Taapsee Pannu Biography in Hindi | तापसी पन्नू का जीवन परिचय

You are currently viewing Taapsee Pannu Biography in Hindi | तापसी पन्नू का जीवन परिचय

तापसी पन्नू जीवनी हिंदी में – उम्र, परिवार, पति, जन्मदिन, कुल संपत्ति, फिल्म कैरियर, पुरस्कार और उपलब्धियां, और बहुत कुछ ( Taapsee Pannu Biography In Hindi – age, family, husband, DOB, net-worth, movie career, awards and achievements, and more)

तापसी पन्नू कौन है? ( Who is Taapsee Pannu )

तापसी पन्नू एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में अपने के लिए जानी जाती हैं। इनका जन्म 1 अगस्त 1987 को नई दिल्ली में हुआ था। इन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2010 में तेलगु फिम jhummandi nadam से की। इसके बाद उन्होंने कंचना 2, सांड की आंख, थप्पड़ और द गाज़ी अटैक जैसे कई फिल्मों में काम किया। इसके अलावा तापसी पन्नू को साल 2020 में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए जी साइन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

वर्तमान में तापसी पन्नू भारत की जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी सफलता बहुत ही कम समय में हासिल की है। इन्हें बॉलीवुड तथा साउथ इंडस्ट्री की एक सफल अभिनेत्री के तौर पर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में गिना जाता है।

Taapsee Pannu biography in Hindi – age, DOB, net worth and more ..

question (प्रश्न)answer (उत्तर)
Name/नामतापसी पन्नू
DOB/जन्म तिथि 1 अगस्त 1987 ( नई दिल्ली )
age/उम्र34 साल ( 2021)
profession/पेशाएक भारतीय फिल्म अभिनेत्री
parents/माता-पितादिलमोहन सिंह पन्नू / निर्मलजीत
net-worth/कुल मूल्य$6 मिलियन
famous for/प्रसिद्धअभिनेत्री
religion/धर्मसिख
first film/पहली फिल्म jhummandi nada (तेलगु) 2010
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय
Taapsee Pannu biography in Hindi

about Taapsee Pannu in Hindi | तापसी पन्नू के बारे में हिंदी में

फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाली तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 को भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुआ था। वह पंजाबी मूल से संबंध रखती हैं, जिनके पिता का नाम दिलमोहन सिंह पन्नू है, जो कि एक रिटायर्ड रियल एस्टेट एजेंट है। तथा उनकी मां का नाम निर्मलजीत है, जो कि एक ग्रहणी है। इसके अलावा तापसी पन्नू के परिवार में उनकी एक बहन भी है, जिनका नाम शगुन है।

अगर बात करें तापसी पन्नू की शुरुआती पढ़ाई की तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अशोक विहार के माता जय कौर पब्लिक स्कूल से की और आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने गुरु तेग बहादुर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर ने अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

Career In Modeling | मॉडलिंग में करियर

जब तापसी पन्नु ने अपनी स्नातक की पढाई पूरी की, तब वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया करती थी, इसके बाद उन्होंने एक मॉडल बनने का सोचा जिसके चलते तापसी पन्नू ने कई मॉडलिंग कॉन्पिटिशन में हिस्सा लिया। मॉडलिंग में तापसी पन्नू ने कई खिताब अपने नाम किए और फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता और सफी फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्किन जैसे कई कॉन्पिटिशन में शामिल हुई। बाद में तापसी पन्नू ने मॉडलिंग में अपना करियर बनाना छोड़ दिया क्योंकि उन्हें लगता था, कि वह मॉडलिंग के जरिए अपनी पहचान हासिल नहीं कर सकती जिसके बाद उन्होंने अपना करियर फिल्मों मे बनाने का निर्णय लिया।

भारत की बेहतरीन अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय

Start of film career | फिल्म करियर की शुरुआत

मॉडलिंग के बाद तापसी पन्नू ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2010 में तेलुगु फिल्म jhummandi naadam से की। इस फिल्म में शानदार अभिनय करने के चलते तापसी पन्नू को तमिल फिल्मों के ऑफर मिलने लगे जहां उन्होंने अपनी तमिल फिल्म की शुरुआत साल 2011 में vandhaan vendraan से की, और उन्होंने अंजना नाम की भूमिका निभाई।

