Raftaar (Rapper) Biography in Hindi – age, wife, family, date of birth, birth place, career, song, achievement and same FAQ (रफ़्तार (रैपर) जीवनी हिंदी में – उम्र, पत्नी, परिवार, जन्म तिथि, जन्म स्थान, करियर, गीत, उपलब्धि और वही अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
Raftaar (dilin nair) Biography in Hindi
आज हम बात करने वाले हैं, भारत के जाने-माने सिंगर और मशहूर रैपर रफ्तार के बारे में। रफ्तार वर्तमान में भारत के टॉप रैपर में से एक हैं, जिन्होंने अपनी गायकी से लोगों का दिल जीता है। इसलिए आज हम रफ्तार से जुड़ी सभी जानकारी लाए है, जिसमें आपको रफ्तार की उम्र, पत्नी, परिवार, संपत्ति, जीवनी, कैरियर और कैसे उन्होंने रैपर की दुनिया में कदम रखा, पूरी जानकारी आपको बताएंगे।
मशहूर रैपर रफ्तार का असली नाम दिलीन नायर है, जो एक भारतीय प्रसिद्ध रैपर हैं। यह भारत के सर्वश्रेष्ठ रैपर में से एक हैं, जिनका जन्म 16 नवंबर 1988 को केरल में स्थित तिरुवंतपुरम में हुआ था। रफ्तार ने स्वेग मेरा देसी, स्नाइपर, बर्बाद और शेख चीली जैसे कई गाने गाए है, जिसकी वजह से वह काफी सुर्खियों में आए थे। इसके अलावा रफ्तार 2018 में रोडीज एक्सट्रीम में एक लीडर और 2019 में एमटीवी हसल में एक जज के रूप में नजर आये।
Raftaar Biography details in Hindi
name/नाम | दिलीन नायर |
nickname/उपनाम | रफ्तार, Raa |
DOB/जन्म तिथि | 16 नवंबर 1988 |
birthplace/जन्म स्थान | केरल, तिरुवंतपुरम |
age /उम्र | 33 साल (2021) |
profession/पेशा | गायक, रैपिंग और अन्य |
parents/माता-पिता | ज्ञात नहीं |
wife/पत्नी | कोमल वोहरा ( Going to get divorced) |
net-worth/कुल मूल्य | $7 मिलियन (2022) |
first song/पहला गाना | तमंचे पे डिस्को (2013) |
religion/धर्म | हिन्दू |
nationality/राष्ट्रीयता | भारतीय |
about dilin Nair (raftaar) and his family | दिलिन नायर (रफ़्तार) और उनके परिवार के बारे में
रैपर की दुनिया में टॉप पर्सनैलिटी माने जाने वाले दिलीन नायर उर्फ रफ्तार का जन्म 16 नवंबर 1988 को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में हुआ था। उनकी माता जॉब किया करती थी, जबकि उनके पिता रेलवे में काम किया करते थे। बचपन से ही रफ्तार की सिंगिंग और डांसिंग में दिलचस्पी रही जिसके चलते उनके माता-पिता ने रफ्तार को आगे बढ़ने में काफी सपोर्ट किया। बचपन में रफ्तार जो चीज माता-पिता से मांगते हैं, तब उनके पिता उनकी मांगों को पूरा करते थे। रफ्तार का जन्म एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था हालांकि रफ्तार को यह पता नहीं था, लेकिन समय के साथ साथ उन्होंने अपने परिवार की हालातो को समझा और खुद कुछ करने का ठान लिया।
Raftaar struggle in Hindi | रफ़्तार का संघर्ष
अपने सिंगिंग और डांसर को आगे ले जाते हुए रफ्तार ने दिल्ली जाने का थान लिया। इनके बाद रफ्तार दिल्ली आ गए और उन्होंने एक डांसर के रूप में अपनी शुरुआत की। उन्होंने डांस इंडिया डांस में एक प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लिया और सिलेक्ट भी हुए, हालांकि वह लंबे समय तक इस कंपटीशन में नहीं रहे, जिसके बाद उन्होंने अपना हाथ सिंगिंग में आजमाया। उन्होंने सिंगिग के साथ साथ रैपिंग भी करना शुरू किए।
इसी बीच रफ्तार की मुलाकात लील गोलू और इक्का से हुई जहा तीनों रैपिंग सॉन्ग किया करते थे। उस समय का ऑरकुट ( orkut) फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म था, जहां रफ्तार और उनके दो साथी रैपिंग रिकॉर्ड कर ऑरकुट पर अपलोड किया करते थे। रफ्तार और उनके दो साथी रैकिंग में आगे जाते हुए दिख रहे थे, रफ्तार रैप की दुनिया में अपना नाम बनाने लगे थे। इसी बीच रफ्तार माफिया मुंडीर ( mafia mudeer) ग्रुप में जुड़ गए। इस ग्रुप में बड़े बड़े नाम शामिल थे, क्योंकि रफ्तार इस ग्रुप में हनी सिंह, बादशाह अल्फाज और जे स्टार के साथ शामिल हो गए।
