Raju Srivastav Biography in Hindi – age, DOB, birth place, family, career, comedy career, awards and achievements (राजू श्रीवास्तव की जीवनी हिंदी में – उम्र, जन्मतिथि, जन्म स्थान, परिवार, करियर, कॉमेडी करियर, पुरस्कार और उपलब्धियां
राजू श्रीवास्तव इस नाम से सब वकित होंगे, और क्यों नहीं जब भी किसी हास्य कार्यक्रम की बात होती है तो राजू श्रीवास्तव नाम लेना ही पड़ता है। शायद इसलिए अपने इस हुनर के लिए प्रसिद्ध श्रीवास्तव आज लोगों के पसंदीदा कलाकारों में से एक है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में उनकी जीवनी, उम्र, करियर, तथा उनके एक कलाकार बनने के सफर पर भी चर्चा करेंगे। तो आइये जानते है..
who is Raju Srivastav (कौन हैं राजू श्रीवास्तव)
राजू श्रीवास्तव जिन्हें लोगों गजोधर और राजू भैया के नाम से भी जानते है, यह एक भारतीय हास्य कलाकर, अभिनेता और राजनीतिज्ञ हैं, जिनका जन्म 25 दिसंबर 1963 को यूपी के कानपूर में हुआ था। इन्होने, बाज़ीगर, आमदनी अठनी खरचा रुपया, बॉम्बे टू गोवा जैसे फिल्मो में छोटे रोल की भूमिका के रूप में फिल्मो की शुरुआत की। और कॉमेडी सर्कस, बिग बॉस, द कपिल शर्मा जैसे कई टीवी हास्य कार्यक्रम से कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। वर्तमान में वह भारत के टॉप कॉमेडियन में से एक है, जिन्होंने अपने हसी का पिटारा से अपनी लोकप्रियत पाई है।
Raju Srivastav Biography in Hindi ( राजू श्रीवास्तव का जीवन परिचय )
name/नाम | राजू श्रीवास्तव |
DOB/जन्म तिथि | 25 दिसंबर 1963 |
birthplace/जन्मस्थान | कानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत |
age/उम्र | 58 साल (2021) |
profession/पेशा | भारतीय हास्य अभिनेता, अभिनेता और राजनीतिज्ञ |
family/परिवार | पिता – रमेश चंद्र श्रीवास्तव माता – सरस्वती श्रीवास्तव भाई – दीपू श्रीवास्तव पत्नी – शिखा श्रीवास्तव बेटा – आयुषमान श्रीवास्तव बेटी – अंतरा श्रीवास्तव |
wife/पत्नी | शिखा श्रीवास्तव |
net-worth/नेट-वर्थ | लगभग $ 2 मिलियन |
career start/करियर की शुरुआत | 1988 (तेजाब) |
famous for /प्रसिद्ध | हास्य कलाकार के रूप में |
religion/धर्म | हिन्दू |
nationality/राष्ट्रीयता | भारतीय |
family early education ( परिवार, बचपन, शिक्षा )
राजू श्रीवास्तव का जन्म 25 दिसंबर 1963 को उत्तर प्रदेश के कानपुर, में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, बलाई काका के नाम से जाने जाने वाले एक कवि थे। वही उनकी माँ का नाम सरस्वती श्रीवास्तव है। बचपन से ही राजू श्रीवास्तव एक अच्छे मिमिक थे, इस हुनर के चलते राजू श्रीवास्तव बचपन से ही कॉमेडियन बनना चाहते थे। शुरू में तो उन्होंने कई फिल्मो में छोटी छोटी भूमिकाये निभाई लेकिन उन्हें अपनी पहचान कॉमेडी शो में मिली।
Raju Srivastav Career (राजू श्रीवास्तव करियर)
कॉमेडी क्षेत्र में अपना नाम बनाने वाले राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मो में एक छोटी सी भूमिका निभाते हुए की। जहाँ उन्होंने तेजाब, मैने प्यार किया, बाजीगर फिल्म में छोटी सी भूमिका अदा की। इसके बाद उन्होंने साल 2001 में आमदनी अठनी खरचा रुपया में बाबा चिन चिन चू की भूमिका निभाई। राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर में कई फिल्मो में काम किया। उन्होंने मैं प्रेम की दीवानी हु (2003), बॉम्बे टू गोवा (2007), टॉयलेट : एक प्रेम कथा (2017) फिल्मो में छोटे से रोल करते हुए दिखे।
जानिए कॉमेडी किंग के नाम से जाने जाते कपिल शर्मा के बारे में।
Raju Srivastava Comedy Career (राजू श्रीवास्तव कॉमेडी करियर)
फिल्मों में करियर शुरू करते के बाद राजू श्रीवास्तव ने कई हास्य कार्यक्रम में भाग लिया। चूँकि राजू श्रीवास्तव कई बड़े स्टार की हूबहू आवाज निकलना जानते थे, इसलिए उन्होंने साल 2005 में The Great Indian Laughter Challenge में अपनी हसी की पोटली लेकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। उसके बाद राजू श्रीवास्तव ने 2009 में भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस और प्रसिद्ध टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चस्मा में शो के सदस्यों को एंटरटेन किया।
यहाँ से राजू श्रीवास्तव को अपने हुनर में लोकप्रियता मिलते जा रही थी, तभी उन्होंने 2011 में हास्य कार्यक्रम Comedy Circus Ka Jadoo में नज़र आये। यहाँ भी उन्होंने पहले की तरह लोगों को हँसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और एक प्रसिद्ध और सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन के रूप में उभरने लगे। इसके बाद भी उन्होंने कई कॉमेडी शो में भाग लिया। उन्होंने 2011 में Comedy Ka Maha Muqabala और 2013 में डांस शो Nach Baliye में एक प्रतियोगी में रूप में नज़र आये।
उन्होंने अपने करियर में टी टाइम मनोरंजन (1994), द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज (2005), बिग बॉस (2009), तारक मेहता का उल्टा चश्मा (2009), गैंग्स ऑफ हसीपुर (2014), अदालत(2010-16), शक्तिमान (1998), देख भाई देख (1993-94) जैसे कई हास्य और टीवी शो में नज़र आये। आज वह इतने प्रसिद्ध हो चुके है, की यह भारत के आलावा विदेशो में भी अपना स्टेज कार्यक्रम करते है।
Raju Srivastava movie list (राजू श्रीवास्तव फिल्म सूची)
- 1988 – तेजाब
- 1989 – मैंने प्यार किया
- 1993 – बाजीगर
- 2001 – आमदानी अत्थानी खरचा रुपैया
- 2002 – वाह! तेरा क्या कहना
- 2003 – मैं प्रेम की दीवानी हूं
- 2010 – भावनाओ को समझौता
Raju Srivastava comedy show (राजू श्रीवास्तव कॉमेडी शो)
- 2017 – द कपिल शर्मा शो (टीवी सीरीज)
- 2016 – मज़ाक मज़ाक में (टीवी सीरीज़)
- 2014 – कॉमेडी नाइट्स विद कपिल (टीवी सीरीज)
- 2012 – लाफ इंडिया लाफ (टीवी श्रृंखला)
- 2011 – कॉमेडी का महा मुकाबला (टीवी सीरीज)
- 2011 – कॉमेडी सर्कस का जादू (टीवी सीरीज)
- 2005 – द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज (टीवी सीरीज)
See Also – इन्हें भी पढ़ें
Akshay Kumar’s biography in Hindi
नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम राजू श्रीवास्तव को देते हैं क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?