तापसी पन्नू ने veera, doubles, daruva और mr. parfect जैसे कई और तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया है। साउथ फिल्मों में शानदार अभिनय निभाने के बाद तापसी को बॉलीवुड यानी हिंदी फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला जहां इन्होंने अपनी हिंदी फिल्म करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में chashme badoor से की, जहां इन्होंने सीमा नाम की भूमिका निभाई।

यहां से तापसी पन्नू की सफलता की कहानी शुरू हुई क्योंकि उन्होंने बैक टू बैक हिंदी हो या साउथ फिल्म अपने अभिनय से लोगों के दिलों में छाप छोड़ने लगी। उन्होंने साल 2015 में आई फिल्म कंचना 2 में गजब का किरदार निभाया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म बाकी फिल्मों की तरह ब्लॉकबस्टर साबित हुई जिसके चलते ताप्सी पन्नू फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने लगी थी।

साल 2016 से लेकर 2020 तक तापसी पन्नू ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। उन्होंने इन वर्षों में pink (2016), the ghazi attack (2017), mulk (2018), badla (2019), mission mangal (2019), ओर 2020 में thappad जैसी कई फिल्मों से अपनी पहचान बनाई। उन्होंने इन फिल्मों में काम कर कई पुरस्कार अपने नाम किए और फिल्म जगत में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया।

Taapsee Pannu net worth | तापसी पन्नू की कुल संपत्ति

Net Worth 2022$6 मिलियन
Net Worth In Indian Rupees:45 करोड़ रुपये
Salary4 करोड़ +
Monthly Income30 लाख +

Taapsee Pannu Movie | तापसी पन्नू मूवी

2010 – Jhummandi Naadam
2012 – Daruvu
2013 – Chashme Baddoor
2015 – Baby
2016 – Pink
2017 – Running Shaadi
2017 – Judwaa 2
2015 – Kanchana 2
2017 – Naam Shabana
2018 – Mulk
2018 – Manmarziyaan नाम शबाना
2019 – Badla
2020 – Thappad
2019 – Mission Mangal
2019 – Saand Ki Aankh

Awards | पुरस्कार

  • 2013 – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (जूरी) – संतोषम फिल्म पुरस्कार
  • 2014 – सबसे उत्साही कलाकार – एडिसन पुरस्कार
  • 2017 – सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) – जूरी विशेष पुरस्कार – जागरण फिल्म समारोह
  • 2018 – असाधारण प्रभाव पुरस्कार – महिला – ज़ी सिने पुरस्कार
  • 2020 – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) – 65वां फिल्मफेयर पुरस्कार
  • 2020 – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) – 26वां स्क्रीन पुरस्कार
  • 2017 – वुमन ऑफ द ईयर – अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार
  • 2020 – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) – ज़ी सिने अवार्ड्स
  • 2020 – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – आनंद विकटन सिनेमा पुरस्कार
  • 2021 – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – 66वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

interesting facts about taapsee pannu in hindi | तापसी पन्नू के बारे में रोचक तथ्य हिंदी में

  • तापसी पन्नू ने फोर्ब्स इंडिया की 2018 में सेलिब्रिटी 100 की सूची में 67 वें स्थान पर 15.48 करोड़ के साथ चित्रित किया गया है।
  • वर्ष 2017 में, उन्हें पत्रिका की 30 अंडर 30 सूची में चित्रित किया गया था। उन्हें द टाइम्स मोस्ट डिज़ायरेबल वूमेन 2019 में नंबर 36 का तथा साल में 2020 में नंबर 23 पर स्थानप्राप्त हुआ।
  • साल 2019 में, तापसी पन्नू ने बच्चों के स्वास्थ्य बारे में ट्विटर पर हैशटैग #WhatTheGap के साथ जागरूकता फैलाई।
  • तापसी पन्नू ने कुरकुरे, उबर, महिला हॉर्लिक्स गार्नियर, और निविया के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी काम किया है।

FAQ

तापसी पन्नू कौन है?

एक भारतीय हिंदी, तेलगु और तमिल फिल्म अभिनेत्री है।

तापसी पन्नू का जन्म कब हुआ था?

इनका जन्म 1 अगस्त 1987 को भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुआ था।

तापसी पन्नू का उम्र कितनी है?

2021 के अनुसार तापसी पन्नू की उम्र 34 वर्ष है।

तापसी पन्नू की लंबाई कितनी है?

1.65 मीटर।

see also – इन्हे भी पढ़े

munshi premchand biography in hindi

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम तापसी पन्नू को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?