इस ग्रुप के सभी स्टार कड़ी मेहनत करने लगे और इंटरनेशनल विलेजर नाम की एक एल्बम रिलीज की जहां इस एलबम के कई गाने पॉपुलर हुए। लेकिन वही रफ्तार काफी निराश थे, क्योंकि उन्होंने काफी मेहनत की थी जिसके अनुसार उन्हें इसका फल नहीं मिला और अंत में रफ्तार ने माफिया मुंडीर ग्रुप छोड़ पंजाबी बैंड आरडीबी में शामिल हो गए लेकिन यह ग्रुप भी किसी कारणवश अलग हो गया। बता दें कि आरडीबी बैंड के सिंगर मंज म्यूजिक ने रफ्तार का काफी साथ दिया।
raftaar success story in hindi | रफ़्तार की सफलता की कहानी
यहां से रफ्तार की जिंदगी में एक नया मोड़ आया, क्योंकि रफ्तार अब सिंगल ट्रेक गाना गाने लगे थे। और यही से रफ्तार की सफलता की कहानी शुरू हुई क्योंकि रफ्तार ने कई प्रसिद्ध गाने गाए जिसमें उन्होंने तमंचे पे डिस्को और स्वैग मेरा देसी सॉन्ग गाया जिसमें उन्हें दीप मनी और मंजू म्यूजिक के साथ काफी प्रसिद्धि मिली। इसके बाद उन्होंने 2014 में बीबीएम 2015 में देसी हिप हॉप और 2017 में बेबी मरवाके मानेगी में रैप गोंग किया।
इसके बाद रफ्तार ने 2018 में sheikh chilli रैप सॉन्ग किया जो काफी पॉपुलर हुआ और लोगों की जुबां पर चढ़ने लगा। यह गाना रफ्तार ने मशहूर भारतीय रैपर एमीवे बंटाई के ऊपर बनाया था, क्योंकि शुरू से ही रफ्तार और एमवे बंटाई को विवादों में देखा गया है। रफ्तार ने इस गाने के बाद कई शानदार गाने गाए। उन्होंने हाल ही में घना कसूटा, बर्बाद, हाउ टू हेट, और इमेज जैसे कई रैप सॉन्ग किए। वर्तमान में रफ्तार भारत के साथ-साथ उन चुनिंदा रैपर में से एक हैं, जिन्होंने अपनी सफलता बेहद ही कम समय में हासिल की है।
reality television show in hindi | रियलिटी टेलीविजन शो
बता दे कि रफ्तार ने सिंगिंग जगत के साथ साथ कई टेलीविज़न शो में भी नजर आए हैं, उन्होंने साल 2015 में झलक दिखलाजा सीजन 8 में एक प्रतियोगी के रूप में नजर आए। इसके बाद रफ्तार ने साल 2018 में रोडीज एक्सट्रीम में एक गैंग लीडर के रूप में भूमिका निभाई और अपनी टीम को कई हद तक आगे ले गए। साल 2019 में वह दोबारा एमटीवी रोडीज के मंच पर एक गैंग लीडर के रूप में नजर आए। 2019 में ही रफ्तार ने रैपिंग टेलीविजन शो एमटीवी हसल में एक जज के रूप में दिखे।
Raftaar Top songs list | रफ्तार के गानो की सूची
- 2009 बियर बार
- 2012 बोटल
- 2012 मजनू
- 2013 तमंचे पे डिस्को
- 2013 मैडम जी
- 2014 स्वेग मेरा देसी है
- 2014 स्नाइपर
- 2014 गर्ल पॉवर
- 2021 घाना कसूता
- 2021 बर्बाद
- 2022 रफ़्तार
raftaar net-worth 2022
net-worth 2022 | $7 मिलियन |
net-worth in rupees | 51 करोड़ |
yearly income | 5 करोड़ + |
monthly income | 45 लाख + |
per song charge | 8 से 10 लाख |
Raftaar’s wife and divorce | रफ़्तार की पत्नी और तलाक
रफ़्तार की पत्नी नाम कोमल वोहरा है, जिन्होंने 1 दिसंबर 2016 को शादी की। लेकिन शादी के कुछ महीनो बाद रफ़्तार और कोमल वोहरा के बीच दरारे पैदा हो गई, और बात यहाँ तक पहुंच गई की उनमे तलाक लेने जैसी नौबत आ गई। हाल ही में उन्होंने 2022 में तलाक के लिए अर्जी दी है, जिसकी वजह से उन्हें 16 अक्टूबर 2022 को डिवोर्स पेपर पर साइन करने होंगे। उन्होंने डिवोर्स के लिए पहले भी अर्जी दी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह मामला रुक गया था।
FAQ
रफ़्तार का असली नाम क्या है?
रफ़्तार का पहला सॉन्ग कौन सा था?
रफ़्तार की शादी कब हुई?
रफ़्तार की उम्र कितनी है ?
see also – इन्हे भी पढ़े
neha kakkar biography in hindi
नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम सिंगर रफ़्तार को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?