Shraddha Kapoor Biography In Hindi | श्रद्धा कपूर की जीवनी

You are currently viewing Shraddha Kapoor Biography In Hindi | श्रद्धा कपूर की जीवनी
  • Post category:Celebrities

Shraddha Kapoor Biography In Hindi – DOB, age, net worth, parents, wife, siblings, career, movies name, and intrasting fact about shraddha kapoor (श्रद्धा कपूर की जीवनी- जन्म तिथि, आयु, कुल संपत्ति, माता-पिता, पत्नी, भाई-बहन, करियर, फिल्मों का नाम, और श्रद्धा कपूर के बारे में गहन तथ्य )

Who Is Shraddha Kapoor | श्रद्धा कपूर कौन है?

श्रद्धा कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जो मुख्य तौर पर हिंदी भाषा में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं। इनका जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। इन्होंने साल 2010 को फिल्म तीन पत्ती के साथ अपने फिल्म करियर की शुरुआत की। श्रद्धा कपूर ने एक विलन, एबीसीडी 2, हाफ गर्लफ्रेंड और छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया है। साथ ही श्रद्धा कपूर को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते वर्ष 2019 में फेवरेट मूवी एक्ट्रेस के लिए nickelodeon indian film academy awards से सम्मानित किया गया था।

वर्तमान में श्रद्धा कपूर उन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शामिल है, जो देश के बाहर भी विदेश विदेश में अपनी लोकप्रियता कायम राखी हुई है। श्रद्धा कपूर देश में सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री के साथ-साथ सबसे अधिक भुगतान पानी वाली अभिनेत्रियों में शामिल है। उन्होंने यह सफलता बड़े ही कम समय में हासिल की है, और लोगों के बीच अपने अभिनय के चलते नाम कमाया है। इसलिए आज हम जानेंगे कैसे इन्होंने फिल्म करियर से लेकर सुपरस्टार अभिनेत्रियों में अपना नाम दर्ज कराया।

Shraddha Kapoor Biography In Hindi

name/नामश्रद्धा कपूर
nickname/उपनामचिरकूट
DOB/जन्म तिथि3 मार्च 1987 (महाराष्ट्र, मुंबई)
age/उम्र35 वर्ष (2022)
profession/पेशा भारतीय फिल्म अभिनेत्री
parents/माता-पिताशिवांगी कपूर / शक्ति कपूर
brother/भाईसिद्धार्थ कपूर
net-worth/कुल मूल्य$15 Million US ( 112 करोड़ )
career start/करियर की शुरुआत2010
First Movie/पहली फिल्मतीन पत्ती
religion/धर्महिंदू
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय
Shraddha Kapoor Biography In Hindi

about shraddha kapoor and family | श्रद्धा कपूर और परिवार के बारे में

भारत के सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। उनकी मां का नाम शिवांगी कपूर है, जो कि एक अभिनेत्री हैं। और उनके पिता का नाम शक्ति कपूर है, जो भारत के सबसे लोकप्रिय अभिनेता होने के साथ-साथ कॉमेडी करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा श्रद्धा कपूर के परिवार में उनका एक बड़ा भाई है, जिसका नाम सिद्धांत कपूर है।

अगर बात करें श्रद्धा कपूर की शुरुआती पढ़ाई की तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से प्राप्त की। आगे की पढ़ाई करने के लिए श्रद्धा कपूर अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की, लेकिन इसके बाद उन्होंने फिल्म तीन पत्ती में रोल मिलने की वजह से अपनी पढ़ाई छोड़ दी।

जानिए बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान के बारे में।

Biography of Shraddha Kapoor In Hindi ( career)

अगर बात करें श्रद्धा कपूर के करियर की तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से की, जहां वह अपर्णा खन्ना की भूमिका निभाते हुए दिखी। इसके बाद उन्हें लव का द एंड में देखा गया। लेकिन श्रद्धा कपूर को अपनी लोकप्रियता वर्ष 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 में आरोही केशव शिरके के किरदार से मिली जहां उन्होंने इस फिल्म में शानदार अभिनय कर लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी।

इसके बाद इन्होंने साल 2013 से लेकर साल 2017 तक कई फिल्मों में काम किया। श्रद्धा कपूर ने इन वर्षों के बीच एक विलन, हैदर, एबीसीडी 2, बागी, ओके जानू, जैसे और भी फिल्मों में काम कर अपने अभिनय को लोगों के सामने प्रस्तुत किया। इसके बाद श्रद्धा कपूर ने वर्ष 2017 में आई फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में शानदार अभिनय किया जहां लोगों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया और यह फिल्म काफी सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने रिया सोमानी का किरदार निभाया था।

