Priyanka Chopra Biography in Hindi | प्रियंका चोपड़ा की जीवनी

You are currently viewing Priyanka Chopra Biography in Hindi |  प्रियंका चोपड़ा की जीवनी

प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय – आयु। जन्मतिथि, करियर, माता-पिता, पति, फिल्मी करियर, शीर्ष फिल्में, पुरस्कार, और बहुत कुछ ( Priyanka Chopra Biography in Hindi – Age. DOB, career, parents, husband, film career, top movies, awards , and more )

प्रियंका चोपड़ा कौन है ? (Who is Priyanka Chopra)

आज हम बात करेंगे भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बारे में, जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर मूवीज में काम किया है। प्रियंका चोपड़ा का नाम आज दुनिया की सबसे सफल महिलाओं में गिना जाता है। अपने बॉलीवुड करियर से ज्यादा अपनी शादी के लिए मीडिया और हर जगह सुर्खियों में रहती हैं, तो आज हम जानेंगे इनके ही जीवन के बारे में यह आर्टिकल में हमने प्रियंका चोपड़ा की संपूर्ण जीवनी आपके सामने रखने की कोशिश की है, उम्मीद करेंगे आपको यह आर्टिकल जरूर पसंद आएगा।

प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री मॉडल और फिल्म निर्माता है, जिनका जन्म 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा के घर में हुआ था। टाइम मैगजीन के अनुसार यह दुनिया की 100 सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों में से एक हैं, और मशहूर मीडिया कंपनी फॉर्मेट के अनुसार यह दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक है। इन्होने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत 2003 में the hero फिल्म से की। यह भारत की सबसे अधिक highest paid अभिनेत्रिओं में एक तथा साल 2000 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता है।

Priyanka Chopra Biography in Hindi – age, wiki, debut film, and more…

question (प्रश्न)answer (उत्तर)
name/नामप्रियंका चोपड़ा
DOB/जन्म तिथि 18 जुलाई 1982 (झारखंड,जमशेदपुर)
profession/पेशा अभिनेत्री मॉडल और फिल्म निर्माता
parents/माता-पिताअशोक चोपड़ा/मधु चोपड़ा
husband/पतिनिक जोनस
net-worth/कुल मूल्य$ 30 Million (₹ 225 करोड़)
debut movie/पहली फिल्मthe hero
awards/पुरस्कारपद्म श्री (2016)
age/उम्र39 साल (2021)
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय
Priyanka Chopra Biography in Hindi

Priyanka Chopra Biography in Hindi ( प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय )

18 जुलाई 1982 को जन्मी प्रियंका चोपड़ा के पिता का नाम अशोक चोपड़ा है, और माता का नाम मधु चोपड़ा है। इनके माता-पिता दोनों ही आर्मी के डॉक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं, इसके अलावा प्रियंका के परिवार उनके छोटे भाई भी हैं, जिनका नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है। और इनकी एक कजन बहन है, जिसका नाम परिणीति चोपड़ा है, जो कि वर्तमान समय में बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री है। प्रियंका चोपड़ा का बचपन लद्दाख की खूबसूरत वादियों में ही रहा है, लेकिन अपने माता-पिता की नौकरी के कारण प्रियंका चोपड़ा लगभग भारत के हर हिस्से में रही हैं, जैसे कि दिल्ली चंडीगढ़ लद्दाख लखनऊ मुंबई बरेली पुणे और भी अन्य शहरों में रह चुकी हैं।

Education (शिक्षा)

अपने माता-पिता के काम की वजह से प्रियंका चोपड़ा की पढ़ाई भारत के कई स्कूलों से पूरी हुई है, प्रियंका ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल और बरेली में सेंट मारिया गोरेटी कॉलेज से पूरी की। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया था, कि उन्हें स्कूल बदलने में कभी भी कोई दिक्कत नहीं हुई यह इसे एक चैलेंज और एक्सपेरिमेंट के तौर पर लेती थी।

इसके बाद जब वह 13 वर्ष की थी, तब प्रियंका पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई। दरअसल प्रियंका के माता-पिता के रिश्तेदार अमेरिका में रहा करते थे, जिसके बाद प्रियंका ने इन्हीं रिश्तेदारों के यहां 3 साल की पढ़ाई की। अमेरिका में पहले प्रियंका ने न्यूटन, मैसाचुसेट्स में दाखिला लिया और कुछ समय बाद इन्होंने Kennedy High School में दाखिला ले लिया, लेकिन अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा को उनके सांवले रंग की वजह से कॉलेज में काफी ज्यादा स्टूडेंट्स परेशान किया करते थे।

अमेरिका में 3 साल रहने के बाद प्रियंका चोपड़ा वापस अपने देश भारत आ गई जिसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई बरेली के आर्मी स्कूल में एडमिशन लिया और यहां से अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की, इसके बाद प्रियंका ने जय हिंद कॉलेज और मुंबई के बसंत सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस मे admission लिया लेकिन प्रियंका चोपड़ा को मॉडलिंग का बहुत ही ज्यादा शौक था, जिसकी वजह से इन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

Career ( कैसे बनी प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड )

