2006 की सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी फिल्में में से एक थी।

गोलमाल और बोल बच्चन जैसी फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले रोहित शेट्टी ने अपने काम के चलते बहुत ही कम समय में काफी लोकप्रिय हुए, इसका अंदाजा आप 2013 में आई कॉमेडी से भरपूर चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म काफी प्रसिद्ध हुई, तथा इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले रोहित शेट्टी भी इस फिल्म के जरिए काफी प्रसिद्ध हुए और इनका नाम भारत में हर कोई जाने लगा था।

साथ ही रोहित शेट्टी यहीं नहीं रुके क्योंकि दिलवाले, गोलमाल अगेन तथा सिंघम और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर रोहित शेट्टी ने भारतीय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इनके द्वारा बनाई की गई सिंघम फिल्म एक्शन से काफी भरपूर थी इसलिए इस फिल्म को तो सुपरहिट होना ही था। आज रोहित शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर में से एक है। तथा इनका नाम सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक में गिना जाता है।

रोहित शेट्टी की फिल्में (rohit shetty movies in hindi)

year (वर्ष)movie (फ़िल्म)
2003ज़मीन
2006गोलमाल
2008 संडे
2008 गोलमाल रिटर्न्स
2009आल द बेस्ट-फन बिगिन्स
2010 गोलमाल 3
2011 सिंघम
2012बोल बच्चन
2013चेन्नई एक्सप्रेस
2014 सिंघम रिटर्न्स
2015दिलवाले
2017गोलमाल अगेन
2020 सूर्यवंशी
film career list

खतरों के खिलाड़ी में रोहित शेट्टी ( खतरों के खिलाड़ी में रोहित शेट्टी )

यूं तो हम सब जानते हैं, की रोहित शेट्टी भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक हैं, लेकिन फिल्म निर्देशक होने के साथ-साथ उन्हें एडवेंचर करना काफी पसंद है, इसीलिए उन्होंने 21 जुलाई 2008 को शुरू हुए एक रियलिटी शो Fear Factor : यानी Khatron Ke Khiladi में एक होस्ट के रूप में काम करने का मौका मिला। रोहित शेट्टी को पहली बार खतरों खिलाड़ी का हॉस्ट सीजन 5 में 22 मार्च 2014 को बनाया गया और उसके अगले सीजन में भी रोहित शेट्टी को एक होस्ट के रूप में खतरों के खिलाड़ी का सीजन करने को मिला। लेकिन खतरों के खिलाड़ी के सीजन 7 में भारतीय प्रसिद्ध अभिनेता अर्जुन कपूर को खतरों के खिलाड़ी का होस्ट बनाया गया।

लेकिन जल्द ही रोहित शेट्टी को दुबारा खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 9 और 10 में एक रियलिटी शो को होस्ट करने का मौका मिला इन्होंने इस शो को बहुत ही इमानदारी और बखूबी से निभाया। वर्तमान में भी रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया को लेकर इस शो को और भी मनोरंजक बना रहे हैं।

रोहित शेट्टी इंडियन टेलीविजन शो ( Rohit Shetty Indian Television Shows )

एक डायरेक्टर के साथ साथ रोहित शेट्टी ने टीवी इंडस्ट्री में भी नजर आ चुके हैं, जैसे 2009 से 2011 तक कॉमेडी सर्कस में एक जज के तौर पर काम करना, 2014 में खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 को होस्ट करना, तथा 2019 में प्रसिद्ध रियलिटी शो बिग बॉस 13 में एक मेहमान के तौर पर बिग बॉस हाउस में आना, और इसके अलावा 2020 में फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी को होस्ट का काम किया।

रोहित शेट्टी पुरस्कार (Rohit Shetty Award)

  • वर्ष (2013) फिल्म – बोल बच्चन – ज़ी सिने अवार्ड्स
  • साल (2013) – फिल्म – चेन्नई एक्सप्रेस – nickelodeon Kid’s Choice Award India |
  • वर्ष (2014) – फिल्म – सिंघम रिटर्न्स – स्टार बोक्स ऑफिस इंडिया अवार्ड्स |
  • वर्ष (2018) – गोलमाल अगेन – विजेता – ज़ी सिने अवार्ड्स |

रोहित शेट्टी विवाद में (Rohit Shetty controversy in hindi)

साल 2020 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। लेकिन फिल्म के विलेन को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी पर मुस्लिम समुदाय को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया गया है, लेकिन रोहित ने इन आरोपों को अस्वीकार करते हुए कहा कि जब हमने आज की फिल्मों में हिंदू विलेन को चुना तो सवाल क्यों नहीं उठा? मुस्लिम विलेन होने पर सवाल क्यों ?

सामान्य प्रश्न (FAQ)

Q : रोहित शेट्टी कौन है ?

Ans : एक डायरेक्टर ,प्रोड्यूसर, और करतबकर्ता है।

Q : रोहित शेट्टी का जन्म कब हुआ था ?

Ans : 14 मार्च 1973 को

Q : रोहित शेट्टी की पहली फिल्म कौन सी थी ?

Ans : जमीन

Q : रोहित शेट्टी की पत्नी कौन है ?

Ans : माया शेट्टी

Q : रोहित शेट्टी की कुल संपत्ति कितनी है ?

Q : 280 करोड़ 2021 हिसाब से

see also – इन्हे भी पढ़े

नोट – हम इस पूरी बायोग्राफी का श्रेय रोहित शेट्टी को देते हैं। क्योकि यह पूरी जीवनी रोहित शेट्टी के जीवन पर आधारित है, हमने बस उनके जीवन पर प्रकाश डालने का एक छोटा सा प्रयास किया है। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइयेगा और उम्मीद करते है आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करेंगे.