सुरेंद्र नाडा जीवनी हिंदी में- आयु, विकी, जन्म तिथि, निवल मूल्य, कबड्डी कैरियर, रिकॉर्ड ( Surender Nada Biography in Hindi- age, wiki, DOB, net worth, kabaddi career, records ) ( Surender Nada success story in hindi )
सुरेंदर नाडा कौन है? ( Who is Surender Nada )
सुरेंदर नाडा प्रो कबड्डी के धाकड़ तथा सबसे सफल डिफेंडरों में से एक है, सुरेंदर नाडा जब कबड्डी में मैट पर कबड्डी खेलते है, तब हर कोई रेडर उनके सामने घुटने टेक देता है, हलाकि आखिरीबार बार उन्हें प्रो कबड्डी लीग के सीजन 5 में चोट के चलते अगले दो सीजन तक कबड्डी नहीं खेल पाए , लेकिन सीजन 5 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुरेंदर और मोहित छिल्लर की जोड़ी को काफी पसंद क्या गया था। सुरेंदर नाडा अब सीजन 8 में लम्बे समय के बाद कबड्डी खेलते हुए नज़र आएंगे ,जिनको देखने के लिए लोग काफी उत्साहित है, तो चलिए और विस्तार से जानते है, सुरेंदर नाडा के बारे में।
सुरेंदर नाडा एक भारतीय पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी हैं। जो वर्तमान में प्रो कबड्डी लीग की हरियाणा स्टीलर्स की टीम हैं। इनका जन्म 1 जुलाई 1987 को हरियाणा के झज्जर में हुआ था। यह 2016 की कबड्डी वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे। नाडा ने अपनी प्रो कबड्डी करियर की शुरुआत 2014 में टीम U mumba के साथ की। कबड्डी लीग में सुरेंदर के नाम अबतक कुल 19 हाई फाइव मौजूद है।
Biography of Surender Nada in Hindi- age, wiki, wife and more…
question ( प्रश्न ) | answer ( उत्तर ) |
full name /पूरा नाम | सुरेंदर नाडा |
nickname/उपनाम | सूरी, सुरेंदर |
DOB/जन्म तिथि | 1 जुलाई 1987 ( हरियाणा, झज्जर ) |
age/उम्र | 34 साल ( 2021 ) |
profession/पेशा | भारतीय पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी |
kabaddi team/कबड्डी टीम | हरियाणा स्टीलर्स |
net-worth/कुल मूल्य | 20-25 करोड़ |
religion/धर्म | हिन्दू |
jersey number/जर्सी संख्या | #1 |
nationality/राष्ट्रीयता | भारतीय |
surender nada career in PKL in hindi
सुरेंदर नाडा ने अपने करियर की शुरुआत एक डिफेंडर के रूप में वर्ष 2014 में pro kabaddi league की चैंपियन टीम यु मुम्बा के साथ की, जहा सुरेंदर नाडा ने 15 मैचों में 61 पॉइंट्स बनाये, यह उस सीजन के सबसे सफल डिफेंडरों में से एक थे। बाद में वर्ष 2015 के कबड्डी लीग सीजन 2 और सीजन 3 में यु मुम्बा के टीम के साथ खेलते हुए नज़र आये, जहा उन्होंने दोनों सीजन में कुल 21 मैचों में 58 पॉइंट्स हासिल किये।
सीजन 3 के बाद सुरेंदर नाडा को प्रो कबड्डी लीग की टीम Bengaluru Bulls ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया, जहा अबकी बार सुरेंदर नाडा सिर्फ 13 मैचों में कुल 37 पॉइंट्स अपने नाम किये। यह वो सीजन था जब सुरेंदर नाडा ने कम पॉइंट्स हासिल किये हो। लेकिन जब अगले सीजन में हरियाणा की टीम की और से खेलते हुए सुरेंदर नाडा ने 21 मैचों में 87 पॉइंट्स हासिल कर एक बार अपने नाम का डंका बजाय।
PKL कबड्डी के आंकड़े ( kabaddi statistics )
league team | year | match | totel points |
यु मम्बा | 2014 | 15 | 61 |
यु मम्बा | 2015 | 14 | 44 |
यु मम्बा | 2016 | 7 | 14 |
बेंगलुरू बुल्स | 2016 | 13 | 37 |
हरियाणा स्टीलर्स | 2017 | 21 | 83 |
हरियाणा स्टीलर्स | 2018 | 1 | 4 |
पटना पाइरेट्स | 2019 | 0 | 0 |
सुरेंदर नाडा के रिकॉर्ड ( surender nada records )
प्रो कबड्डी लीग में, सुरेंदर के 71 मैचों में 19 हाई 5 हैं। उनका सीजन 5 में लगातार पांच मैचों में लगातार पांच हाई 5 का रिकॉर्ड भी है। वह प्रो कबड्डी लीग में दूसरे सबसे सफल डिफेंडर हैं। साथ सुरेंदर नाडा के नाम टोटल 16 सुपर टैकल्स और 79 रेड करते हुए 21 रेड पॉइंट्स अपने नाम किये है।
सुरेंदर नाडा और राष्ट्रीय कबड्डी टीम
सुरेंदर नाडा भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम के सदस्य भी थे। वह 2016 कबड्डी विश्व कप 2017 एशियाई कबड्डी चैम्पियनशिप और 2018 दुबई कबड्डी मास्टर्स की विजेता टीम का हिस्सा थे।
see also – इन्हे भी पढ़े
नोट – हम इस पूरी बायोग्राफी का श्रेय सुरेंदर नाडा को देते हैं। क्योकि यह पूरी जीवनी सुरेंदर नाडा के जीवन पर आधारित है, हमने बस उनके जीवन पर प्रकाश डालने का एक छोटा सा प्रयास किया है। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइयेगा और उम्मीद करते है आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करेंगे.