साल 2000 यह साल था, जब प्रियंका चोपड़ा ने विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया था। पूरी दुनिया में अपना नाम कमाने में यह कामयाब हुई थी, प्रियंका चोपड़ा ने 30 नवंबर 2000 को लंदन के मिलेनियम डोम में मिस वर्ल्ड 2000 और मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ ब्यूटी एशिया एंड ओशिनिया का ताज भी अपने नाम किया। प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला थी, और मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा को फिल्मी दुनिया से ऑफर आने लगे इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपना करियर फिल्मी दुनिया में बनाने का सोचा।

प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के प्रति काफी ज्यादा अच्छी थी इन्हें हमेशा से अपने परिवार से पूरा सपोर्ट मिला है इनकी मां मधु चोपड़ा ने भी एक वक्त पर प्रियंका चोपड़ा के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी प्रियंका चोपड़ा अपने पिता की बहुत ही ज्यादा करीबी थी लेकिन साल 2013 जून में कैंसर की वजह से प्रियंका चोपड़ा के पिता की मृत्यु हो गई थी।

फिल्म करियर ( film career in hindi )

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा को अब्बास मस्तान की रोमांटिक ट्रेलर फिल्म हमराज के लिए ऑफर आया लेकिन किसी वजह से यह इस फिल्म का हिस्सा ना बन सकी, इसके बाद फिल्मी दुनिया में प्रियंका चोपड़ा ने अपना पहला कदम तमिल फिल्म थमिज़ान में रखा इसके बाद एवं अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2003 में आई द हीरो फिल्म की।

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा सेकंड लीड की एक्ट्रेस की भूमिका में थी, इस फिल्म में सनी देओल, अमरीश पुरी, राजपाल यादव जैसे अभिनेता और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ थे। उस साल यह फिल्म फिल्मी दुनिया में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद 2003 में अंदाज फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में काम किया।

यह फिल्म भी काफी ज्यादा सुपरहिट रही, इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा का नाम Filmfare अवार्ड में भी जोड़ा गया था। इसके बाद साल 2004 में प्रियंका चोपड़ा की कुछ फिल्में आई जो की लगातार फ्लॉप रही, इसके बाद डेविड धवन प्रियंका चोपड़ा को अपनी कॉमेडी फिल्म मुझसे शादी करो में लीड रोल के लिए लिया। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ अभिनय किया, और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा सुपरहिट रही है।

Bollywood इंडस्ट्री में बनाया अपना नाम

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा को अब्बास मस्तान की फिल्म एतराज में काम करने का ऑफर मिला इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को नेगेटिव रोल के लिए लिया गया था इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ दिखी थी इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का नेगेटिव रोल बहुत ही ज्यादा शानदार रहा था जिसके लिए इन्हें काफी ज्यादा तारीफ भी मिली। इस फिल्म में नेगेटिव रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा गया।

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा यकीन और बरसात जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी ओं में दिखी, और साल 2007 में प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के साथ सलाम ई इश्क मूवी में नजर आई, इस फिल्म में उन्होंने कामिनी की भूमिका अदा की थी, इसके बाद प्रियंका चोपड़ा फिर से एक और बार सलमान खान के साथ गॉड तुस्सी ग्रेट हो फिल्म में देखें। यह सारी की सारी फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट रही, जिससे प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में एक अपनी अलग पहचान बनाई क्योंकि उस वक्त सलमान खान एकमात्र ऐसे अभिनेता थे, जो किसी भी अभिनेत्री के साथ अगर काम कर ले तो वह उस अभिनेत्री का करियर बनना तय है। गॉड तुसी ग्रेट हो फिल्म में काफी बड़े बड़े अभिनेता थे, फिल्म में सलमान खान और उनके छोटे भाई सोहेल खान के साथ साथ बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती अमिताभ बच्चन भी थे।

प्रियंका चोपड़ा के फिल्मी करियर में काफी सारी फिल्में फ्लॉप रही, जिसके चलते प्रियंका चोपड़ा ने एक वक्त फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने का भी सोचा लेकिन वक्त को कुछ और मंजूर था जिसकी वजह से प्रियंका चोपड़ा आज एक नए मुकाम पर हैं।

पहला फिल्मफेयर अवार्ड जीतने का सफर

मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन प्रियंका चोपड़ा के लिए उनके करियर के लिए काफी ज्यादा सफल साबित हुई, इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मेघना की भूमिका निभाई थी, जो कि एक छोटे से शहर से मुंबई में अपने सपनों को सजाती है। इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को काफी सारे अवार्ड से भी नवाजा गया इसके बाद प्रियंका चोपड़ा तरुण मनसुखानी की एक रोमांटिक फिल्म दोस्ताना में भी दिखी जिसमें उन्होंने अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम के साथ काम किया था। और जिसमें उन्होंने काफी अच्छा अभिनय किया था।

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने साल 2014 में मैरीकॉम मूवी जोकि भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम के जीवन पर आधारित थी, इस फिल्म में काम किया और इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मेरीकॉम की भूमिका निभाई यह फिल्म काफी ज्यादा लोगों के बीच हिट रही इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने ऋतिक रोशन के साथ कृष मूवी में भी काम किया जोकि बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरहिट मूवीस में से एक है।

