Arjun Kapoor Biography in Hindi | अर्जुन कपूर की जीवनी

You are currently viewing Arjun Kapoor Biography in Hindi | अर्जुन कपूर की जीवनी

अर्जुन कपूर का जीवन परिचय – आयु जन्मतिथि, माता-पिता, अभिनय करियर, फिल्में, निवल मूल्य, पहली फिल्म और पुरस्कार ( Arjun Kapoor Biography in Hindi – age DOB, parents, acting career, movies, net-worth, first movie, and awards )

अर्जुन कपूर कौन है? (Who is Arjun Kapoor)

अर्जुन कपूर एक भारतीय हिंदी फिल्म अभिनेता हैं, जो बॉलिवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते है। इनका जन्म 26 जून 1985 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। इन्होने अपनी अभिनय की शुरुआत साल 2012 के एक्शन फिल्म इश्कजादे के साथ तथा बाद में भी मुख्य किरदार के रूप में कई फिल्मों में दिखाई दिए। 2015 में आई तेवर, और 2017 में आई हाफ गर्लफ्रेंड इनकी मुख्य फिल्म है, इन्ही फिल्म से इन्हे भारतीय हिंदी फिल्म में प्रसिद्धि मिली है।

अर्जुन कपूर आज भारत में इतने लोकप्रिय हो चुके हैं कि, उनकी इंस्टाग्राम, फेसबुकतथा और भी सोशल मीडिया पर बढ़ती हुई फैन फॉलोइंग उनका सबूत है। अर्जुन ने यह उपलब्धि अपनी मेहनत के बदौलत हासिल की है। इसलिए इन्होने कई हिट फिल्मो में काम कर अपनी पहचान बनाने में कामियाब हुए है। इसका अंदाजा आप 2017 में आई फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड से लगा सकते है, क्योकि इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ साथ श्रद्धा कपूर भी थी जिन्होंने इस फिल्म में अपना किरदार बखूबी निभाया था।

Arjun Kapoor Biography in Hindi (सामान्य जानकारी)

question (प्रश्न)answer (उत्तर)
name/नाम अर्जुन कपूर
DOB/जन्म तिथि 26 जून 1985 ( महाराष्ट्र, मुंबई )
age/उम्र36 साल (2021)
profession/पेशा फिल्म अभिनेता
parents/माता-पिताबोनी कपूर/मोना शौरी
net-worth/कुल मूल्य74 करोड़ (2021)
first movie/पहली फिल्मइश्कजादे
Partner/साथीमलाइका अरोड़ा
Debut/प्रथम प्रवेश2012 से वर्तमान
religion /धर्महिन्दू
nationality/राष्ट्रीयता भारतीय
arjun kapoor

Early life and family (प्रारंभिक जीवन और परिवार)

महशूर अभिनेता अर्जुन कपूर का जन्म एक पंजाबी परिवार बोनी कपूर और मोना शौरी के घर में हुआ था। उनके पिता बोनी कपूर एक भारतीय फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने वांटेड, मिस्टर इंडिया, नो एंट्री, और जुदाई जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों को उजागर किया था। उनकी माँ मोना शौरी भी एक भारतीय टेलीविजन निर्माता, फिल्म निर्माता थी। अर्जुन कपूर की एक छोटी बहन है, जिनका अंशुला कपूर है।

अगर बात करे अर्जुन कपूर की शुरूआती पढाई की तो, अर्जुन कपूर ने अपनी शुरूआती पढाई मुंबई के आर्य विद्या मंदिर स्कूल से की, और केवल 11वीं कक्षा तक आते आते उन्होंने अपनी पढाई से मुँह मोड़ लिया।

Arjun Kapoor career (अर्जुन कपूर का करियर)

अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में की, जहा उन्होंने कल हो ना हो फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप काम किया। इसके बाद उन्होंने No Entry, Salaam-e-Ishq तथा 2009 में आई फिल्म Wanted में एक सहयोगी निर्माता के रूप में काम किया। लेकिन अर्जुन कपूर का फिल्म करियर 2012 में आई फिल्म Ishaqzaade से शुरू हुआ। यह इनकी डेब्यू फिल्म थी, इसलिए अर्जुन ने यह मौका हाथ से जाने नहीं दिया और इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ अपने अभिनय की शुरुआत कर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

इस पहली फिल्म ने अर्जुन कपूर को एक नई पहचान दिलाने में कामियाब हुई, तथा इसके बाद 2013 की फिल्म Gunday में बाला भट्टाचार्य का शानदार किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का एक और नमूना पेश किया। इसके बाद अर्जुन कपूर ने Tevar फिल्म में अहम् भूमिका निभाई थी, जिसमे उन्होने घनश्याम शुक्ला का किरदार किया था। यह फिल्म भी एक्शन से भरपूर थी, इसलिए यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई।

अभिनेता अर्जुन कपूर यही तक नहीं रुके क्योंकि 2017 में फिल्म Half Girlfriend सुपर डुपर हिट रही। तथा 2018 से लेकर 2021 तक उन्होंने Namaste England ,India’s Most Wanted, Panipat और Bhoot Police में अभिनय कर बॉलीवुड में लोकप्रिय हुए।

अर्जुन कपूर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Arjun Kapoor Best movie list)

year (वर्ष)movie (फिल्म)role (भूमिका)
2012इश्कजादेपरमा “परवेज” चौहान
2014गुंडेबाला भट्टाचार्य
2015तेवरघनश्याम शुक्ला
2016की एन्ड काकबीर “का” बंसाली
2017हाफ गर्लफ्रेंडमाधव झा
2017मुबारकांकर्ण सिंह बाजवा
2018नमस्ते इंग्लैंडपरम वीर रंधावा
2019पानीपतसदाशिव राव भाऊ
2021भूत पुलिसचिरौंजी “चीकू” वैद्य:

अर्जुन कपूर पुरस्कार (Arjun Kapoor Award)

  • वर्ष 2012 – फिल्म, इश्कजादे- अवार्ड, BIG Star Entertainment Awards
  • साल 2013 – फिल्म, इश्कजादे- अवार्ड, Zee Cine Awards
  • वर्ष 2013 – फिल्म, इश्कजादे- अवार्ड, Stardust Awards
  • साल 2014 – फिल्म, गुंडे- अवार्ड, BIG Star Entertainment Awards

arjun kapoor new movie 2022

एक विलेन रिटर्न्स

see also – इन्हे भी पढ़े

नोट – हम इस पूरी बायोग्राफी का श्रेय अर्जुन कपूर को देते हैं। क्योकि यह पूरी जीवनी अर्जुन कपूर के जीवन पर आधारित है, हमने बस उनके जीवन पर प्रकाश डालने का एक छोटा सा प्रयास किया है। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइयेगा और उम्मीद करते है आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करेंगे.