इस आर्टिकल में आपको अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बारे में पढ़ने को मिलेगा। इस आर्टिकल में आपको Pankaj Tripathi Biography In Hindi, जन्म, जन्म स्थान, परिवार, पत्नी, और उनके जीवन से जुडी सभी जानकारिओं आपको जानने को मिलेगी।
who is Pankaj Tripathi | कौन हैं पंकज त्रिपाठी?
पंकज त्रिपाठी एक भारतीय अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म में दिखाई देते हैं। इनका जन्म 5 सितंबर 1976 को बिहार में हुआ था। इन्होंने साल 2004 में फिल्म रन से अपने करियर के शुरुआत की। इसके साथ-साथ उन्होंने गैंग ऑफ वासेपुर, अग्निपथ, सुपर 30 और बच्चन पांडे तथा और भी कई फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने अब तक 50 से अधिक फिल्म और 50 से अधिक टेलीविज़न शो में काम किया है। वे बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता हैं, जिन्हें 2022 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड (IIFA) से सम्मानित किया गया था।
Pankaj Tripathi Biography In Hindi
name/नाम | पंकज त्रिपाठी |
DOB/जन्म तिथि | 5 सितंबर 1976 (बिहार,गोपालगंज) |
age/उम्र | 45 वर्ष (2021) |
profession/पेशा | अभिनेता |
parents/माता-पिता | पंडित बनारस त्रिपाठी / हेमंती त्रिपाठी |
net-worth/कुल मूल्य | $5.5 मिलियन |
career start/करियर की शुरुआत | 2004 |
First Movie/पहली फिल्म | रन (2004 ) |
religion/धर्म | हिंदू |
nationality/राष्ट्रीयता | भारतीय |
About Pankaj Tripathi In Hindi | पंकज त्रिपाठी के बारे में
देश के सबसे लोकप्रिय अभिनेता में से एक पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1978 को भारत के राज्य बिहार के गोपालगंज में हुआ था। उन्होंने एक सनातनी हिंदू ब्राह्मण परिवार में जन्म लिया। इनके पिता पंडित बनारस त्रिपाठी एक किसान और एक पुजारी के रूप में काम करते थे। तथा उनकी मां हेमंती त्रिपाठी हैं। पंकज त्रिपाठी अपने परिवार में सबसे छोटे सदस्य हैं, जो ग्यारवी कक्षा 7 अपने पिता के साथ एक किसान के रूप में मदद किया करते थे।
वह अक्सर अपने गांव के नाटकों में भाग लिया करते थे, जहां वह एक लड़की की भूमिका निभाते थे। यही से पंकज त्रिपाठी को अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरणा मिली। इसके बाद से वह हाई स्कूल के बाद पटना के Institute of Hotel Management हाजीपुर में पढ़ाई की और अपना अभिनय जारी रखा। इसी बीच पंकज त्रिपाठी ने मौर्य होटल में भी काम किया। जहां उनकी मुलाकात मनोज बाजपेई से हुई जो उन्हें अपना आदर्श मानते थे। पटना में पढ़ाई करने के बाद वह दिल्ली चले गए जिसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया और 2004 में स्नातक की उपाधि हासिल की।
Biography of Pankaj Tripathi In Hindi | पंकज त्रिपाठी की जीवनी हिंदी में
पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर के शुरुआत 2004 में फिल्म रन से ओमकारा के नाम से एक छोटी सी भूमिका के साथ शुरुआत की। इसके बाद पंकज त्रिपाठी ने अपरहण में किरदार किया। साथ ही त्रिपाठी जी ने वर्ष 2010 में रावण आक्रोश और वर्ष 2011 में चिल्लर पार्टी में शानदार अभिनय निभाया। उन्होंने वर्ष 2012 में सुपरहिट फिल्म अग्निपथ में भी काम किया, जहा वे सूर्या की भूमिका निभाते हुए नजर आए।
लेकिन पंकज त्रिपाठी को अपनी फिल्म करियर की सफलता तब मिली जब उन्हें साल 2012 में गैंग ऑफ वासेपुर में काम करने को मिला उन्होंने इस फिल्म में सुल्तान कुरेशी के किरदार की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह दबंग-2 में भी दिखाई दिए। उन्होंने एबीसीडी और फुकरे फिल्म में अभिनय कर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने लगे।
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने वर्ष 2014 से लेकर 2018 तक कई फिल्मों में काम किया। इन्होंने इन वर्षों के बीच गुंडे, सिंघम रिटर्ंस, दिलवाले, मुन्ना माइकल, और स्त्री जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने इन सब फिल्मों में शानदार अभिनय कर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया उन्होंने यह उपलब्धि बहुत ही कम समय में हासिल की।
एक सफल अभिनेता होने के चलते पंकज त्रिपाठी यहीं नहीं रुके और उन्होंने लुक्का चुप्पी, सुपर 30 और शकीला जैसी फिल्मों में गजब का किरदार किया, जिसकी वजह से आज पंकज त्रिपाठी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म अभिनेता हैं।
pankaj tripathi movies | पंकज त्रिपाठी की फिल्में
- 2004 – रन
- 2005 – अपहरण
- 2010 – रावण
- 2012 – अग्निपथ
- 2012 – गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 1
- 2012 – गैंग्स ऑफ वासेपुर – भाग 2
- 2012 – दबंग 2
- 2013 – एबीसीडी
- 2014- गुंडे
- 2015 – सिंघम रिटर्न्स
- 2015 – दिलवाले
- 2017 – बरेली की बर्फी
- 2018 – स्त्री
- 2019 – लूका छुपी
- 2019 – सुपर 30
- 2020 – शकीला
awards | पुरस्कार
- 2022 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड
- 2021 में बेस्ट एक्टर वेब सीरीज के लिए इंडियन टेलिविजन एकेडमी अवॉर्ड
- 2019 में बेस्ट एक्टर ड्रामा के लिए iReel अवॉर्ड
- 2019 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए स्क्रीन अवॉर्ड
- 2018 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड
FAQ
पंकज त्रिपाठी कौन है?
पंकज त्रिपाठी का जन्म कब हुआ?
अभिनेता पंकज त्रिपाठी कितने साल के है?
पंकज त्रिपाठी की वाइफ का नाम क्या है?
see also – इन्हें भी पढ़ें
indian famous singer Jubin Nautiyal biography in hindi
नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम पंकज त्रिपाठी को देते हैं क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?