Sharad Pawar Biography In Hindi – age, DOB, net-worth, bio, family, political party, political career, and some FAQ ( शरद पवार जीवनी हिंदी में – आयु, जन्म तिथि, कुल मूल्य , जीवनी , परिवार, राजनीतिक दल, राजनीतिक कैरियर, और कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न )
शरद पवार कौन है? ( Who is Sharad Pawar )
शरद पवार जिनका पूरा नाम शरद गोविंदराव पवार है। यह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिनका जन्म 12 दिसंबर 1940 को मुंबई के बारामती में हुआ था। वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष है, जिसे उन्होंने वर्ष 1999 में स्थापित किया था। शरद पवार ने रक्षा मंत्री और कृषि मंत्री के पद पर कार्य किया है, इसके अलावा उन्होंने 3 बार महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया है। पवार महाराष्ट्र के साथ-साथ भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ में से एक हैं, जो महा विकास आघाडी के अध्यक्ष है।
आते दिनों में शरद पवार का नाम काफी चर्चा में रहता है। देश की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार का नाम प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में ले जाया जाता है। अगर बात करें सियासत की तो शरद पवार का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। बात चाहे राजनीति हो या समाचार खबर की, हर बार शरद पवार सुर्खियों में रहते हैं। इसलिए आज हम शरद पवार से जुड़ी सभी जानकारी लेकर आए हैं, जहां आपको शरद पवार की जीवनी, उम्र, पत्नी, परिवार, और साथ ही जानेंगे कि कैसे उन्होंने अपने राजनीति करियर की शुरुआत की।
Atal Bihari Vajpayee biography in hindi
Sharad Pawar Biography in Hindi – age wife DOB and more..
name/नाम | शरद पवार |
DOB/जन्म तिथि | 12 दिसंबर 1940 |
birth palce/जन्म स्थान | बारामती ( महाराष्ट्र) |
Age/उम्र | 81 वर्ष (2021) |
profession/पेशा | भारतीय राजनीतिज्ञ |
family/परिवार | पिता – गोविंदराव पवार माँ – शारदाबाई पवार भाई – प्रताप गोविंदराव पवार बहन – सरोज पाटिल पत्नी – प्रतिभाताई पवार |
net-worth/कुल मूल्य | $3 मिलियन |
famous for/प्रसिद्ध | महाराष्ट्र के सबसे युवा मुख्यमंत्री |
political party/राजनीतिक दल | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी |
CM/मुख्यमंत्री | 3 बार महाराष्ट्र के |
religion/धर्म | हिन्दू |
nationality/राष्ट्रीयता | भारतीय |
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
भारतीय राजनीति के वरिष्ठ नेता शरद पवार का जन्म 12 दिसंबर 1940 को महाराष्ट्र में स्थित पुणे के बारामती गांव में हुआ था। उनके पिता का गोविंदराव पवार है, जोकि नीरा नहर सहकारी समिति के सचिव थे। और बाद में बारामती सहकारी बैंक का प्रशासन नियुक्त किया गया था। तथा इनकी मां का नाम शारदाबाई पवार है, जो साल 1938 में पुणे जिला स्थानीय बोर्ड शिक्षा समिति की अध्यक्ष बनी थी।
अगर बात करें शरद पवार के शुरुआती पढ़ाई की तो उन्होंने महाराष्ट्र के स्कूल से ही अपनी शुरुआती पढ़ाई की और बाद में पुणे के पुणे विश्वविद्यालय ब्रिहन महाराष्ट्र कॉलेज ऑफ कॉमर्स (BMCC) से शिक्षा प्राप्त की।
Sharad Pawar history in hindi
शरद पवार ने अपना राजनीति का पहला कदम तब रखा जब उन्होंने कांग्रेस के साथ वर्ष 1967 में हाथ मिलाया। वैसे तो शरद पवार का राजनीति में पहले से ही रुचि थी, लेकिन कॉलेज के दिनों में उनकी रुचि और भी बढ़ने लगी।
यही वजह रही कि उन्हें भारतीय युवक कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई में अध्यक्ष बनाया गया। और यशवंतराव चौहान के मार्गदर्शन पर चलते हुए शरद पवार ने साल 1967 में अपना पहला विधानसभा चुनाव बारामती क्षेत्र से जीतने में कामयाब हुए। इसके बाद 1984 में बारामती से उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता।
शरद पवार ने 20 मई, 1999 को कांग्रेस से अलग होकर 25 मई, 1999 को तारिक अनवर और पीए संगमा के साथ नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ( एनसीपी NCP ) की स्थापना की। इसी बीच उन्होंने जनता पार्टी में जुड़कर एक गठबंधन के रूप में पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने में कामयाब हुए। जब यह पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने तब उनकी उम्र 38 वर्ष थी।
राजनीतिक करियर का सफर
- शरद पवार ने 1967 में कांग्रेस के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी।
- उन्होंने साल 1984 में पहली बार बारामती से लोकसभा चुनाव जीता था.
- 1981 से 1986 तक वे महाराष्ट्र विधान सभा में विपक्ष के नेता रहे।
- 1982 से 1987 तक वह कांग्रेस (एस) के अध्यक्ष थे।
- पवार वर्ष 1988 से 1991 तक वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे।
- 1991 में वे फिर से 10वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
- वर्ष 1991 से 1993 तक उन्होंने रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।
- 1993 से 1995 तक वे महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे। वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने।
- 1995 से 1996 तक उन्हें महाराष्ट्र विधान परिषद का विपक्ष का नेता बनाया गया।
- 1996 में उन्हें 11वीं लोकसभा में तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया।
- साल 1998 में पवार को चौथी बार 12वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में चुना गया।
- 1999 में वे पांचवीं बार 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए। वे संसद में राकांपा के नेता बने।
- 1999 से 2000 तक वह सामान्य प्रयोजन समिति और कृषि संबंधी समिति के सदस्य थे।
- 2000 से 2001 तक वह आचार समिति के सदस्य थे।
- 2001 से 2004 तक वह आपदा प्रबंधन पर राष्ट्रीय समिति के उपाध्यक्ष थे। वह लोकसभा में संसद में राकांपा के नेता भी थे।
- 2004 में वे छठी बार 14वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
- साल 2009 में वे सातवीं बार 15वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में चुने गए।
- 19 जनवरी 2011 से वह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और कृषि के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हैं।
FAQ
शरद पवार कौन है?
शरद पवार की उम्र क्या है?
शरद पवार जी का जन्म कब हुआ था?
शरद पवार की पार्टी का नाम क्या है?
see also – इन्हे भी पढ़े
News anchor Shweta singh biography in hindi
नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम शरद पवार को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?