Ranbir Kapoor Biography in Hindi | रणबीर कपूर की जीवनी

You are currently viewing Ranbir Kapoor Biography in Hindi | रणबीर कपूर की जीवनी
  • Post category:Celebrities

Ranbir Kapoor Biography in Hindi – age, DOB, family, net worth, wife, children, film career, awards and achievements (रणबीर कपूर की जीवनी हिंदी में – उम्र, जन्मतिथि, परिवार, कुल संपत्ति, पत्नी, बच्चे, फिल्मी करियर, पुरस्कार और उपलब्धियां)

actor Ranbir Kapoor in Hindi

रणबीर कपूर, जिनका पूरा नाम रणबीर राज कपूर है, एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जिन्हें हिंदी सिनेमा में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। उनका जन्म 28 सितंबर 1982 को महाराष्ट्र में हुआ था। रणबीर कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2007 में फिल्म सांवरिया से की थी। उन्होंने छिल्लर पार्टी, जग्गा जासूस और संजू जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह बॉलीवुड उद्योग के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं, जो 2012 से फोर्ब्स इंडिया के सेलिब्रिटी 100 में शामिल हैं। उन्हें हिंदी फिल्मों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2010 और 2012 में बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

रणबीर कपूर का जीवन परिचय ( Ranbir Kapoor Biography in Hindi )

name/नामरणबीर कपूर
nickname/उपनामDaboo, Ganglu
DOB/जन्म तिथि28 सितंबर 1982
birthplace/जन्मस्थानमहाराष्ट्र, मुंबई
age/उम्र39 साल (2021)
profession/पेशाअभिनेता
father/पिताऋषि कपूर
mother/माँनीतू सिंह
wife/पत्नीआलिया भट्ट
marriage date/शादी की तारीख14 अप्रैल 2022
marriage place/विवाह स्थानवास्तु बिल्डिंग इन मुंबई
net-worth/कुल मूल्य$45 मिलियन अमेरिकी डॉलर (2022)
religion/धर्महिंदू
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय

Ranbir Kapoor Biography in Hindi

एक बॉलीवुड इंडस्ट्री से संबंध रखने वाले रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था। इनके पिता का नाम ऋषि कपूर और मां का नाम नीतू सिंह है, जो खुद भी एक भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने हस्तियों में से एक हैं। रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर हिंदी सिनेमा के एक लेजेंड के तौर पर जाने जाते हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर के परिवार में उनकी एक बड़ी बहन है, जिसका नाम रिद्धिमा कपूर है जो कि एक इंटीरियर और फैशन डिज़ाइनर है।

कपूर का पूरा परिवार हिंदी सिनेमा से जुड़ा हुआ है, शायद इसीलिए बचपन से ही रणबीर कपूर को एक अभिनेता बनने का शौक रहा होगा। कपूर फैमिली में जन्मे रणबीर कपूर आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेताओं के साथ साथ भारतीय प्रशंसकों के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। इन्होंने यह उपलब्धि कैसे हासिल की, इसलिए हम उनके फिल्म करियर के सफर पर एक नजर डालेंगे।

रणबीर कपूर का फिल्म करियर

रणबीर कपूर ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2007 में सांवरिया फिल्म से की जहां उन्होंने रणबीर राज की भूमिका निभाई। इससे पहले रणबीर कपूर ने प्रेम ग्रंथ, अब तो लौट चलें, तथा ब्लैक जैसी फिल्मों में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।

उन्होंने 2009 में वेक अप सिड में अभी शानदार अभिनय किया। इसके बाद रणबीर कपूर ने साल 2010 में आई फिल्म राजनीति में समर प्रताप का अभिनय किया। यह फिल्म रणबीर कपूर के अभिनय के चलते सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने अंजाना अंजानी, चिल्लर पार्टी, रॉकस्टार जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय प्रस्तुत किया।

जानिए खतरों के खिलाडी कहे जाने वाले अक्षय कुमार के बारे में।

सफलता की राह

लेकिन रणबीर कपूर को अपनी असली पहचान तब मिली जब उन्हें साल 2012 में फिल्म बर्फी में अभिनय करने को मिला। यह फिल्म सुपरहिट से भी ऊपर हिट साबित हुई और सबसे ज्यादा देखे जाने फिल्मों में से एक बन गई।

रणबीर कपूर ने 2013 से लेकर 2018 तक कई फिल्मों में काम किया उन्होंने इन वर्षों के बीच बेशर्म, भूतनाथ रिटर्न्स, तमाशा,जग्गा जासूस और संजू जैसे कई फिल्मों में भूमिका निभाई। उन्होंने 2022 में आई फिल्म शमशेरा में भी गजब का किरदार निभाया है। तथा रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र को देखने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं। यहीं से पता चलता है कि रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में जो नाम कमाया है, वह सिर्फ अपनी सुपरहिट फिल्मों का ही नतीजा है जो रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर में से एक बनाती है।

Ranbir Kapoor film list in Hindi

  • 2007 – सांवरिया
  • 2009 – अजब प्रेम की गजब कहानी
  • 2010 – राजनीति
  • 2010 – अंजाना अंजानी
  • 2011 – चिल्लर पार्टी
  • 2011 – रॉकस्टार
  • 2012 – बर्फी!
  • 2013 – ये जवानी है दीवानी
  • 2014 – भूतनाथ रिटर्न्स
  • 2015 -‎ रॉय‎
  • 2016 – जग्गा जासूस
  • 2018 – संजू
  • 2022 – शमशेरा

Ranbir Kapoor Award and Achievement (रणबीर कपूर पुरस्कार और उपलब्धि)

  • 2008 में बेस्ट मेल डेब्यू के लिए फिल्म फेयर अवार्ड।
  • 2011 में मोस्ट एंटरटेनिंग फिल्म एक्टर के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड।
  • 2012 में मोस्ट एंटरटेनिंग फिल्म एक्टर इन रोमांटिक रोल के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड।
  • 2009 और 2011 में इंटरटेनमेंट के लिए CNN-IBN इंडियन ऑफ द ईयर।
  • 2018 में बेस्ट एक्टर के लिए इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न।
  • 2008 में स्टार ऑफ द ईयर मेल के लिए इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड।
  • 2014 में बॉलीवुड यूथ आइकन ऑफ द ईयर के लिए एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर।
  • 2012 में बेस्ट एक्टर के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड।
  • 2013 में बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल के लिए स्टार गिल्ड अवॉर्ड।

see also – यह भी पढ़े

Arjun Kapoor Biography In Hindi

नोट- यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम रणबीर कपूर को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?