Rafael Nadal Biography In Hindi | लाल बजरी के बादशाह कहे..

You are currently viewing Rafael Nadal Biography In Hindi | लाल बजरी के बादशाह कहे..
best tennis player

दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं, दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ियों में शामिल राफेल नडाल की । राफेल नडाल उन चुनिंदा महान खिलाड़ियों में शामिल है जो फर्श से लेकर अर्श तक की कहानी खुद लिखते हैं। नडाल ने अपने टेनिस करियर में कई टूर्नामेंट जीत कर कई ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अपने नाम किए हैं चाहे फ्रेंच ओपन हो या यूएस ओपन टूर्नामेंट। इन सब के पीछे राफेल नडाल की मेहनत है जो आज इन्हें इतना महान खिलाड़ी बनाती है। दोस्तों आज उन्हीं के बारे में चर्चा करेंगे और साथ ही जानेंगे कैसे उन्होंने अपने जीवन में सफलता हासिल की। तो चलो जानते हैं उनके शुरुआती सफर के बारे में।

Who is Rafael Nadal? | राफेल नडाल कौन है?

राफेल नडाल जिनका पूरा नाम राफेल नाडेल परेरा है। यह एक स्पेन के बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी हैं, जो वर्तमान में दुनिया के टॉप 3 सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ियों में शुमार हैं। इनका जन्म 3 जून 1986 को स्पेन में हुआ था, जहां वे सर्वकालीन महान टेनिस खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। नडाल ने अपने टेनिस करियर में कुल 22 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 14 बार फ्रेंच ओपन अपने नाम किया है। राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियाई ओपन विंबलडन, यूएस ओपन और फ्रेंच ओपन जीतने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके अलावा राफेल नडाल ने 2008 में एकल स्वर्ण पदक ओलंपिक अपने नाम किया था।

Rafael Nadal Biography In Hindi | राफेल नडाल का जीवन परिचय

name/नामराफेल नडाल
nickname/उपनामrafa, and king of clay
age/आयु36 साल (2022)
DOB/जन्म तिथि3 जून 1986
birthplace/जन्म स्थानस्पेन 
profession/पेशा टेनिस खिलाड़ी
family/परिवारपिता – सेबस्टियन नडाल
माता – एना मारिया परेरा
पत्नी – मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो
wife/पत्नी मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो
net-worth/नेट-वर्थ$ 220 मिलियन
world rank/विश्व रैंक#2nd
religion/धर्मकैथोलिक
nationality/राष्ट्रीयतास्पैनिश
rafael nadal biography in hindi

Rafael Nadal story In Hindi | सफलता की कहानी

इनका पूरा नाम रफेल नडाल परेरा है, इनका जन्म 3 जून 1986 को स्पेन में हुआ था। राफेल नडाल की माँ का नाम एना मारिया परेरा और पिता का नाम सेबस्टियन नडाल है। बचपन से राफेल का दिलचस्पी स्पोर्ट्स में बचपन से ही शुरू हो गया था, बचपन से रोनाल्डो को पसंद करते थे। उनके माता-पिता और राफेल का फुटबॉल खिलाड़ी बनने का सपना देखते हैं छोटी उम्र से ही पता था कि वह कुछ अलग करना चाहते हैं।

लेकिन उनको 12 साल की उम्र में जब उन्हें टेनिस और फुटबॉल चुनने का विकल्प दिया गया तो उन्होंने उनके पास फुटबॉल के साथ आगे बढ़ने का विकल्प था लेकिन उन्होंने इसके बजाय एक अलग रास्ता तय करने का फैसला किया और टेनिस को हमेशा के लिए अपने जीवन में उतार लिया। 16 साल की उम्र में उन्होंने अपने फैसले को सही साबित कर दिया उन्होंने कई टूर्नामेंट अपने नाम किये।

एक महान टेनिस खिलाड़ी बनने की कहानी

17 साल की उम्र में नडाल का सामना रिटायर्ड और सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी में से एक रोजर फेडरर से हुआ। उन्होंने दौर में जगह बनाई है, उसके बाद तो दुनिया में एक धमाकेदार खिलाड़ी की पहचान मिल गई और छोटा सा देश स्पैन खेलो में आसमान की बुलंदियों को छूने लगा। राफेल नडाल की सफलता की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने साल 2005 में पहली बार फ्रेंच ओपन अपने नाम किया तभी से राफेल नडाल टेनिस जगत में एक महान खिलाड़ी के रूप में उभरने लगा। राफेल नडाल को यूंही दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी माना जाता है, इसके लिए उन्होंने टेनिस के खेल में चारों ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए हैं उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन फ्रेंच ओपन विंबलडन ओपन और यूएस ओपन का खिताब जीतकर चारों ग्रैंड स्लैम जीते हैं।

इस कीर्तिमान को स्थापित करने में राफेल नडाल को करीब 5 साल लगे। 2008 में उन्होंने पहली बार विंबलडन ओपन जीता साथ ही 2009 में पहली बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन और 2010 में पहली बार अमेरिकी ओपन अपने नाम किया।

ओपनटाइटल
ऑस्ट्रेलियन ओपन(2009, 2022)
विंबलडन(2008, 2010)
यूएस ओपन(2010, 2013, 2017, 2019)
फ्रेंच ओपन(2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020, 2022)

medal tally

2008 बीजिंग एकलगोल्ड मेडलओलिंपिक खेलों
2016 रियो डी जनेरियो डबल्सगोल्ड मेडलओलिंपिक खेलों

see also – इन्हे भी पढ़े

indian woman tennis player manika batra biography in hindi

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम राफेल नडाल को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?