Sunil Chhetri (Indian Footballer) सुनील छेत्री का जीवन परिचय

You are currently viewing Sunil Chhetri (Indian Footballer) सुनील छेत्री का जीवन परिचय

सुनील छेत्री का जीवन परिचय – फुटबॉल करियर, उम्र, जन्मतिथि, माता-पिता, पत्नी, फुटबॉल गोल्स, पुरस्कार, रिकॉर्ड और कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ( Sunil Chhetri Biography in Hindi – football career, age, DOB, parents, wife, football goals, awards, records, and some FAQ )

सुनील छेत्री कौन है ? (Who is Sunil Chhetri)

आज हम जानेंगे भारत के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के बारे में। सुनील छेत्री भारत के ऐसे महान खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने फुटबॉल करियर में कुछ ऐसे कारनामे करके दिखाएं हैं, की आज भारत अपनी भारतीय फुटबॉल टीम और सुनील छेत्री पर गर्व करती है। फुटबॉल में सुनील छेत्री का करियर बेमिसाल रहा है, जिसकी वजह से सुनील छेत्री लोगों के दिलों में अपनी बनाई है। वर्तमान में फुटबॉल को भी वही दर्जा दिया जाता है, जो कि आज क्रिकेट को दिया जाता है। इसका पूरा श्रेय भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को दिया जाता है। तो चलिए जानते हैं, भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के बारे में।

सुनील छेत्री एक भारतीय मशहूर पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी है, जिन्हें फॉरवर्ड के रूप में खेलने के लिए जाना जाता है। यह भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और इंडियन सुपर लीग (ISL) बेंगलुरु एफसी की ओर से खेलते हैं। यह वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान हैं, जिन्होंने अभी तक अपने फुटबॉल करियर में 80 गोल दाग चुके हैं। यह विश्व के सक्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक गोल करने वाले क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के बाद दूसरे फुटबॉल खिलाड़ी हैं। फुटबॉल में भारत का नाम ऊंचा करने के लिए सुनील छेत्री को 2021 में भारत सरकार द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Sunil Chhetri Biography in Hindi ( सुनील छेत्री का जीवन परिचय )

question (प्रश्न)answer (उत्तर)
name/नामसुनील छेत्री
DOB/जन्म तिथि3 अगस्त 1984 (सिकंदराबाद, भारत)
profession/पेशाभारतीय पेशेवर फुटबॉलर
parents/माता-पिताकेबी छेत्री/सुशीला छेत्री
wife/पत्नीसोनम भट्टाचार्य
net-worth/कुल मूल्य$1 मिलियन 2022 में
total goals/कुल गोल्स80 goals (2022) parents
famous for/प्रसिद्धभारतीय फुटबॉल टीम कप्तान
age/उम्रउम्र 37 (2021)
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय

Sunil Chhetri Life and success story

प्रारंभिक जीवन

3 अगस्त 1986 को हुआ इस महान खिलाड़ी का जन्म भारत में स्थित आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम केबी छेत्री है, जोकि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड केमिकल इंजीनियर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडियन आर्मी में ऑफिसर थे, तथा उनकी मां का नाम सुशीला छेत्री है। इसके अलावा सुनील छेत्री के परिवार में उनकी एक बहन भी है, जिनका नाम बंदना छेत्री है। सुनील छेत्री का पूरा परिवार फुटबॉल में काफी दिलचस्पी रखता था, जिसके चलते सुनील छेत्री का मन भी फुटबॉल की तरफ मुड़ गया। 37 वर्षीय और भारत के सर्वाधिक गोल करने वाले सुनील छेत्री की पत्नी का नाम सोनम भट्टाचार्य है, जिन्होंने अपनी शादी 4 दिसंबर 2017 को संपन्न की।

education (शिक्षा)

अगर बात करें सुनील छेत्री के शुरुआती पढ़ाई की, तो सुनील छेत्री गंगटोक के Bahai school, कोलकाता के Loyola school और नई दिल्ली के Army Public school से की। इसके बाद सुनील छेत्री ने Asutosh Collage से अपनी पढ़ाई पूरी की। सुनील छेत्री के पिता एक आर्मी ऑफिसर थे, इसलिए सुनील छेत्री को कई अलग-अलग जगहों के स्कूल की पढ़ाई करनी पड़ी।

football caeer ( फुटबॉल करियर की शुरुआत )

