Srikanth Kidambi Biography in Hindi – age, DOB, birthplace, bi, family, career, badminton career, and awards (श्रीकांत किदांबी जीवनी हिंदी में – आयु, जन्मतिथि, जन्मस्थान, द्वि, परिवार, करियर, बैडमिंटन कैरियर और पुरस्कार)
श्रीकांत किदांबी कौन है? (Who is Srikanth Kidambi)
श्रीकांत किदांबी एक भारतीय पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिनका जन्म 7 फरवरी 1993 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। यह वर्तमान में भारत के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़िओं में से एक है, जिन्होंने बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में ब्रोंज मैडल अपने नाम किया है। इसके अलावा उन्होंने 2021 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर में मैडल तथा साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मैडल जीता है। बैडमिंटन में भारत का नाम रोशन करने वाले श्रीकांत किदांबी को 2018 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
Srikanth Kidambi Biography in hindi – DOB, age, and more.
name/नाम | श्रीकांत किदांबी |
DOB/जन्म तिथि | 7 फरवरी 1993 |
birthplace/जन्मस्थान | आंध्र प्रदेश |
age/उम्र | 29 साल (2022) |
profession/पेशा | बैडमिंटन खिलाड़ी |
family/परिवार | माँ – राधा और पिता केवीएस कृष्णा |
sports/खेल | बैडमिंटन |
current ranking/वर्तमान रैंकिंग | #13 |
weight/वजन | 73 किलो (161 पौंड) |
famous for/प्रसिद्ध | बैडमिंटन खिलाड़ी |
religion/धर्म | हिन्दू |
nationality/राष्ट्रीयता | भारतीय |
Srikanth Kidambi (badminton) Biography in Hindi
श्रीकांत किदांबी का पूरा नाम श्रीकांत नम्मलवार किदांबी है। इस होनहार खिलाड़ी का जन्म 7 फरवरी 1993 को आंध्र प्रदेश के रावुलापलेम में एक तेलुगु परिवार में हुआ था। उनके पिता, केवीएस कृष्णा, एक जमींदार हैं, और उनकी माँ राधा एक हाउस वाइफ हैं। बचपन से ही श्रीकांत को बैडमिंटन में रूचि थी जिसके चलते उनके परिवार वालो में भी उनका सहयोग किया और फिर श्रीकांत ने अपना खेल का अभ्यास जारी रखने के लिए गोपीचंद अकादमी चले गए।
जानिए कबड्डी में माइटी मंजीत के नाम से जाने जाते मंजीत छिल्लर के बारे में।
Srikanth Kidambi badminton career ( श्रीकांत किदांबी करियर )
श्रीकांत किदांबी ने अपने बड़े स्तर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत साल 2011 में हुए कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स के बॉयज डबल में ब्रोंज और मिक्स्ड डबल प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल अपने नाम किया। इसके बाद श्रीकांत ने एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में ब्रोंज मैडल हासिल किया। यही से श्रीकांत किदांबी की सफलता की शुरुआत हुई और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
2016 और 2019 में हुए साउथ एशियन गेम्स में श्रीकांत ने गोल्ड मैडल अर्जित किया और अपने राज्य और पुरे भारत को गर्व महसूस कराया। इसके बाद उन्होंने दो बार Asia Team Championships में ब्रोंज मैडल से सम्मानित किये गए। यही नहीं श्रीकांत किदांबी वर्ष 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में एक गोल्ड और एक सिल्वर हासिल करने के बाद कई पुरुस्कार से सम्मानित किये गए, और एक बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी बनकर सामने आये।
दोस्तों श्रीकांत की ये उपलब्धियां यही खत्म नहीं होती क्योंकि इसके बाद उन्होंने 2021 में हुएल्वा में हुए बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल हासिल किया। यही से श्रीकांत वर्ल्ड के टॉप बैडमिंटन खिलाड़िओ में शुमार हो गए। अपना शानदार प्रदर्शन उन्होंने 2022 में हुए thomas cup में भी दिखाया जहाँ उन्होंने अपने नाम गोल्ड मैडल किया। वर्तमान में उन्होंने बर्मिंघम में हुए Commonwealth Games 2022 में भी भारत देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बैडमिंटन सिंगल प्रतियोगिता में ब्रोंज तथा मिक्स्ड टीम प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल हासिल किया है।
Sports Career Achievements
- राष्ट्रमंडल खेल – गोल्ड 2018 गोल्ड कोस्ट (मिश्रित टीम)
- राष्ट्रमंडल खेल – सिल्वर 2018 गोल्ड कोस्ट (पुरुष एकल)
- राष्ट्रमंडल खेल – सिल्वर 2022 बर्मिंघम (मिश्रित टीम)
- राष्ट्रमंडल खेल – ब्रोंज 2022 बर्मिंघम (पुरुष एकल)
- विश्व चैंपियनशिप – सिल्वर 2021 ह्यूएलवा (पुरुष एकल)
- थॉमस कप – गोल्ड 2022 बैंकॉक (पुरुष टीम)
- एशिया टीम चैंपियनशिप – ब्रोंज 2016 हैदराबाद (पुरुष टीम)
- एशिया टीम चैंपियनशिप – ब्रोंज 2020 मनीला (पुरुष टीम)
- दक्षिण एशियाई खेल – गोल्ड 2016 गुवाहाटी-शिलांग (पुरुष एकल)
- दक्षिण एशियाई खेल – गोल्ड 2016 गुवाहाटी-शिलांग (पुरुष टीम)
- दक्षिण एशियाई खेल – गोल्ड 2019 काठमांडू-पोखरा (पुरुष टीम)
- एशियाई जूनियर चैंपियनशिप – ब्रोंज 2011 लखनऊ (मिश्रित टीम)
- राष्ट्रमंडल युवा खेल – सिल्वर 2011 डगलस (मिश्रित युगल)
- राष्ट्रमंडल युवा खेल – ब्रोंज 2011 डगलस (लड़कों का युगल)
awards
- 21 मार्च 2018 को, किदांबी को भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
Some FAQ
एक भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाडी।
वह कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 में ब्रोंज मैडल जीते है।
केवीएस कृष्णा
पुलेला गोपीचंद
see also – इन्हे भी पढ़े
indian wrestler divya kakran biography in hindi
नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम श्रीकांत किदांबी को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?
I would like to thank you for the efforts you have put in penning this website. I really hope to check out the same high-grade content from you later on as well. In truth, your creative writing abilities has motivated me to get my very own site now 😉