Nisa Godrej Biography in Hindi | निसा गोदरेज की जीवनी

You are currently viewing Nisa Godrej Biography in Hindi | निसा गोदरेज की जीवनी
  • Post category:Businessman

Nisa Godrej Biography in Hindi – age, family, DOB, career, net-worth and more (निसा गोदरेज की जीवनी हिंदी में – उम्र, परिवार, जन्म तिथि, करियर, नेट-वर्थ और बहुत कुछ)

निसा गोदरेज कौन है? (Who is Nisa Godrej?)

निसा गोदरेज जिनका पूरा नाम निसाबा आदि गोदरेज है, यह एक भारतीय महिला व्यवसायी है, जो गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (GCPL) की चेयरपर्सन हैं। इनका जन्म 12 फरवरी 1978 को हुआ था। वह गोदरेज इंडस्ट्रीज और इससे जुड़ी कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट रणनीति और मानव पूंजी कार्यों की देखरेख करती हैं। निसा गोदरेज समूह की ‘गुड एंड ग्रीन’ (सीएसआर) पहल की प्रमुख हैं, वह Godrej Group के चेयरपर्सन आदि गोदरेज की बेटी है। साथ ही निसा गोदरेज GCPL, गोदरेज एग्रोवेट और टीच फॉर इंडिया की बोर्ड सदस्य भी हैं।

Nisa Godrej Biography in Hindi- age, DOB, net-worth…

full name/पूरा नाम निसाबा आदि गोदरेज
nickname /उपनामनिसा गोदरेज
DOB/जन्म तिथि 12 फरवरी 1978
birthplace/जन्म स्थानज्ञात नहीं
age/आयु45 साल (2023)
profession/पेशा महिला व्यवसायी
education/शिक्षास्टोव स्कूल (1994-1996)
कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल (1983-1994)
famous for/प्रसिद्धगोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (GCPL) की चेयरपर्सन के रूप में
Parents/अभिभावकपिता– आदि गोदरेज (गोदरेज समूह के अध्यक्ष, भारतीय अरबपति व्यवसायी और उद्योगपति)
माता– परमेश्वर आदि गोदरेज
Husband/पतिकल्पेश मेहता
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय
Nisa Godrej information in hindi

Nisa Godrej story in hindi | निसा गोदरेज की कहानी

GCPL की चेयरपर्सन निसा गोदरेज का परिवार शुरूआती दिनों से ही बिज़नेस की फिल्ड में अपना नाम बना रहा है, इनके पिता आदि गोदरेज जो की godrej group के अध्यक्ष और चेयरपर्सन है। अगर बात करे निसा के करियर की तो निसा गोदरेज 2006 में MBA कि डिग्री हासिल करने के बाद जब वे वापस भारत आईं तब वह तब अपने पिता की कंपनी के शामिल हो गई और ठीक दो साल बाद ही उन्हेंवर्ष 2008 में गोदरेज एग्रोवेट के बोर्ड में शामिल किया गया। बोर्ड में शामिल होते ही निसा ने हार्वर्ड के अपने एक दोस्त मार्क कॉन (Mark Kahn) को गोदरेज एग्रोवेट में वाइस प्रेसिडेंट बनाया।

who is amazon owner? read more…

इसके बाद निसा गोदरेज को साल 2010 में गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ‘ह्यूमन कैपिटल एंड इनोवेशन’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जहां वह समूह के लिए विभिन्न नवाचार, रणनीति और मानव संसाधन परियोजनाओं के प्रबंधन का कार्यभार क जिम्मा अपने ऊपर लिया। कंपनी में शामिल होने के कारण निसा ने कंपनी के तौर तरीको में काफी बदलाव किया और घाटे में जा रही कंपनी को प्रॉफिट में बदल दिया।

2013 में उन्हें गोदरेज कंस्यूमर प्रोडक्ट GCPL की कार्यकारी निदेशक के रूप में चुना गया तथा साल 2017 में उन्हें GCPL का अध्यक्ष बनाया गया। 2020 में, विवेक गंभीर के व्यक्तिगत कारणों से कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा देने के बाद, निसा गोदरेज को जीसीपीएल (GCPL) का नेतृत्व करने का मौका मिला और उन्होंने कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में पदभार संभाला।

Nisa Godrej career highlights

  • 2001: कॉर्पोरेट मानव संसाधन उप प्रबंधक
  • 2002: गोदरेज टी एमडी कार्यकारी सहायक
  • 2008: गोदरेज एग्रोवेट के बोर्ड सदस्य नियुक्त
  • अप्रैल 2010: गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के ह्यूमन कैपिटल एंड इनोवेशन के अध्यक्ष और गोदरेज हाउसहोल्ड प्रोडक्ट्स लिमिटेड के निदेशक।
  • मई 2013: कार्यकारी निदेशक, जीसीपीएल
  • मई 2017: कार्यकारी अध्यक्ष, जीसीपीएल
  • जुलाई 2020: गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) के अध्यक्ष और सीईओ

awards and honors | पुरस्कार और सम्मान

  • 2018 में फोर्ब्स की उभरते एशिया में 25 सबसे नए उद्यमियों की सूची में विशेष रुप से प्रदर्शित।
  • 2020 में फॉर्च्यून इंडिया की वार्षिक सूची में सबसे शक्तिशाली व्यवसायी महिलाएं जो अपने व्यापार कौशल और सामाजिक और सांस्कृतिक प्रभाव के आधार पर प्रभाव डाल रही हैं।

see also – इन्हें भी पढ़ें

sunil mittal biography in hindi

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम निसा गोदरेज को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?