Draupadi Murmu Biography In Hindi | द्रौपदी मुर्मू की जीवनी

You are currently viewing Draupadi Murmu Biography In Hindi | द्रौपदी मुर्मू की जीवनी
Draupadi Murmu

Draupadi Murmu Biography In Hindi – age, date of birth, family, struggle, career, political work, and achievements (द्रौपदी मुर्मू जीवनी हिंदी में – आयु, जन्म तिथि, परिवार, संघर्ष, करियर, राजनीतिक कार्य और उपलब्धियां)

हाली में भारत की राष्ट्रपति पद के लिए जानी जा रही भाजपा की द्रोपदी मुर्मू काफी चर्चा में है, और क्यों ना हो यह भारत की नई महिला राष्ट्रपति घोषित हुई हैं। आज राष्ट्रपति पद के लिए चयनित हुई द्रोपदी मुर्मू हर भारतीय महिला के लिए एक गौरव का प्रतीक बनकर सामने आई हैं। इसलिए आज हम इस पोस्ट में आपको द्रोपदी मुर्मू के जीवन से जुड़ी सभी जानकारी आपको देंगे तो चलिए जानते है, भारतीय नई महिला राष्ट्रपति बनने वाली द्रौपदी मुर्मू के संघर्ष की कहानी।

15th president of india Draupadi Murmu

द्रोपदी मुर्मू एक भारतीय राजनेत्री है, जो 21 जुलाई 2022 को भारत की 15वें राष्ट्रपति तथा महिला राष्ट्रपति के रूप में चुनी गई हैं। इनका जन्म 20 जून 1958 को भारत की आजादी के बाद हुआ था। यह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं, जिन्होंने साल 2015 से लेकर 2021 तक झारखंड की राज्यपाल थी। इसके अलावा द्रोपदी मुर्मू ने पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री के तौर पर भी काम किया है। राष्ट्रपति पद के लिए द्रोपदी मुर्मू ने विपक्ष के नेता यशवंत सिन्हा को हराया और भारत के नए राष्ट्रपति घोषित हुई। द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए 25 जुलाई 2022 को शपथ लेंगी।

Draupadi Murmu biography in Hindi – age, DOB, and more.

name/नामद्रौपदी मुर्मू
DOB/ जन्म तिथि20 जून 1958
birthplace/ जन्म स्थानउड़ीसा, मयूरभंज
age/उम्र64 साल (2022)
profession/पेशाराजनेत्री
parents/माता-पिताबिरंचि नारायण टुडू – माँ ज्ञात नहीं
career start/करियर की शुरुआत1997
political party/राजनीतिक दलभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
associated with BJP/बीजेपी से जुड़ी1997
president/राष्ट्रपतिभारत (15वे राष्ट्रपति)
religion/धर्महिन्दू
caste/जातिअनुसूचित जनजाति
net-worth/कुल मूल्य₹4.8 लाख
ntionality/राष्ट्रीयताभारतीय
Draupadi Murmu biography in Hindi

द्रौपदी मुर्मू की जीवनी

देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति पद के लिए चुनी गई द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा के मयूरभंज जिले में एक आदिवासी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंचि नारायण टुडू था। जो अपने गांव और समाज के मुखिया थे।

अगर बात करें द्रोपदी मुर्मू के शिक्षा की तो उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद भुवनेश्वर के रामादेवी महिला विश्वविद्यालय से अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त की और पढ़ाई पूरी करने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने एक शिक्षक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की, हालांकि उन्होंने इस क्षेत्र में कुछ समय तक ही काम किया और बाद में राजनीतिक में अपना करियर बनाने का निर्णय लिया।

द्रौपदी मुर्मू का परिवार

father/पिताबिरंचि नारायण टुडू
mother/माँमाँ ज्ञात नहीं
husband/पतिश्याम चरण मुर्मू
children/बच्चेदो बेटे – निधन
बेटी – इतिश्री मुर्मू

द्रोपति मुर्मू का जीवन संघर्ष

द्रोपदी मुर्मू के जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया, इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि जब द्रोपदी मुर्मू का विवाह श्याम चरण मुर्मू से हुआ तब उनके दो बेटे और एक बेटी हुई दुर्भाग्य से उनके दोनों बेटों का निधन हो गया। और साल 2014 में उनके पति श्याम चरण की भी मृत्यु हो गई । एक आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखने वाली द्रौपदी मुर्मू के लिए यह समय काफी दुखद साबित हुआ। लेकिन उन्होंने अपने जीवन में हार नहीं मानी और राजनीति में अपना एक नया मुकाम हासिल किया।

द्रोपदी मुर्मू का जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा, आज उन्होंने जो उपलब्धि हासिल की है उनके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष है, जो उन्हें आज इस मुकाम पर खड़ा किया है।

Atal Bihari Vajpayee biography in hindi (click here)

राजनितिक करियर पर एक नजर

  • 1997 – पार्षद निर्वाचित रायरंगपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष बने.
  • 2000 – 2004 – रायरंगपुर निर्वाचन क्षेत्र से दो बार भाजपा विधायक।
  • 2000 – 2009 – नवीन पटनायक सरकार में मंत्री।
  • 2006 – 2009 – ओडिशा में भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष।
  • 2007 – ओडिशा विधानसभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक (नीलकंठ सम्मान) के रूप में सम्मानित किया गया।
  • 2015 -2021 – झारखंड के राज्यपाल।
  • 2022 – भारत के 15वें राष्ट्रपति चुनी गई।

FAQ

द्रौपदी मुर्मू कौन है?

यह एक भारतीय राजनेत्री है, जो वर्तमान में भारत की राष्ट्रपति है।

द्रौपदी मुर्मू का जन्म कब हुआ था?

20 जून 1958 को (उड़ीसा, मयूरभंज)

द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम क्या है?

श्याम चरण मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू की बेटी का नाम क्या है?

इतिश्री मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू किस पार्टी से ताल्लुक रखती है?

बीजेपी से

द्रौपदी मुर्मू भारत के राष्ट्रपति लिए कब शपथ लेंगी कब लेंगी?

25 जुलाई 2022 को

see also – इन्हें भी पढ़ें

indian politician sharad pawar biography in hindi

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम द्रौपदी मुर्मू को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?