Salman Khan Biography in hindi | सलमान खान का जीवन परिचय

You are currently viewing Salman Khan Biography in hindi | सलमान खान का जीवन परिचय

Salman Khan Biography in hindi – age, net worth, career, parents, siblings, movie career, reality show, controversy, relationship, awards, and more (सलमान खान – उम्र, कुल संपत्ति, करियर, माता-पिता, भाई-बहन, फिल्म करियर, रियलिटी शो, विवाद, रिश्ते, पुरस्कार और बहुत कुछ)

सलमान खान कौन है? (Who is Salman Khan)

सलमान खान जिनका पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है। यह एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म अभिनेता है, जिनका जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। इन्होंने साल 1988 को हिंदी फिल्म बीवी हो तो ऐसी में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। सलमान खान ने मैंने प्यार किया, अंदाज अपना अपना, हेलो ब्रदर, हम साथ साथ है, और सुल्तान जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अलावा सलमान खान कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में एक होस्ट के रूप में भी नजर आए हैं। साथ ही सलमान खान को वर्ष 2007 में फिल्म जगत में मनोरंजन के लिए भारत सरकार द्वारा राजीव गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

मीडिया में भी सलमान खान काफी चर्चा में रहते हैं, यही कारण है कि सलमान खान लोगों के सबसे चाहिए थे और सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। सलमान खान हर साल अपने गजब के अभिनय के चलते सुपरहिट फिल्म बनाते हैं, जहां लोग उनकी फिल्म देखने के लिए बेताब रहते हैं। उनकी हर एक फिल्म सुपरहिट से भी ऊपर जाती है, और कई करोड़ों की कमाई के साथ साथ काफी लोकप्रिय भी होती हैं।

वर्तमान में सलमान खान उन चुनिंदा बॉलीवुड अभिनेताओं में से एक हैं, जो फर्श से उठकर अर्श तक अपनी कामयाबी को बुलंदियों पर ले जाते हैं। सलमान खान आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं, इसका अंदाजा आप उनकी दिन पर दिन बढ़ती हुई फैन फॉलोइंग से लगा सकते हैं। इसलिए आज हम आपको सलमान ख़ान से जुड़ी सभी जानकारियां देने वाले हैं। इस लेख में आपको सलमान खान की जीवनी उम्र करियर, सुपरहिट फिल्में और उनके विवादों के बारे में जानने को मिलेगा।

Salman Khan Biography in Hindi

name/नामसलमान खान
nickname/उपनामसल्लू, भाई जान तथा और भी
DOB/जन्म तिथि27 दिसंबर 1965 (मध्य प्रदेश, इंदौर)
age/उम्र56 साल (2021)
profession/पेशाएक भारतीय बॉलीवुड फिल्म अभिनेता
parents/माता-पितासलीम खान और पत्नी सुशीला चरक (सौतेली मां हेलेन)
siblings/भाई बहनअरबाज खान और सोहेल खान तथा बहन अलवीरा और अर्पिता
wife/gF/पत्नी / प्रेमिकाअविवाहित (प्रेमिका ज्ञात नहीं)
net-worth 2022/नेट वर्थलगभग। $310 मिलियन (2255 करोड़ रुपये)
career start/करियर1988 ( बीवी हो तो ऐसी)
first movie/पहली फिल्मबीवी हो तो ऐसी
religion/धर्ममुस्लिम और हिंदू दोनों
zodiac/राशिमकर राशि
famous for/प्रसिद्धबॉलीवुड सुपरस्टार
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय
Salman Khan Biography in Hindi

about salman khan in hindi

भारतीय बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना दबदबा बना चुके सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। सलमान खान अपने पिता सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सुशीला चरक के पुत्र हैं। उनकी मां एक मराठी हिंदू है, जिसके चलते हैं सलमान खान बताते हैं कि वह आधे हिंदू और आधे मुसलमान हैं। सलमान खान की सौतेली मां हेलेन एक भारतीय प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जो उनके साथ कुछ फिल्मों में काम करते हुए नजर आई। सलमान खान के परिवार में उनके दो भाई और दो बहने हैं, जिनमें भाई का नाम अरबाज खान और सोहेल खान है, तथा बहनों का नाम अलवीरा और अर्पिता है।

