श्रेयस अय्यर का जीवन परिचय – आयु, जन्म तिथि, निवल मूल्य, करियर, घरेलू टीम, आईपीएल टीम, अंतर्राष्ट्रीय करियर, और बहुत कुछ ( Shreyas Iyer Biography in Hindi – age, DOB, net-worth, career, domestic team, IPL team, international career, and many more )
आज हम जानने वाले हैं, भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के बारे में, जिन्होंने अपने आईपीएल और भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के जरिए लोगों के बीच अपनी जगह बनाई है। इसलिए आज इस लेख में आपको श्रेयस अय्यर की उम्र, जीवनी, करियर तथा उनसे जुड़ी सभी जानकारी आपको मिलेगी। तो चलिए जानते हैं, श्रेयस अय्यर के जीवन तथा उनके क्रिकेट करियर के बारे में।
श्रेयस अय्यर कौन है? (Who is Shreyas Iyer)
श्रेयस संतोष अय्यर जिन्हें श्रेयस अय्यर के नाम से जाना जाता है। यह एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है, जो भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा है। इनका जन्म 6 दिसंबर 1994 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। यह अपनी घरेलू क्रिकेट टीम मुंबई तथा अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते है। यह आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का भी हिस्सा थे।
Shreyas Iyer Biography in Hindi (श्रेयस अय्यर का जीवन परिचय)
question ( प्रश्न ) | Answer (उत्तर) |
name/नाम | श्रेयस अय्यर |
DOB/जन्म तिथि | 6 दिसम्बर 1994 |
birthplace/जन्मस्थल | मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत |
age/उम्र | 27 साल |
professtion/पेशा | भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी |
parents/माता – पिता | रोहिणी अय्यर/संतोष अय्यर |
GF/प्रेमिका | निकिता शिव |
role playing/भूमिका | बल्लेबाजी |
net-worth | $5.7 मिलियन (2022) |
IPL team/आईपीएल टीम | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) |
bowling style/गेंदबाजी शैली | राइट आर्म लेग ब्रेक |
batting style/बल्लेबाजी शैली | दाहिने हाथ से बल्लेबाजी |
nationality/राष्ट्रीयता | भारतीय |
श्रेयस अय्यर की जीवनी
आईपीएल से अपनी पहचान बनाने वाले श्रेयस अय्यर का जन्म 6 दिसंबर 1994 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम संतोष अय्यर तथा मां का नाम रोहिणी अय्यर है। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा मटुंगा के डॉन बॉस्को हाई स्कूल से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने पोदार कॉलेज से अपनी स्नातक की शिक्षा पूरी की।
क्रिकेट करियर
उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2013 में मुंबई के लिए की, जहां उन्होंने खूब रन बनाए और अपनी टीम को आगे बढ़ाने में कारगर साबित हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन देखते हुए चयनकर्ताओं ने 2015 के आईपीएल में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से क्रिकेट खिलाया गया जहां उन्होंने अपनी टीम के लिए रन बनाकर अहम साबित हुए। वह 2015 से लेकर 2021 तक दिल्ली कैपिटल का हिस्सा रहे। उन्होंने इस बीच दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की कमान भी संभाली।
इसके बाद श्रेयस अय्यर को साल 2022 के आईपीएल में एक अलग टीम केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल किया गया, और अपनी टीम के लिए कई रन तो बनाए लेकिन अपनी टीम को फाइनल नहीं जीता पाए।
अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत
श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सिलेक्टरों ने श्रेयस अय्यर को भारत की टीम में शामिल करने मौका दिया और अय्यर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत एकदिवसीय क्रिकेट में 10 दिसंबर 2017 को श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के खिलाफ की। इसके बाद उन्होंने टी-20 में भी अपने करियर की शुरुआत कर डाली, जहां उन्होंने 20 फरवरी 2022 को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी t20 करियर की शुरुआत की।
oDI करियर की शुरुआत | 10 दिसंबर 2017 (श्रीलंकाई) |
T20 करियर की शुरुआत | 20 फरवरी 2022 (वेस्टइंडीज) |
FAQ
श्रेयस अय्यर कौन है?
श्रेयस अय्यर का जन्म कब हुआ?
श्रेयस अय्यर का जन्म कहां हुआ?
श्रेयस अय्यर ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत कब की?
श्रेयस अय्यर की उम्र कितनी है?
श्रेयस अय्यर की जर्सी नंबर क्या है?
see also – इन्हे भी पढ़े
best bowler jasprit bumrah biography in hindi
rishabh pant biography in hindi
नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम श्रेयस अय्यर को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?