Shruti Haasan Biography in Hindi | श्रुति हासन का जीवन परिचय

You are currently viewing Shruti Haasan Biography in Hindi | श्रुति हासन का जीवन परिचय

श्रुति हसन की जीवनी हिंदी में – विकी, उम्र, जन्मतिथि, माता-पिता, करियर, फिल्म करियर, शिक्षा, फिल्मों के नाम, नेट-वर्थ, और पुरस्कार और कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ( Shruti Haasan Biography in Hindi – wiki, age, DOB, parents, career, film career, education, movies names, net-worth, and awards and some FAQ )

श्रुति हसन कौन है? ( Who is Shruti Haasan )

आज हम आपको इस पोस्ट में साउथ की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री श्रुति हसन के बारे में। श्रुति हसन जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपना नाम कमाया है। सोशल मीडिया पर उनकी बढ़ती हुई फैन फॉलोइंग किसी सबूत का मोहताज नहीं है की वह लोगो के बीच कितनी लोकप्रिय अभिनेत्री है। आज जो इन्होंने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है वह सिर्फ अपनी मेहनत और कड़ी लगन के कारण हासिल किया है। श्रुति हसन ने कई बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में काम किया है जिनकी चर्चा हम आगे करेंगे। तो चलिए जानते है, साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री श्रुति हसन के बारे मे।

श्रुति हसन का पूरा नाम श्रुति राजलक्ष्मी हसन है। यह एक भारतीय हिंदी फिल्म और साउथ फिल्म अभिनेत्री हैं जिन्हें खासतौर पर हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषाओ की फिल्मों में अभिनय करने के लिए जाना जाता है। इनका जन्म 28 जनवरी 1986 को तमिलनाडु के मद्रास में हुआ था। श्रुति हसन ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत तमिल हिंदी फिल्म हे राम और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहली फिल्म लक से शुरू की । अपने शानदार अभिनय के लिए श्रुति हसन को 2013 में best actress के लिए cineMM Awards से सम्मानित किया गया था।

Shruti Haasan in Hindi ( श्रुति हासन का जीवन परिचय )

question (प्रश्न)answer (उत्तर)
name/नामश्रुति हसन
DOB/जन्म तिथि28 जनवरी 1986 (तमिलनाडु, मद्रास – वर्तमान ( चेन्नई )
profession/पेशाअभिनेत्री, गायिका, मॉडल
parents/माता-पितासारिका ठाकुर/कमल हासन
net-worth/कुल मूल्य$6 मिलियन (2022)
debut movie (south)हे राम
debut movie (Bollywood)लक
age/उम्र36 साल (2021)
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय 

Shruti Haasan Biography in Hindi And Life Story

28 जनवरी 1986 को भारतीय अभिनेत्री श्रुति हसन का जन्म तमिलनाडु के मद्रास में हुआ था, जो कि अब चेन्नई के नाम से जाना जाता है। उनके पिता का नाम कमल हसन और मां का नाम सारिका ठाकुर है। इसके अलावा श्रुति हसन के परिवार में उनकी एक छोटी बहन भी है जिसका नाम अक्षरा हसन है। यह भी श्रुति हसन की तरह एक अभिनेत्री हैं। अगर बात करें श्रुति हसन कि शुरुआती पढ़ाई की तो श्रुति हसन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के LADY ANDAL VENKATASUBBA RAO MATRICULATION SCHOOL से की थी और जिसके बाद श्रुति ने अपनी आगे की पढाई मुंबई के st andrew’s collage से पूरी की

Shruti Haasan Film Career – फिल्म करियर की शुरुआत

साउथ इंडस्ट्री के सुपरहिट अभिनेत्री श्रुति हसन ने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत साल 2000 में आई तमिल हिंदी फिल्म हे राम से शुरू की जहां उन्होंने श्रुति राजेश पटेल की भूमिका अदा की थी। इसके बाद श्रुति हसन को अपने बॉलीवुड फिल्म करियर की शुरुआत करने को मौका मिला। जहां उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2009 में आई हिंदी फिल्म लक से शुरू की। श्रुति हसन ने अपने फिल्म करियर में हमेशा काफी अच्छा रोल निभाया। जिसके वजह से उन्हें कई फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला।

