Shailesh Lodha Biography in Hindi | शैलेश लोढ़ा का जीवन परिचय

You are currently viewing Shailesh Lodha Biography in Hindi | शैलेश लोढ़ा का जीवन परिचय
  • Post category:Celebrities

Shailesh Lodha Biography in Hindi – age, DOB, birth place, family, career, television career, tv shows, awards, and some FAQ |शैलेश लोढ़ा जीवनी हिंदी में – आयु, जन्मतिथि, जन्म स्थान, परिवार, करियर, टेलीविजन कैरियर, टीवी शो, पुरस्कार, और कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आज हम बात करेंगे भारत का प्रसिद्ध टेलीविज़न शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता का रोल निभाने वाले शैलेश लोढ़ा के बारे में। इस पोस्ट में आपको उनकी उम्र, करियर, फैमिली, पत्नी, और उनके टीवी शो के बारे में जानने को मिलेगा। तो चलिए जानते है, शैलेश लोढ़ा के शुरूआती सफर के बारे में।

शैलेश लोढ़ा कौन है? | Who is Shailesh Lodha

शैलेश लोढ़ा जिन्हे टीवी शो में तारक मेहता के नाम से भी जाना जाता है। यह एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेता, होस्ट, कवि, हास्य कलाकार और लेखक हैं, जिनका जन्म 8 नवम्बर 1969 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। वर्तमान में वे तारक मेहता का उल्टा चश्मा नामक धारावाहिक में “तारक मेहता” का किरदार के लिए जाने जाते है। उन्होंने साल 2008 में अपने अभिनय की शुरुआत की और अब तक वह बहूत ख़ूब, और वाह! वाह! क्या बात है! जैसे शो को होस्ट कर चुके है। कविता और साहित्य में योगदान के लिए शैलेश लोढ़ा राष्ट्रीय सृजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

शैलेश लोढ़ा का जीवन परिचय | Shailesh Lodha Biography in Hindi

name/नामशैलेश लोढ़ा
famous name/प्रसिद्ध नामतारक मेहता
know for/जाने जातेतारक मेहता का उल्टा चश्मा (2008 -2022)
DOB/जन्म तिथि 8 नवम्बर 1969
birthplace/जन्मस्थानराजस्थान के जोधपुर
age/उम्र52 साल (2022)
profession/पेशाअभिनेता, होस्ट, कवि, हास्य कलाकार और लेखक
parents/माता-पिताश्याम सिंह लोढ़ा / शोभा लोढ़ा
wife/पत्नीस्वाति लोढ़ा
net-worth/नेट-वर्थ3 करोड़ रुपए (appx)
debut tv show/डेब्यू टीवी शो2008
first show/पहला शोतारक मेहता का उल्टा चश्मा
religion/धर्महिन्दू
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय
Shailesh Lodha Biography in Hindi

शैलेश लोढ़ा का बचपन और शिक्षा | Childhood and Education of Shailesh Lodha

अभिनेता शैलेश का जन्म जोधपुर में एक मारवाड़ी परिवार में साल 1969 को हुआ था। उनके पिता का नाम श्याम सिंह लोढ़ा तथा माता का नाम शोभा लोढ़ा है, जिनकी हिंदी की शब्दावली अच्छी थी। शैलेश के पिता एक सरकारी अफसर थे इसलिए उनके पिता का स्थानांतरण अलग-अलग जगहों पर हो रहता था, इसलिए उन्होंने बहुत सी यात्रा की। नौ साल की उम्र में लोढ़ा का उपनाम “बाल कवि” रखा गया था, क्योकि उनकी रूचि कविता लिखना, आदि चीज़ो में थी।

अगर बात करे शैलेश लोढ़ा की शिक्षा की तो उन्होंने जोधपुर के ही नजदीकी स्कूल से शिक्षा प्रॉपर की और आगे की पढाई उन्होंने Rajakiya Mahav Vidhyalay, Sirohi, Jodhpur से की। उन्होंने बीएससी तथा मार्केटिंग में पीजी किया है।

जानिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि मेहता का रोल निभाने वाली नेहा मेहता के बारे में।

शैलेश लोढ़ा का एक्टिंग करियर | Acting career of Shailesh Lodha

तारक मेहता के नाम से प्रसिद्ध शैलेश लोढ़ा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविज़न शो से की। जहाँ उन्होंने 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) में अंजलि मेहता के पति तारक मेहता का किरदार निभाया। शैलेश लोढ़ा को इस हास्य नाटक में एक सच्चा दोस्त यानि जेठालाल के दोस्त और लेखक के रूप में दिखाया गया है, जो हर मुसीबत में जेठालाल का साथ देता है। इस किरदार को लोगों ने काफी किया जिसके चलते शैलेश लोढ़ा उर्फ़ तारक मेहता को एक अलग पहचान मिली।

इसके बाद उन्होने 2008 में ही Comedy Circus 2 और 2011 में Comedy Ka Maha Muqabala में एक प्रतियोगी के रूप में देखा गया। यहाँ से शैलेश को अपने करियर में सफलता मिल चुकी थी, जिसके बाद उन्होंने Wah! Wah! Kya Baat Hai! और Waah Bhai Waah जैसी शो को होस्ट कर रहे है। बता दे की शैलेश लोढ़ा एक अभिनेता होने के साथ साथ एक अच्छे लेखक और कवी है।

शैलेश लोढ़ा टीवी शो | Shailesh Lodha TV Shows

  • 2008 – तारक मेहता का उल्टा चश्मा
  • 2008 – कॉमेडी सर्कस 2
  • 2011 – कॉमेडी का महा मुकाबला
  • 2011 – बहुत खूब
  • 2013 – वाह! वाह! क्या बात है!
  • 2022-वर्तमान – वाह भाई वाह

पुरस्कार | award

  • 2014 – ज़ी गोल्ड अवार्ड्स (सर्वश्रेष्ठ एंकर))
  • 2018 – ज़ी गोल्ड अवार्ड्स (कॉमिक रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता)
  • राष्ट्रीय सृजन पुरस्कार
  • इंटरनेशनल वैश फेडरेशन द्वारा सम्मानित
  • भारत गौरव
  • राजस्थान गौरव

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | FAQ

शैलेश लोढ़ा का जन्म कहाँ हुआ?

8 नवम्बर 1969 ( राजस्थान के जोधपुर में )

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के डायरेक्टर का नाम क्या है?

धर्मेश मेहता, धर्मेश मेहता, हर्षद जोशी, धीरज पलशेतकर, और अभिषेक शर्मा

शैलेश लोढ़ा की पत्नी का नाम क्या है?

इनकी असली पत्नी का नाम स्वाति लोढ़ा है।

लोढ़ा की उम्र कितनी है?

2022 के अनुसार इनकी उम्र 52 साल है।

see also – यह भी पढ़े

जेठालाल का जीवन परिचय

दिशा वकानी उर्फ दयाबेन का जीवन परिचय

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम शैलेश लोढ़ा को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?