प्रियंका चोपड़ा को अपने फिल्मी करियर में अपनी फिल्मों के लिए काफी सारे अवॉर्ड्स भी मिले। प्रियंका चोपड़ा को पहला अवार्ड साल 2008 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नेशनल अवार्ड फिल्म फैशन के लिए मिला इसके बाद प्रियंका चोपड़ा को अपना पहला फिल्मफेयर अवार्ड अंदाज़ फिल्म में सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू के लिए मिला। प्रियंका चोपड़ा पीपल चॉइस अवार्ड जीतने वाली पहली साउथ एशिया अभिनेत्री है, और साल 2016 में प्रियंका चोपड़ा को भारत सरकार ने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पदम श्री से भी सम्मानित किया था।

जानिए हाल ही में बनी भारतीय मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधू के बारे में।

प्रियंका चोपड़ा की शादी (priyanka chopra wedding )

प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपने सफर के दौरान निक जोनस को डेट करना शुरू कर दिया था, जो कि एक अमेरिकन सिंगर और अभिनेता है। इसके बाद साल अगस्त 2018 में इन्होंने एक दूसरे से सगाई की जिसके बाद दिसंबर साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन दोनों धर्मों के अनुसार शादी की।

Movies list Priyanka Chopra in hindi ( प्रियंका चोपड़ा की फिल्में )

  • 2002 – थमिज़ान
  • 2003 – अंदाज़
  • 2003 – द हीरो
  • 2004 – ऐतराज़
  • 2004 – किस्मत
  • 2005 – बरसात
  • 2004 – मुझसे शादी करोगी
  • 2006 – कृश
  • 2007 – ओम शाँति ओम
  • 2007 – सलाम-ए-इश्क
  • 2008 – गॉड तुस्सी ग्रेट हो
  • 2008 – फ़ैशन
  • 2007 – माई नेम इज़ एंथोनी गोंज़ालेज़
  • 2008 – दोस्ताना (2008 फ़िल्म)
  • 2011 – रा.वन
  • 2012 – अग्निपथ
  • 2013 – कृष 3
  • 2014 – गुंडे (फ़िल्म)
  • 2014 – मैरी कॉम
  • 2015 – दिल धड़कने दो
  • 2016 – द जंगल बुक
  • 2019 – कृश 4 (फ़िल्म)

top 5 blockbuster movies of Priyanka Chopra (प्रियंका चोपड़ा की टॉप ब्लॉकबस्टर फिल्में)

2006कृश
2013कृश 3
2012बर्फी
2012अग्निपथ
2004मुझसे शादी करोगी
Priyanka Chopra Biography in Hindi

top 5 flop movies of Priyanka Chopra (प्रियंका चोपड़ा की फ्लॉप फिल्में)

2005करम
2010प्यार इम्पॉसिबल
20117 खून माफ
2012तेरी मेरी कहानी
2016जय गंगाजल
Priyanka Chopra Biography in Hindi

Priyanka Chopra awards and achievements

  • (2016) पद्म श्री
  • (2009) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार
  • (2010) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
  • (2017) पसंदीदा नाटकीय टीवी अभिनेत्री के लिए पीपुल्स च्वाइस अवार्ड
  • (2004) सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार
  • (2016) सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार
  • (2012) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फ़िल्मफ़ेयर क्रिटिक्स अवार्ड
  • (2016) एक नई टीवी श्रृंखला में पसंदीदा अभिनेत्री के लिए पीपुल्स च्वाइस अवार्ड
  • (2009) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए आईफा अवार्ड
  • (2012) सर्वश्रेष्ठ खलनायक के लिए स्क्रीन अवार्ड
  • (2016) सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए IIFA अवार्ड
  • (2014) एक सामाजिक भूमिका में बिग स्टार सबसे मनोरंजक अभिनेता – महिला
  • (2015) सर्वश्रेष्ठ भारतीय अधिनियम के लिए एमटीवी यूरोप संगीत पुरस्कार
  • (2016) सर्वश्रेष्ठ भारतीय अधिनियम के लिए एमटीवी यूरोप संगीत पुरस्कार
  • (2013) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए ज़ी सिने अवार्ड – दर्शकों की पसंद
  • (2015) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए स्क्रीन अवार्ड

same fAQ ( अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न )

प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म कौन सी थी ?

Baywatch ( 2017 )

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पहली बॉलीवुड फिल्म कौन सी थी ?

The Hero (2003)

प्रियंका चोपड़ा कौन है ?

एक भारतीय प्रसिद्ध अभिनेत्री, मॉडल, फिल्म निर्माता और साल 2000 की मिस वर्ल्ड विजेता है।

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी कब हुई थी ?

प्रियंका चोपड़ा की शादी कब हुई थी ?

प्रियंका चोपड़ा की शादी किससे हुई है?

निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति कितनी ?

$ 30 Million (₹ 225 करोड़)

see also – इन्हे भी पढ़े

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क का जीवन परिचय

भारतीय साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन का जीवन परिचय

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम प्रियंका चोपड़ा को देते हैं क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?