जैसा कि हमने बताया सुनी छेत्री के परिवार वाले फुटबॉल में काफी दिलचस्पी रखा करते थे, जिसके चलते सुनील छेत्री का मन भी फुटबॉल की ओर चला गया। सुनील छेत्री ने अपना करियर फुटबॉल बनाने का निर्णय लिया, जिसे बाद उन्होंने 17 वर्ष की उम्र में अपना फुटबॉल का करियर शुरू किया। उन्होंने डॉमेस्टिक लेवल पर दिल्ली सिटी फुटबॉल क्लब और अन्य कई टीमों के लिए फुटबॉल खेला। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए सुनील छेत्री को 2002 में कोलकाता की फुटबॉल क्लब मोहन बागान की ओर से खेलने का मौका मिला जहां उन्होंने लगातार अपने परफॉर्मेंस को बेहतर करने की कोशिश की। सुनील छेत्री उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआत से ही कई अन्य टीमों की ओर से खेलने का मौका मिला।

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान

लेकिन सुनील छेत्री को असली पहचानता मिली जब उनका शानदार प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हे जल्द ही 2005 में भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का हिस्सा बनाया, जहां सुनील छेत्री ने भारतीय नेशनल टीम की ओर से अपना पहला गोल 12 जून 2005 को पाकिस्तान के खिलाफ किया। 2005 में ही सुनील छेत्री को जेसीटी (JCT) फुटबॉल क्लब की ओर से खेलते हुए नज़र आये। और लगातार 3 साल तक खेलते हुए सुनील छेत्री ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसकी वजह से सुनील छेत्री अपनी टीम के अहम खिलाड़ी बनने में कामयाब हुए। इसके बाद सुनील छेत्री को लगातार ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब, बेंगलुरु फुटबॉल क्लब और मुंबई सिटी फुटबॉल जैसी कई टीमों की तरफ से खेलने का मौका मिला। वर्तमान में सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान है।

इसमें कोई दोराई नहीं है कि वर्तमान में भारत के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री हैं, क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल कबड्डी टीम को नई ऊंचाइयों तथा अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सुनील छेत्री को भारत सरकार द्वारा 2019 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा सुनील छेत्री को एनडीटीवी इंडिया ने 2007 प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड और IFFA Player of the year अवार्ड से भी सम्मानित किये गए है।

World’s highest goalscorer active player (दुनिया के सबसे ज्यादा गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ी)

यूं तो हम सब जानते हैं, कि सुनील छेत्री भारत के जाने-माने फुटबॉल खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर से लेकर वर्तमान में काफी लोकप्रिय हासिल की है। इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और लगन है, जो उन्हें इतना खास बनाती है। अगर बात किया जाए सुनील छेत्री के करियर से लेकर वर्तमान तक फुटबॉल में गोल्स की, तो सुनील छेत्री विश्व के नंबर वन फुटबॉलर क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के बाद ऐसे सक्रिय खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा गोल से विश्व का दूसरा पद हासिल किया हो।

सुनील छेत्री ने विश्व के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक लियोन मेसी को पीछे छोड़ते हुए विश्व की दूसरी फुटबॉल रैंक हासिल की है। सुनील छेत्री ने अपने करियर से लेकर वर्तमान तक कुल 80 गोल दागे हैं, जिसके कारण सुनील छेत्री भारत के नहीं विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक मन जाता हैं।

sunil chhetri awards

  • 2019 – पद्म श्री
  • 2011 – फुटबॉल के लिए अर्जुन पुरस्कार
  • 2021 – फुटबॉल के लिए अर्जुन पुरस्कार

some FAQ ( कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न )

सुनील छेत्री कौन है?

यह एक भारतीय पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी है, जो कि वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल कबड्डी टीम के कप्तान है।

सुनील छेत्री ने अब तक ने गोल किए हैं।

उन्होंने अब तक 80 गोल दागे हैं। (Appearances 125)

सुनील छेत्री का जन्म कब हुआ?

3 अगस्त 1984 (सिकंदराबाद, भारत)

सुनील छेत्री की net worth कितनी है?

$1 मिलियन 2022 में

See also – इन्हे भी पढ़े

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जीवन परिचय ।

टोक्यो ओलंपिक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का जीवन परिचय।

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम सुनील छेत्री को देते हैं क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?