अगर बात करें सलमान खान की शुरुआती पढ़ाई की, तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई में स्थित बांद्रा के सेंट स्टैनिस्लॉस हाई स्कूल से पूरी की तथा इससे पहले सलमान खान अपने छोटे भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ कुछ वर्षों तक ग्वालियर में सिंधिया स्कूल में पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई की लेकिन बाद में उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।

film career (फिल्म करियर)

फिल्म जगत की जानी-मानी हस्ती सलमान खान ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 1988 को बीवी हो तो ऐसी हिंदी फिल्म से की जहां वह विक्की भंडारी के रूप में नजर आए। इसके बाद सलमान खान ने साल 1989 को मैंने प्यार किया फिल्म में प्रेम चौधरी के रूप में अभिनय किया। यह फिल्म उस समय की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्म थी, इसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके साथ ही सलमान खान ने सनम बेवफ़ा, पत्थर के फूल, साजन ,सूर्यवंशी ,चंद्रमुखी ,दिल तेरा आशिक जैसे फिल्मों में काम किया।

सलमान खान की फिल्म अंदाज अपना अपना भी सुपरहिट फिल्म साबित हुई जिसमे सलमान खान ने प्रेम भोपाली के रूप में अभिनय किया। इसके बाद साल 1994 में सलमान खान ने भारतीय प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ नजर आई। इसके बाद सलमान खान ने वर्ष 1995 को भारतीय फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता शाहरुख खान के साथ करण अर्जुन में करन की भूमिका करते हुए नजर आए। यह फिल्म भी बाकी फिल्मों की तरह सुपरहिट रही और एक प्रसिद्ध फिल्मों में अपना नाम दर्ज करवाने में कामयाब हुई।

salman khan history in hindi

सलमान खान ने वर्ष 1996 से लेकर वर्ष 2000 के बीच सुपरहिट फिल्मों में अपनी अभिनय की झलक दिखलाई। इन वर्षों में सलमान खान ने खामोशी, गीत, बंधन, प्यार किया तो डरना क्या, दीवाना मस्ताना, कुछ कुछ होता है, जानम समझा करो, बीवी नंबर वन, सिर्फ तुम, हेलो ब्रदर, कहीं प्यार ना हो जाए जैसे फिल्म को सुपरहिट बनाया है। इन वर्षों के बीच सलमान खान ने हम साथ साथ हैं, फिल्म में भी अपना गजब का किरदार निभाया जहा वे प्रेम की भूमिका में नजर आए।

इसके बाद सलमान खान ने चोरी चोरी चुपके चुपके, तुमको ना भूल पाएंगे, हम तुम्हारे हैं सनम, यह है जलवा जैसे फिल्मों में काम किया। साथी सलमान खान ने साल 2003 में सुपरहिट फिल्म तेरे नाम में राधे मोहन की भूमिका निभाई इस फिल्म में सलमान खान ने शानदार अभिनय किया था, जिसके चलते सलमान खान को फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार के लिए नॉमिनेट भी क्या गया।

जानिए साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के बारे में।

Biography of Salman Khan in hindi

सलमान खान पहले से ही अपने सुपरहिट फिल्मों के लिए सबसे बेहतरीन अभिनेता में अपना नाम दज करवा चुके थे, लेकिन सलमान खान कहां रुकने वाले थे, उन्होंने पार्टनर, गॉड तुसी ग्रेट हो, वांटेड, और प्रेम रतन धन पायो जैसे फिल्मों में अपने अभिनय के चलते काफी लोकप्रियता हासिल की। इसलिए सलमान खान भारतीय बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने में कामयाब हुए। उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान और सुल्तान उन फिल्मों में शामिल हुई जो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। उन्होंने साल 2017 में टाइगर जिंदा है और 2019 में भारत फिल्म जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया है।

सलमान खान की 2019 में आई फिल्म भारत पहले ही दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। वर्तमान में सलमान खान भारतीय फिल्म जगत के जाने-माने फिल्म अभिनेता हैं, उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए कई सुपरहिट फिल्म बनाकर देश विदेशों में भारत का नाम रोशन किया है।

Salman khan top movie list

फिल्म का नाम
रिलीस डेट
भूमिका
मैंने प्यार किया
29 दिसंबर 1989
प्रेम चौधरी
सनम बेवफा
11 जनवरी 1991
सलमान ख़ान
साजन30 अगस्त 1991
पृथ्वी
हम आपके है कौन
5 अगस्त 1994
प्रेम निवास


