Nitesh Kumar Biography in Hindi – DOB, age, family, career, kabaddi career, kabaddi records, and FAQ (नितेश कुमार की जीवनी हिंदी में – जन्म तिथि, आयु, परिवार, करियर, कबड्डी करियर, कबड्डी रिकॉर्ड और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
नितेश कुमार कौन है? (Who is Nitesh Kumar)
नितेश कुमार जिन्हे कबड्डी में यूपी का योद्धा के नाम से भी जाना जाता है। यह एक भारतीय पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी हैं, जिनका जन्म 12 अगस्त 1997 को हरियाणा में हुआ था। यह वर्तमान में वीवो प्रो कबड्डी लीग में यू.पी. योद्धा के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी और कप्तान है। उन्होंने प्रो कबड्डी सीजन 5 में यूपी योद्धा के साथ शुरुआत की, और एक डिफेंडर के तौर उन्होंने अब तक 91 मैचों में कुल 279 टैकल पॉइंट्स हासिल किये है। नितेश कुमार प्रो कबड्डी सीजन 6 में, प्रो कबड्डी के इतिहास में एक सीजन में 100 टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी है।
Nitesh Kumar Biography – DOB, age, and more.
name/नाम | नितेश कुमार |
known/जाने जाते | यूपी का योद्धा |
DOB/जन्म तिथि | 12 अगस्त 1997 |
birthplace/जन्मस्थान | हरियाणा |
age/उम्र | 24 साल (2022) |
profession/पेशा | कबड्डी खिलाड़ी |
family/परिवार | ज्ञात नहीं |
sports/खेल | कबड्डी |
PKL team/पीकेएल टीम | यू.पी. योद्धा |
National team/राष्ट्रीय टीम | भारतीय कबड्डी टीम |
weight/वजन | 74 किग्रा (163 पौंड) |
Captain/कप्तान | यू.पी. योद्धा |
famous for/प्रसिद्ध | यू.पी. योद्धा के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर |
religion/धर्म | हिन्दू |
nationality/राष्ट्रीयता | भारतीय |
Nitesh Kumar (kabaddi) Biography in Hindi
प्रो कबड्डी में अपनी पहचान बनाने वाले नितेश कुमार ने छोटी उम्र से ही कबड्डी में अपना करियर शुरू कर दिया, खासकर उनके परिवार और उनके पिता ने उन्हें कबड्डी को बड़े स्तर पर खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके पिता भी एक कबड्डी खिलाड़ी भी थे और कवर पोजीशन में खेलते थे। आज उन्ही के मार्गदर्शन पर चलते हुए नितेश कुमार प्रो कबड्डी और भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी टीम के मुख्य खिलाडी बनने में कामियाब हुए है।
जानिए कबड्डी में रेड मशीन कहे जाने वाले बेहतरीन प्लेयर राहुल चौधरी के बारे में।
Nitesh Kumar kabaddi’s career ( नितेश कुमार कबड्डी करियर )
नितेश कुमार ने अपनी कबड्डी की शुरुआत प्रो कबड्डी लीग सीजन 5 में यूपी की टीम यूपी योद्धा के साथ की, जहां उनके साथ कप्तान नितिन तोमर, रिशांक देवाडिगा जैसे कई बड़े बड़े सितारे मौजूद थे। नितेश का यह डेब्यू सीजन था, इसलिए उन्होंने अपने शुरआती प्रो कबड्डी में 19 मैच खेले और शानदार 47 टैकल पॉइंट्स हासिल किए। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यूपी की टीम ने अगले प्रो कबड्डी के सीजन में खिलाना सही समझा।
कुमार का शानदार प्रदर्शन देख यूपी योद्धा ने 2018 में हुए प्रो कबड्डी सीजन 6 में भी नितेश कुमार को अपनी टीम का हिस्सा बनाया और अपनी टीम के उम्मीदों पर खड़े उतरे। क्योकि इस सीजन में नितेश कुमार ने कुछ ऐसा कमाल कर दिखया जिसकी कल्पना उनकी टीम तथा पुरे कबड्डी लीग को भी नहीं पता था। इस सीजन में नितेश कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 25 मैचों में शानदार 100 टैकल पॉइंट्स अपने नाम किये। इसके बाद वह एकमात्र ऐसे खिलाडी बने जिसने कबड्डी लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा और 100 टैकल पॉइंट्स हासिल किये हो।
इसके बाद नितेश कुमार प्रो कबड्डी सीजन 7 में भी यूपी की टीम में दिखे। इस बार नितेश कुमार ने यूपी योद्धा की टीम के कप्तान के तौर पर भूमिका निभाई। उन्होंने इस सीजन में 23 मैचों में 76 पॉइंट्स बनाए और 6 बार हाई फाइव किया । यही नहीं नितेश प्रो कबड्डी सीजन 8 में भी यूपी की टीम का हिस्सा बने और 24 मैच में शानदार 57 टैकल पॉइंट्स हासिल किये। इस तरह नितेश कुमार शुरुआत से अब तक यूपी योद्धा की टीम का हिस्सा बने है। दोस्तों यही नहीं वह पीकेएल सीजन 9 में भी यूपी की का नेतृत्व करेंगे, और इस बार उनके साथअनुभवी खिलाडी नितिन तोमर भी होंगे।
Achievements (उपलब्धियों)
- 2018 में सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर
- 2018 में सबसे ज्यादा 101 टैकल पॉइंट्स
- 2017 में 4 हाई फाइव
- 2018 में 8 हाई फाइव
- 2019 में 6 हाई फाइव
- 2021 में 2 हाई फाइव
see also – इन्हे भी पढ़े
pradeep narwal biography in hindi
नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम नितेश कुमार को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?