Rashmika Mandanna Biography in Hindi | रश्मिका मंदाना की जीवनी

You are currently viewing Rashmika Mandanna Biography in Hindi | रश्मिका मंदाना की जीवनी

रश्मिका मंदाना का जीवन परिचय – आयु, जन्मतिथि, करियर, माता-पिता, फिल्म कैरियर, फिल्म सूची और पुरस्कार ( Rashmika Mandanna Biography in Hindi – age, DOB, career, parents, film career, movie list, and awards)

रश्मिका मंदाना कौन है? ( Who is Rashmika Mandanna )

रश्मिका मंदाना एक भारतीय साउथ फिल्म अभिनेत्री है, जिन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है। इनका जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में हुआ था। रश्मिका मंदाना ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत वर्ष 2016 में किरिक पार्टी फिल्म से की। वर्ष 2018 में आई फिल्म गीता गोविंदा के लिए रश्मिका मंदाना को फेवरेट एक्ट्रेस के लिए Zee Cine Awards Telgu से सम्मानित किया गया। साथ ही इन्हें बेंगलुरु टाइम्स द्वारा मोस्ट 30 डिजायरेबल वूमेन ऑफ 2017 की लिस्ट में पहला स्थान दिया गया है।

तेलुगु फिल्म के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आज इतनी पॉपुलर हो चुकी है कि, फेसबुक इंस्टाग्राम तथा और भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बढ़ती हुई फैन फॉलोइंग किसी सबूत से कम नहीं है। इन्होंने अपनी प्रसिद्धि साउथ इंडस्ट्री के अलावा बाकी प्लेटफार्म पर भी पाई है। देवदास, गीता गोविंदा तथा हाल ही में आई सुपरहिट फिल्म पुष्पा रश्मिका मंदाना की कुछ प्रमुख फिल्में है। इन्होंने साउथ इंडस्ट्री में एक अभिनेत्री के तौर पर अभिनय कर कम समय में ही काफी लोकप्रिय हो चुकी है। वर्तमान में इनका नाम साउथ इंडस्ट्री की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में गिना जाता है।

Rashmika Mandanna Biography in Hindi – details

question (प्रश्न)answer (उत्तर)
name/नाम श्मिका मंदाना
DOB/जन्मतिथि 5 अप्रैल 1996 (कर्नाटक ,विराजपेट)
age/उम्र25 साल (2021)
profession/पेशा एक भारतीय साउथ फिल्म अभिनेत्री है
parents/माता पितामदन मंदाना/सुमन मंदाना
net-worth/कुल मूल्य$ 4 मिलियन डॉलर
debut movie/पहली फिल्मकिरिक पार्टी
religion/धर्महिंदू
awards/पुरस्कार Zee Cine Awards (2019)
nationality/राष्ट्रीयता भारतीय
Rashmika Mandanna in Hindi

rashmika mandanna Early life and education in hindi

मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का जन्म कर्नाटक के विराजपेट में हुआ था। इनके पिता का नाम मदन मंदाना तथा मां का नाम सुमन मंदाना है। इसके अलावा रश्मिका मंदाना के परिवार में उनकी बहन भी है, जिनका नाम सिमन मंदाना है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोडागु के कुर्ग पब्लिक स्कूल से की और बाद में एम.एस रमैया कॉलेज से मनोविज्ञान पत्रकारिता और अंग्रेजी साहित्य में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की।

रश्मिका मंदाना का करियर (Rashmika Mandanna Career)

रश्मिका मंदाना ने अपनी पढ़ाई के साथ साथ जब मोल्डिंग का करियर शुरू किया, तब उन्हे साउथ फिल्मों में एक अभिनेत्री के रूप में देखा जाने लगा जिसके चलते रश्मिका मंदाना को साउथ की फिल्मों में काम करने का मौका मिला। साउथ में काम करने के चलते एक कन्नड़ भाषा फिल्म में रश्मिका मंदाना ने वर्ष 2016 में किरिक पार्टी फिल्म के जरिए अपने साउथ फिल्म करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने सानवी जोसेफ की भूमिका निभाई थी।

