Kajol Biography in Hindi | काजोल का जीवन परिचय

You are currently viewing Kajol Biography in Hindi | काजोल का जीवन परिचय
  • Post category:Celebrities

Kajol Biography in Hindi – DOB, family, age, relationship, education, career, film debut, movie, and awards काजोल का जीवन परिचय – जन्मतिथि, परिवार, उम्र, शिक्षा, करियर, फिल्म डेब्यू, फिल्म और पुरस्कार

one of the best Indian actress

काजोल देवगन जो की काजोल के नाम से मशहूर है। यह एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो हिंदी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक है। इनका जन्म 5 अगस्त 1974 को महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होने साल 1992 में Bekhudi फिल्म से अपनी फ़िल्मी करियर शुरू किया और कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, और दिलवाले फिल्म जैसी कई सुपरहिट फिल्मे दी। वर्तमान में वह भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रीओ में से एक है, जिन्हे वर्ष 2011 में, भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके आलावा वह Filmfare Awards तथा कई फिल्म अवार्ड्स प्राप्तकर्ता है।

काजोल का जीवन परिचय (Kajol Biography in Hindi)

name/नामकाजोल
nickname/उपनामKads & Kajju
DOB/जन्म तिथि5 अगस्त 1974
birthplace/जन्मस्थानबॉम्बे, (मुंबई)महाराष्ट्र, भारत
age/उम्र48 साल (2022)
profession/पेशाअभिनेत्री
parents/माता-पिताशोमू मुखर्जी/तनुजा
net-worth/नेट-वर्थ$24 मिलियन (2022)
career start/करियर की शुरुआत1992 (Bekhudi)
famous for/प्रसिद्धभारतीय अभिनेत्री
most like film/पसंदीदा फिल्मकुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, और दिलवाले तथा और भी
religion/धर्महिंदू
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय

Kajol Devgan biography in Hindi

फिल्मो में अपनी पहहचान बनाने वाली काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को बॉम्बे (वर्तमान मुंबई) में हुआ था। उनके पिता शोमू मुखर्जी एक फिल्म निर्देशक और निर्माता थे। जबकि उनकी मां, तनुजा, एक अभिनेत्री। इसके आलावा काजोल के परिवार में उनकी छोटी बहन भी है, जिनका नाम तनीषा है, यह भी काजोल की तरह एक अभिनेत्री हैं। काजोल बताती है की, वह बचपन में एक शरारती और जिद्दी हुआ करती थी। लेकिन जब वह छोटी थी, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे, और काजोल की देखभाल उनकी दादी करती थी।

अगर बात करे उनकी शिक्षा की तो उन्होंने अपनी शिक्षा पंचगनी के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से की। अपनी पढ़ाई के साथ साथ वह नृत्य कला में भी भाग लिया करती थी। साथ ही बचपन से ही एक्टिंग का शोक उन्हें हिंन्दी सीनेमा की और ले गया।

काजोल का परिवार (Kajol’s family)

father/पिताशोमू मुखर्जी
mother/मातातनुजा
siblings/भाई-बहनतनीषा मुखर्जी
husband/पतिअजय देवगन
Childs/बच्चेन्यासा देवगन/युग देवगन

kajol biography in hindi language (काजोल का फिल्मी करियर)

काजोल ने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत महज़ 16 साल की शुरू की, जहा उन्होंने 1992 में बेखुदी फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें शाहरुख़ खान की फिल्म बाजीगर में काम करने को मिला। यह फिल्म एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई और कजोल को उनके अभिनय को देखते हुए कई फिल्मो के ऑफर आने लगे।

वर्ष 1994 में काजोल ने ये दिल्लगी में फिल्म में अभिनय किया, और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान भी थे। 1995 में उन्होंने अजय देवगन के साथ गुंडाराज फिल्म में काम किया, लेकिन इन फिल्मो से काजोल को कुछ खास प्रसंसा नहीं मिल रही थी, तभी उन्हें करण अर्जुन फिल्म के लिए अभिनय करने को मिला। इस फिल्म में काजोल के आलावा अभिनेता सलमान खान और शाहरुख़ खान भी थे, जिन्होंने इस फिल्म को चाँद चाँद लगा दिए।