जानिए साउथ के जाने माने फिल्म एक्टर महेश बाबू के बारे में

सर्वश्रेष्ठ नवोदित फिल्मफेयर पुरस्कार

इसके बाद श्रुति हसन को तेलुगु फिल्म अनगनगा ओ धीरूदू में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में श्रुति ने प्रिया नाम की भूमिका निभाई थी। यह एक तेलगु मूवी थी, जिसके लिए श्रुति हसन को सर्वश्रेष्ठ नवोदित फिल्मफेयर पुरस्कार – दक्षिण से सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने दिल तो बच्चा है जी, ओ माय फ्रेंड, गब्बर सिंह, एलुम आरिवु जैसे लगातार सुपरहिट फिल्मों में शानदार अभिनय किया। लेकिन श्रुति हसन को असली पहचान तब मिली जब उन्हें 2013 में आई हिंदी फिल्म रमैया वस्तावैया में काम करने का मौका मिला। उन्होंने इस फिल्म में सोना नाम की लड़की की भूमिका निभाई। यह फिल्म बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी जिसने करोड़ों रुपए का बिजनेस किया था। इस फिल्म में श्रुति हसन के अलावा साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म एक्टर सोनू सूद भी शामिल थे।

इसके बाद श्रुति हसन ने 2015 में आई फिल्म गब्बर इज बैक और वेलकम बैक में शानदार अभिनय किया। जिसके चलते श्रुति हसन का नाम अब साउथ इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग भी जाने लगे थे। 2015 में आई तमिल फिल्म पुली में भी शानदार काम किया। इस फिल्म में श्रुति हसन के अलावा साउथ के जाने-माने फिल्म अभिनेता थलापति विजय भी शामिल थे। साथ ही श्रुति हसन साल 2017 में आई फिल्म बहन होगी तेरी में भी शानदार रोल निभाया। जिसके चलते श्रुति हसन बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में जाना माना नाम बन गई।

Shruti Haasan movies

  • 2000 – हे राम
  • 2009 – लक
  • 2011 – अनगनगा ओ धीरुदु
  • 2011 – दिल तो बच्चा है जी’
  • 2012 – गब्बर सिंह
  • 2011 – एलुम आरिवु
  • 2011 – ओ माय फ्रेंड
  • 2013 – रमैया वस्तावैया
  • 2013 – येवाडू
  • 2014 – गब्बर सिंह 2
  • 2015 – तेवर
  • 2015 – वेलकम बैक
  • 2016 – रॉकी हैंडसम
  • 2015 – वेलकम बैक
  • 2015 – वेलकम बैक
  • 2017 – बहन होगी तेरी

Shruti Haasan Awards 

  • Edison Awards – सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुत संगीत निर्देशक (2010)
  • Filmfare Awards South – सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण (2012)
  • Cinema Awards – सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण (2012)
  • SIIMA – सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण (तेलुगु) (2012)
  • Asiavision Awards – तमिल में उत्कृष्टता (2013)
  • SIIMA – दक्षिण भारतीय सिनेमा की स्टाइलिश अभिनेत्री (2013)
  • SIIMA – दक्षिण भारतीय सिनेमा का गौरव (2013)
  • Filmfare Awards South – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – तेलुगु (2015)
  • SIIMA – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (तेलुगु) (2015)
  • IIFA Utsavam – एक प्रमुख भूमिका में प्रदर्शन – महिला (2015)
  • SIIMA – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (तेलुगु) (2016)

some FAQ (some FAQ (कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

श्रुति हसन कौन है?

यह एक भारतीय हिंदी फिल्म और साउथ फिल्म अभिनेत्री हैं।

अभिनेत्री श्रुति हसन ने किस फिल्म से अपना डेब्यू किया था ?

हे राम (तमिल हिंदी फिल्म)

श्रुति हसन के पिता का नाम क्या है ?

कमल हसन

श्रुति हसन का जन्म कहा हुआ था ?

भारतीय अभिनेत्री श्रुति हसन का जन्म तमिलनाडु के मद्रास में हुआ था, जो कि अब चेन्नई के नाम से जाना जाता है।

see also – इन्हे भी पढ़े

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम श्रुति हसन को देते हैं क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?