नवीन कुमार का जीवन परिचय – आयु, जन्मतिथि, कोच, कबड्डी टीम, रिकॉर्ड ( Naveen Kumar Biography in Hindi – age, DOB, coach, kabaddi team, records ) ( Naveen Kumar success story in hindi )
नवीन कुमार कौन है? [ Who is Naveen Kumar ]
नवीन कुमार जिन्हें कबड्डी में नवीन एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता है। यह भारतीय पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी है, नवीन दबंग दिल्ली के प्रमुख रेडर है, जिनका जन्म 14 फरवरी 2000 में हरियाणा के सुल्तानपुर में हुआ था। नवीन कुमार ने अपना करियर कबड्डी टीम दबंग दिल्ली के साथ की तथा वर्तमान में यह दबंग दिल्ली की टीम के साथ खेल रहे हैं। नवीन कुमार के नाम प्रो कबड्डी लीग में लगातार दस सुपर 10 लगाने का एक अनोखा रिकॉर्ड है, साथ ही अपनी डेब्यु मैच में 150 से ज्यादा पॉइंट्स हासिल कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।
Naveen Kumar Biography in Hindi- DOB, age, and more..
question ( प्रश्न ) | answer ( उत्तर ) |
name/नाम | नवीन कुमार |
nickname/उपनाम | नवीन एक्सप्रेस |
DOB/जन्म तिथि | 14 फरवरी 2000 ( हरियाणा, सुल्तानपुर ) |
age/उम्र | 21 साल ( 2021 ) |
profession/पेशा | भारतीय पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी |
kabaddi team | दबंग दिल्ली ( 2021 ) |
caoch/कोच | कृष्ण कुमार हुड्डा |
religion/धर्म | हिन्दू |
nationality/राष्ट्रीयता | भारतीय |
biography of ( kabaddi player ) naveen kumar in hindi
नवीन कुमार कबड्डी के ऐसे खिलाड़ियों में शामिल है, जो शुरुआती कबड्डी सीजन में कुछ ऐसा कमाल कर जाते है जो बाकी कबड्डी खिलाड़ी ने भी नहीं किए हो। आज के समय में नवीन कुमार को कबड्डी में कौन नहीं जानता, यह प्रो कबड्डी लीग में इतनी पॉपुलर हो चुके हैं कि यह सब से यंग कबड्डी खिलाड़ियों में से एक हैं। इन्होंने अपने कबड्डी की शुरुआत में कुछ ऐसा कर दिखा जो बाकी लोग भी नहीं कर सके, दबंग दिल्ली की टीम में खेलते हुए नवीन कुमार ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 2018 में शुरू किया अपना प्रो कबड्डी लीग में इन्होंने कई एक से बढ़कर एक रेडरो को पीछे छोड़ सर्वश्रेष्ठ कबड्डी खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है।
naveen kumar career in PKL in hindi
नवीन कुमार ने अपने करियर की शुरुआत प्रो कबड्डी लीग के सीजन 6 में की, जहा उन्होंने दबंग दिल्ली के साथ जुड़कर 22 मैचों में 177 पॉइंट अपने नाम किए, यह किसी यंग ( Young ) खिलाड़ी का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
इसके बाद नवीन कुमार ने 2019 में शुरू हुए pro kabaddi league सीजन 7 में दबंग दिल्ली के के 23 मैचों में 300 से अधिक पॉइंट्स बनाकर अपना शानदार प्रदर्शन लोगों को सामने रखा और कई लोगों को अपने प्रदर्शन से आश्चर्यचकित किया। नवीन कुमारी सीजन में उन खिलाड़ियों में शामिल थे जो प्रदीप नरवाल और पवन सहरावत जैसे हाईएस्ट पॉइंट्स की लिस्ट में शामिल होते थे। इस सीजन में नवीन कुमार ने लगातार 10 सुपर टेन लगाकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया, यह रिकॉर्ड अभी भी नवीन कुमार के नाम है, नवीन कुमार सीजन 7 के टॉप 3 रेडर की लिस्ट में शामिल थे।
नवीन कुमार पीकेएल सीजन 8 (naveen kumar PKL season 8)
वर्ष 2021 में प्रो कबड्डी लीग के सीजन 8 में दोबारा नवीन कुमार को दिल्ली की टीम का हिस्सा बनाया गया जिसमें नवीन कुमार ने अपने पहले मैच में पुणेरी पलटन के खिलाफ 16 पॉइंट्स हासिल किए तथा यह सीजन में अभी भी जारी है। नवीन कुमार ने अपने प्रो कबड्डी लीग के करियर में 46 मैचों में 496 पॉइंट हासिल किए है, जिसमें 8 टैकल प्वाइंट शामिल है। नवीन कुमार के नाम अब तक टोटल 31 सुपर टेन मौजूद है।
Some FAQ
भारतीय कबड्डी खिलाड़ी नवीन कुमार कितने साल के हैं?
नवीन कुमार के नाम अब तक कितने सुपर 10 है?
नवीन कुमार को कबड्डी में किस नाम से जाना जाता है?
वर्तमान में नवीन कुमार किस कबड्डी टीम की ओर से खेलते हैं?
नवीन कुमार का जन्म कब और कहाँ हुआ?
see also – इन्हे भी पढ़े
नोट – हम इस पूरी बायोग्राफी का श्रेय नवीन कुमार को देते हैं। क्योकि यह पूरी जीवनी नवीन कुमार के जीवन पर आधारित है, हमने बस उनके जीवन पर प्रकाश डालने का एक छोटा सा प्रयास किया है। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइयेगा और उम्मीद करते है आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करेंगे.