Nitish Bhardwaj Biography in Hindi | नितीश भारद्वाज जीवनी

You are currently viewing Nitish Bhardwaj Biography in Hindi | नितीश भारद्वाज जीवनी

नितीश भारद्वाज का जीवन परिचय- आयु, जन्म तिथि, माता-पिता, कुल संपत्ति, पत्नी, फिल्म कैरियर, टेलीविजन कैरियर, पुरस्कार और बहुत कुछ ( Nitish Bhardwaj Biography in Hindi – Age, DOB, parents, net-worth, wife, film career, television career, awards and more )

नितीश भारद्वाज कौन है ? (Who Is Nitish Bhardwaj)

नितीश भारद्वाज एक भारतीय फिल्म अभिनेता निदेशक तथा फिल्म निर्माता है, जिनका जन्म 2 जून 1963 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। यह अपने टीवी सीरियल महाभारत में श्रीकृष्ण के किरदार के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने अपने टीवी सीरियल करियर की शुरुआत महाभारत से की और इन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म त्रिशगणि से की। इसके अलावा नितीश भारद्वाज हिंदी फिल्म केदारनाथ, प्रेम शक्ति, संगीत तथा टेलीविजन सीरियल विष्णु पुराण, गीता रहस्य आदि रामायण में काम कर चुके हैं।

Nitish Bhardwaj Biography in Hindi ( नितीश भारद्वाज का जीवन परिचय )

question (प्रश्न)answer (उत्तर)
name/नामनीतीश भारद्वाज
DOB/जन्म तिथि2 जून 1963 (महाराष्ट्र मुंबई)
profession/पेशएक भारतीय फ़िल्म अभिनेता
parents/माता – पिताजनार्दन सी उपाध्याय/साधना उपाध्याय
wife/पत्नीस्मिता गेट
net-worth/कुल मूल्य 68 करोड़ (2021)
Debut Film/पहली फिल्मत्रिशगणि
First Tv Serial/पहला टीवी सीरियलमहाभारत
nationality/राष्ट्रीयता भारतीय
Nitish Bhardwaj Biography in Hindi

Biography of Nitish Bhardwaj in Hindi ( प्रारंभिक जीवन )

महाभारत में कृष्ण का रोल निभाने वाले नितीश भारद्वाज का जन्म 2 जून 1963 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम जनार्दन सी उपाध्याय था, जो कि मुंबई हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और वयोवृद्ध श्रमिक वकील थे। और इनकी मां का नाम साधना उपाध्याय था, जो कि मुंबई के कॉलेज के मराठी साहित्य की प्रमुख थी। इसके अलावा नितीश भारद्वाज के परिवार में उनका छोटा भाई भी है, जिनका नाम राहुल उपाध्याय भारद्वाज है।

नीतीश भारद्वाज ने अपना टेलीविजन करियर 1988 में शुरू किया, जहा उन्हें महाभारत में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। और जल्दी नितीश भारद्वाज ने महाभारत में श्रीकृष्ण का किरदार निभा कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जिसके चलते महाभारत उस समय का सबसे प्रचलित टीवी धारावाहिक बन गया था। और इसी के साथ नितीश भारद्वाज भी कृष्ण के किरदार के साथ पूरे भारत में प्रसिद्ध हुए। इसके बाद नितीश भारद्वाज भारत के प्रसिद्ध लोकप्रिय टीवी सीरियल विष्णु पुराण, रामायण और गीता रहस्य में भी काम कर चुके हैं।

नितीश भारद्वाज का फिल्म करियर (Film career of Nitish Bhardwaj)

यूं तो हम सब जानते हैं, नितीश भारद्वाज अपने टीवी सीरियल की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं, लेकिन अगर बात करें इनकी फिल्म करियर की तो इन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत सन 1988 को फिल्म त्रिशगणि से शुरुआत की। उन्हें भारतीय प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ सन 1992 में संगीत फिल्म में भी काम करने का मौका मिला। नितीश भारद्वाज को अपने फिल्म करियर में कई प्रसिद्ध अभिनेता, अभिनेत्रियों के साथ काम करने का मौका मिला है, क्योंकि 1994 में आई फिल्म प्रेम शक्ति में नितीश भारद्वाज को गोविंदा तथा प्रसिद्ध अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ नजर आए ।

इसके अलावा नितीश भारद्वाज ने कई फिल्मों में काम कर पूरे भारत में अपनी प्रसिद्धि पाई है. टीवी सीरियल के अलावा उन्होंने कई फिल्मों में काम कर टेलीविजन इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। केदारनाथ, कृष्ण, अलका कुबल, प्रेम दान, मोहनजो दारो आदि और भी नीतीश भारद्वाज की प्रमुख फिल्में है। आज नितीश भारद्वाज भारत के जाने-माने फिल्म अभिनेता, निर्देशक तथा प्रसिद्ध फिल्म निर्माता है।

नितीश भारद्वाज फिल्म सूची (Nitish Bhardwaj movie List in hindi )

  • 1988 – त्रिशग्नि
  • 1991 – नजन गंधर्वन
  • 1992 – संगीत
  • 1992 – गृहप्रवेश
  • 1991 – प्रेम दान
  • 1994 – प्रेम शक्ति
  • 1991 – नचे नागिन गली गली
  • 2013 – पितृून
  • 2016 – मोहनजो दारो
  • 2018 – केदारनाथ

नितीश भारद्वाज टीवी धारावाहिक (nitish bhardwaj tv serials)

  • 1988 – महाभारत
  • 1999 – गीता रहस्य
  • 2003 – विष्णु पुराण
  • 2003 – रामायण

व्यक्तिगत जीवन ( personal life in hindi )

भारतीय फिल्म अभिनेता नीतीश भारद्वाज की शादी 1991 में विमला पाटिल की बेटी मनीषा पाटिल से हुई, लेकिन किसी कारणवश 2005 में उनके बीच तलाक हो गया जिसके चलते नितीश भारद्वाज में 2009 में मध्य प्रदेश की एक आईएएस ऑफिसर स्मिता गेट से शादी की। वर्तमान में इनके जुड़वा बेटियां हैं।

Some FAQ (कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

नीतीश भारद्वाज कौन है?

एक भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न अभिनेता हैं, जिन्होंने महाभारत में कृष्ण का रोल निभाया था।

नीतीश भारद्वाज का जन्म कब हुआ?

2 जून 1963 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में ।

महाभारत में रोल निभाने वाले नितीश भारद्वाज की पत्नी का नाम क्या है?

स्मिता गेट।

नीतीश भारद्वाज की कुल संपत्ति कितनी है?

लगभग 68 करोड़।

महाभारत में सबसे अच्छा कृष्ण का रोल किसने निभाया है?

नीतीश भारद्वाज

See also – इन्हे भी पढ़े

जेठालाल के नाम से जाने जाते दिलीप जोशी का जीवन परिचय है।

कत्थक नर्तक बिरजू महाराज का जीवन परिचय

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम नीतीश भारद्वाज को देते हैं क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?