और यही से काजोल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म देती रही। उन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, गुप्त, प्यार किया तो डरना क्या, प्यार तो होना ही था, जैसी कई फिल्मो से काफी लोकप्रिय हुई। शानदार काम के चलते काजोल हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री के तौर पर देखी जाने लगी। अभी तो यह शुरुआत थी, क्योकि आने वाली फिल्मो से इनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई।

उन्होंने वर्ष 1998 में आई फिल्म कुछ कुछ होता है, में अंजलि की भूमिका निभाई, जहाँ लोगो तथा देखने वालो ने बेहद पसंद किया। यह फिल्म भी बाकि फिल्मो की तरह हिट रही। इसके बाद उन्होंने हम आपके दिल में रहते हैं, कभी खुशी कभी ग़म, फ़ना, ओम शान्ति ओम, फिल्मो में शानदार काम किया। उन्हें कभी खुशी कभी ग़म फिल्म के लिए Filmfare Awards और screen अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।

फिल्म में काजोल और अजय देवगन

इसके बाद अभिनेत्री काजोल ने वर्ष 2008 से 2012 तक कई फिल्मो में काम किया, उन्होंने इस बीच यू मी और हम, माइ नेम इज़ ख़ान, टूनपुर का सुपर हीरो, स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर फिल्मो में अभिनय किया। उन्होंने 2015 में आई फिल्म दिलवाले में भी गजब का रोल निभाया, जहां फिल्म की लोकप्रियता और भी बढ़ गई। फिर उन्होंने 5 साल के लम्बे सफर में अजय देवगन के साथ तानाजी फिल्म में सावत्री बाई की भूमिका निभाई। यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मो में से एक बन गई, जिसने बॉक्स ओफिस पे 368 करोड़ की कमाई की। वर्तमान में काजोल बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ तथा सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली अभिनेत्री है।

काजोल और अजय देवगन की शादी

काजोल ने 1994 में गुंडाराज की शूटिंग के दौरान अभिनेता अजय देवगन को डेट करना शुरू किया और 24 फरवरी 1999 को देवगन और काजोल पारंपरिक महाराष्ट्रीयन समारोह में शादी हुई। वर्तमान में इनके दो बच्चे है, एक बेटी जिसका नाम न्यासा देवगन और बेटा युग देवगन।

फिल्मों के लिए मिले कुछ पुरस्कार

  • राजीव गांधी पुरस्कार 2002
  • करमवीर पुरस्कार 2007
  • पद्म श्री 2011
  • बंगाल फिल्म पत्रकार संघ पुरस्कार 1995 (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (हिंदी))
  • बॉलीवुड मूवी अवार्ड्स 1999 (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री)
  • फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार 1995 (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री)
  • स्क्रीन अवार्ड्स 1999 (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री)
  • स्टारडस्ट अवार्ड्स 2011 (वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – महिला)
  • ज़ी सिने अवार्ड्स 1998 (एक नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन)

काजोल की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट

  • 1992 – बेखुदी
  • 1993 – बाज़ीगर
  • 1994 – ये दिल्लगी
  • 1995 – गुंडाराज
  • 1995 – अर्जुन
  • 1995 – दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
  • 1997 – गुप्त
  • 1998 – प्यार किया तो डरना क्या
  • 1998 – तो होना ही था
  • 1998 – कुछ कुछ होता है
  • 1998 – दुश्मन
  • 1999 – आपके दिल में रहते हैं
  • 2001 – कभी खुशी कभी ग़म
  • 2006 -फ़ना
  • 2006 – कभी अलविदा ना कहना
  • 2007 – शान्ति ओम
  • 2008 – मी और हम
  • 2010 – माइ नेम इज़ ख़ान
  • 2010 – टूनपुर का सुपर हीरो
  • 2015 – दिलवाले
  • 2020 – तानाजी

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

काजोल की शादी किस उम्र में होती है?

24 साल की उम्र में।

काजोल का धर्म क्या है?

हिन्दू।

अभिनेत्री काजोल का जन्म कब हुआ था?

5 अगस्त 1974 को।

काजोल किसकी पत्नी है?

अजय देवगन।

काजोल के माता पिता का क्या नाम है?

शोमू मुखर्जी और तनुजा।

See Also – इन्हे भी पढ़े

dia mirza biography in hind

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम काजोल को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?