करण अर्जुन
13 जनवरी 1995कर्ण सिंह / अजय
जुड़वाँ7 फरवरी 1997राजा / प्रेम मल्होत्रा
प्यार किया तो डरना क्या
27 मार्च 1998सूरज खन्ना
बीवी नंबर वन
27 मई 1999प्रेम मेहरा
हम दिल दे चुके सनम
18 जून 1999समीर रेफीलिनी
नो एंट्री
26 अगस्त 2005प्रेम
पार्टनर
20 जुलाई 2007प्रेम
वांटेड18 सितम्बर 2009राधे/राजवीर शेखावत
दबंग
10 सितम्बर 2010इन्सपेक्टर चुलबुल पांडे
रेडी3 जून 2011प्रेम कपूर
बॉडीगार्ड
31 अगस्त 2011लवली सिंह
एक था टाइगर
1 अगस्त 2012
टाइगर/मनीष चंद्रा/अविनाश सिंह राठोड
दबंग 2
21 दिसंबर 2012चुलबुल पांडे
किक25 जुलाई 2016
डेविल/देबि लाल सिंह
बजरंगी भाईजान
17 जुलाई 2015
पवन कुमार चतुर्वेदी / बजरंगी भाईजान
सुल्तान6 जुलाई 2016
सुल्तान अली ख़ान
Salman khan film list name

Awards and Achievements (पुरस्कार और उपलब्धियों)

  • 1990 को बेस्ट मेल डेब्यू के लिए फिल्म फेयर अवार्ड 
  • 1999 को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए फिल्म फेयर अवार्ड 
  • 2016 को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइड के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड 
  • वर्ष 2012 में बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड 
  • साल 2016 में बेस्ट फिल्म के लिए ज़ी सिनेमा अवार्ड
  • वर्ष 2013 16 और 17 में बेस्ट एक्टर व्यूअर्स च्वाइस के लिए ज़ी सिनेमा अवार्ड 
  • 2008 में बेस्ट एंकर के लिए इंडियन टेली अवॉर्ड्स
  • 2016 में बेस्ट फिल्म के लिए स्क्रीन अवार्ड
  • 2008 में एनडीटीवी इमेजिन बेस्ट जोड़ी ऑफ द ईयर के लिए स्टार गिल्ड अवॉर्ड
  • 2009 में बेस्ट टीवी का दम के लिए इंडियन टेली अवॉर्ड्स
  • 2012 में फेवरेट एक्शन मूवी स्टार के लिए इंडिया पीपल चॉइस अवॉर्ड 
  • 2013 में बेस्ट यूज ऑफ सोशल मीडिया के लिए जी साइन अवार्ड
  • 2002 में मोस्ट सेंसेशनल एक्टर के लिए बॉलीवुड मूवी अवॉर्ड
  • 2013 में बेस्ट एक्टर ( पॉपुलर चॉइस) के लिए स्क्रीन अवार्ड

controversy (विवाद)

  1. कानूनी परेशानियां
  2. सम्बन्धों की परेशानियाँ
  3. 2016 रेप पर बयान और विवाद
  4. काला हिरण केस
  5. सलमान खान vs लौरेंस बिश्नोई

salman khan and Lawrence Bishnoi history in hindi

हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है, क्योकि काले हिरण मामले में सलमान खान पर चल रहे केस के चलते लॉरेंस ने यह धमकी दी थी। दरसल राजस्थान का विश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है। इसलिए उसने सलमान खान की हत्या का कई बार प्लान भी बनाया था। और हाल ही में सलमान को कोई खतरा न पहुंचे इसलिए उनकी सुरक्षा और भी बढ़ाई गई है। मीडिया में लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान का नाम चर्चे में है।

FAQ

सलमान खान की उम्र कितनी है?

56 साल 2021 के अनुसार।

सलमान खान की नेट वर्थ कितनी है?

लगभग। $310 मिलियन (2255 करोड़ रुपये)

सलमान खान के भाई कितने हैं?

दो भाई अरबाज़ खान और सोहेल खान।

सलमान खान का जन्म कहां हुआ था?

7 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर में।

सलमान खान का असली नाम क्या है

अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान

see also – इन्हें भी पढ़ें

bollywood actor akshay kumar biography in hindi

sonu sood the real hero biography in hindi

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम सलमान खान को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?