इसके बाद श्रद्धा को और भी कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे जहां उनकी लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती गई। उन्होंने स्त्री, बत्ती गुल मीटर चालु, साहो और छिछोरे जैसी फिल्मों में अभिनय कर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री में अपना नाम दर्ज करवाया, श्रद्धा को 2019 में आई फिल्म छिछोरे में शानदार अभिनय के चलते फेवरेट एक्ट्रेस के लिए निकलोडियन किड्स चॉइस अवार्ड इंडिया सम्मानित किया गया। इन्होंने इस फिल्म में भारत के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक रहे सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिनय किया जो अब इस दुनिया में नहीं है। वर्तमान में श्रद्धा कपूर उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपनी लोकप्रियता के साथ-साथ हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में शामिल है।

shraddha kapoor net worth 2022 | श्रद्धा कपूर नेट वर्थ 2022

net worth 2022$ 15 million USD
net worth in Indian rupees 112 crore
yearly income13 crore
per movie income 5 crore +
monthly income 1 crore +

shraddha kapoor top movies names | श्रद्धा कपूर टॉप फिल्मों के नाम

  • 2010 तीन पत्ती – अपर्णा खन्ना
  • 2013 आशिक़ी 2 – अरोही केशव शिरके
  • 2014 एक विलन – आयशा
  • 2015 एबीसीडी 2 – विन्नी
  • 2016 बाग़ी – सिया
  • 2017 ओके जानू – तारा
  • 2017 हाफ़ गर्लफ़्रेंड – रिया सोमानी
  • 2018 स्त्री – एन अननेम्ड वुमेन
  • 2019 साहो – अमृinteresting Facts of shraddha kapoor (श्रद्धा कपूर के रोचक तथ्य)ता नायर
  • 2019 छिछोरे – माया
  • 2020 स्ट्रीट डांसर – इनायत
  • 2020 बाग़ी 3 – मीरा नंदन

Awards and Achievements | पुरस्कार और उपलब्धियों

  • 2012 में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए स्टारडस्ट अवॉर्ड
  • 2013 में बेस्ट रोमांटिक कपल के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड
  • 2014 में जोड़ी नंबर वन के लिए स्क्रीन अवार्ड
  • वर्ष 2014 में एनडीटीवी इमेजिन बेस्ट जोड़ी ऑफ द ईयर के लिए स्टार गिल्ड अवॉर्ड
  • 2015 में स्टार प्लस शाइनिंग सुपरस्टार के लिए गिल्ड अवार्ड
  • 2015 में बेस्ट सेलिब्रिटी सिंगर ऑफ द ईयर के लिए ग्लोबल इंडियन म्यूजिक अकैडमी अवॉर्ड
  • साल 2019 में फेवरेट एक्ट्रेस के लिए निकलोडियन किड्स चॉइस अवार्ड इंडिया

interesting Facts of shraddha kapoor | श्रद्धा कपूर के रोचक तथ्य

  • उन्हें फोर्ब्स एशिया ने 2016 की 30 अंडर 30 सूचियों में चित्रित किया था।
  • गूगल ट्रेंड के अनुसार वर्ष 2014 से 2015 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर थी।
  • वर्ष 2014 में रीडिफ़.कॉम ने उन्हें अपनी सूची में 10 बॉलीवुड की मशहुर अभिनेत्रियों में इनका नाम को शामिल किया था।
  • द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया की 2014 से 2015 की सूची में वो सबसे आकर्षक (Attractive) महिला अभिनेत्री के रूप में थी।
  • McAfee के सबसे प्रसिद्ध लोगों के सर्वेक्षण में श्रद्धा कपूर दूसरे स्थान पर रहीं।
  • इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स प्रेस के भारतीय संस्करण ने उन्हें 2015 में स्क्रीन पर सर्वश्रेष्ठ कलाकारों में से चौथा स्थान दिया।

FAQ | अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

श्रद्धा कपूर कौन है?

एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री।

श्रद्धा कपूर का जन्म कब हुआ था?

3 मार्च 1987 को महाराष्ट्र के मुंबई में।

श्रद्धा कपूर की नेट वर्थ कितनी है?

करीब $15 Million USD और भारतीय रुपए में करीब 112 करोड़।

श्रद्धा कपूर कितने साल की है?

वर्त्तमान में वह अभी 35 साल की है।

श्रद्धा कपूर के पिता कौन है?

शक्ति कपूर

see also – इन्हें भी पढ़ें

south actress rashmika mandanna biography in hindi

best movie actress shruti haasan biography in hindi

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम श्रद्धा कपूर को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?