इसके बाद रश्मिका मंदाना ने 2018 में आई फिल्म Chalo (चलो) में अपनी तेलुगू फिल्म करियर की शुरुआत की, लेकिन रश्मिका मंदाना को असली पहचानता मिली जब साल 2018 में आई तेलुगु फिल्म Geetha Govinda( गीता गोविंदा ) में अभिनय करने का मौका मिला। इस फिल्म में फेमस साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शानदार अभिनय कर काफी प्रसिद्धि पाई थी। इसी फिल्म से रश्मिका मंदाना ने फेवरेट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया था। यही नहीं उसी वर्ष एक और तेलुगु फिल्म देवदास में रश्मिका मंदाना ने गजब का अभिनय कर साउथ इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया। रश्मिका मंदाना ने Yajmana, Dear comrade और Pushpa जैसी सुपरहिट फिल्मों में अभिनय कर साउथ इंडस्ट्री की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में अपना नाम दर्ज कराया है।

जानिए साउथ के सुपर हिट एक्टर अल्लू अर्जुन के बारे में

रश्मिका मंदाना की फिल्में (Rashmika Mandanna movies list )

year (वर्ष) movie (फिल्में)role (भूमिका)
2016किरिक पार्टीसानवी जोसेफ
2017चमककुशी
2018चलोएल करथिका
2018गीता गोविंदमगीता
2018देवदासपूजा
2019यजमानकावेरी
2019डियर कॉमरेडअपर्णा
2020भीष्मचैत्रा
2021पोगरुगीता
2021 सुल्तानरुक्मणी
2021 पुष्पाश्रीवल्ली
Rashmika Mandanna biography in Hindi

Rashmika Mandanna Upcoming Movies (रश्मिका मंदाना आने वाली फिल्में )

  • Aadavaallu Meeku Johaarlu (Release 4 Feb 2022)
  • Goodbye (Release Sep 2022)
  • Mission Majnu (Release 13 May 2022)
  • Pushpa The Rule (Release 18 Nov 2022)
  • Sk 21 (Release Mar 2023)

Music video (वीडियो संगीत)

year (वर्ष) song (गाना)Language (भाषा)
2021Top Tuckerहिन्दी तामिल

Rashmika Mandanna awards and achievements in hindi

  1. सर्वश्रेष्ठ पहली अभिनेत्री के लिए छठा SIIMA पुरस्कार – किरिक पार्टी फिल्म में.
  2. अंजनी पुत्र फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए ज़ी कन्नड़ हेमेय कन्नदथी पुरस्कार.
  3. पसंदीदा अभिनेत्री के लिए ज़ी सिने अवार्ड्स तेलुगु 2019 – गीता गोविंदम फिल्म में.
  4. 66 वां फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स तेलुगु के लिए – गीता गोविंदम फिल्म में.
  5. बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स च्वाइस के लिए बेहिनवुड्स गोल्ड मेडल – तेलुगू – डियर कॉमरेड फिल्म में.
  6. यजमाना फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स चॉइस – तेलुगु – के लिए 9वें दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार.
  7. यजमाना फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स चॉइस – कन्नड़ – के लिए 9वें दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार.

रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति (Rashmika Mandanna net worth in hindi )

साउथ इंडस्ट्री की बेस्ट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति तकरीबन $ 4 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपए में करीब 29,58,08,000 करोड़ है। फिल्मों में अभिनय करने के साथ साथ टीवी में विज्ञापन इनकी कमाई का मुख्य स्रोत है। यह प्रत्येक फिल्म के लिए तकरीबन 2 करोड़ रुपए चार्ज करती है। वर्ष 2018 में इनकी फिल्म गीता गोविंदा काफी सुपर हिट रही, जो तेलुगू सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक लाभ कमाने वाली फिल्म में से एक बन गई।

सामान्य प्रश्न (FAQ )

Q: रश्मिका मंदाना की पहली फिल्म कौन सी है ?

Ans: किरिक पार्टी

Q: रश्मिका मंदाना के हाथ पर क्या लिखा हुआ है?

Ans: Irreplaceable

Q: रश्मिका मंदाना कौन है ?

Ans: एक भारतीय साउथ फिल्म अभिनेत्री है।

Q: रश्मिका मंदाना का जन्म कब और कहा हुआ ?

Ans: 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में।

Q: रश्मिका मंदाना कितने साल की है ?

Ans: 25 साल की 2021 के मुताबिक

see also – इन्हे भी पढ़े

नोट – हम इस पूरी बायोग्राफी का श्रेय रश्मिका मंदाना को देते हैं। क्योकि यह पूरी जीवनी रश्मिका मंदाना के जीवन पर आधारित है, हमने बस उनके जीवन पर प्रकाश डालने का एक छोटा सा प्रयास किया है। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइयेगा और उम्मीद करते है आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करेंगे.