Mohanlal Biography In Hindi | साउथ अभिनेता मोहनलाल की जीवनी

You are currently viewing Mohanlal Biography In Hindi | साउथ अभिनेता मोहनलाल की जीवनी
  • Post category:Celebrities

Mohanlal Biography In Hindi – Age, DOB, Net-worth, parents, education, awards, career, film list and more (मोहनलाल जीवनी हिंदी में – आयु, जन्म तिथि, कुल संपत्ति, माता-पिता, शिक्षा, पुरस्कार, करियर, फिल्म सूची और बहुत कुछ )

मोहनलाल कौन है? ( Who is Mohanlal?)

मोहनलाल विश्वनाथ नायर जिन्हें मोहनलाल के नाम से जाना जाता है, यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता है, जो मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े कलाकारों में से एक हैं। इनका जन्म 21 मई 1960 को केरल में हुआ था। इन्होंने अपने अभिनय के चलते भारतीय सिनेमा में अपना नाम बनाया है, जिसकी वजह से इन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। यही नहीं मोहनलाल को वर्ष 2009 में भारतीय प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया था। इसके अलावा अभिनेता मोहनलाल को 2001 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Mohanlal Biography In Hindi – Age wife DOB and more.

name/नाममोहनलाल विश्वनाथ नायर
nickname/उपनाममोहनलाल, लाल
DOB/जन्म तिथि 21 मई 1960 (केरल पथ्यनाम्पिथ्या जिला के एलान्थूर )
profession/पेशाभारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता
Age/उम्र61 वर्ष (2021)
parents/माता-पिताविश्वनाथ नायर/सांताकुमारी
wife/पत्नीसुचित्रा मोहनलाल
Childs/बच्चेप्रणव मोहनलाल और विस्मय मोहनलाल
Networth/कुल मूल्य313 करोड़ रु.
awards/पुरस्कारपद्मश्री (2001)
religion/धर्महिंदू
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय
mohanlal biography in hindi language

प्रारंभिक जीवन  (early life)

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल फिल्म इंडस्ट्री के एक जाना माना नाम है, जिनका जन्म केरल में पथ्यनाम्पिथ्या जिला के एलान्थूर में हुआ था। इनके पिता का नाम विश्वनाथ नायर है, जो कि एक वकील और सरकारी कर्मचारी थे, तथा उनकी मां का नाम सांताकुमारी है। बचपन से ही मोहनलाल को स्कूल नाटकों में भाग लेने में काफी रुचि थी, जिसके चलते वह पहले मुदावंमुकल एल.पी.स्कूल और बाद में तिरुवंतपुरम के मॉडल स्कूल में स्कूली नाटक में भाग लिया करते थे। यही कारण था कि नाटकों में रुचि होने की वजह से मोहनलाल को छठी कक्षा में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया।

इसके बाद उन्होंने अपना अभिनय करना जारी रखा और स्कूली पढ़ाई होने के बाद बैचलर की डिग्री के लिए महात्मा गांधी कॉलेज में दाखिला लिया और यहीं से मोहनलाल जी फिल्म करियर की शुरुआत हुई।

mohanlal film careeer in hindi

मोहनलाल ने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत साल 1980 में manjil virinja pookkal फिल्म से की यह उनकी पहली फिल्म थी, इसलिए उन्होंने यह फिल्म करने के लिए बेहतरीन अभिनय प्रस्तुत किया। अपने अभिनय के चलते मोहनलाल को अगली फिल्म के लिए भी अभिनय करने को मिला, जहां उन्होंने साल 1981 में sanchari dhanya तथा Dhruvasangamam जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। यहां से सिर्फ मोहन लाल की फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत थी, लेकिन मोहनलाल ने फिल्मों में अपना नाम तब बनाया जब उन्होंने praja, mr.Brahchari जैसी और भी शानदार फिल्मों में अभिनय किया।

जानिए रानी लक्ष्मी बाई को झांसी की रानी बनने तक कहानी

इसके बाद उन्होंने साल 2006 में photographer, BaBa kalyani, फिल्मों को सुपरहिट बनाया। इसके साथ साथ मोहनलाल ने साल 2007 में hello, alibhai, Rock N Roll फिल्मों में काम किया। यहां से मोहनलाल को एक अभिनेता के तौर पर पहचाना जाने लगा। और एक अभिनेता के रूप में उन्हें भारत में काफी लोकप्रिय हासिल हुई। साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता मोहनलाल यहीं नहीं रुके क्योंकि उन्होंने वर्ष 2008 से 2016 के बीच में सुपरहिट फिल्मों में शानदार अभिनय किया।

इसके बाद अभिनेता मोहनलाल ने साल 2018 में adhi, neerali, drama, odiyan फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके साथ मोहनलाल लगभग हर भारतीय लोगों के बीच नजर आने लगे। लोगों की इनके अभिनय करने के प्रदर्शन काफी पसंद किए जाने लगे। मोहनलाल फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक फिल्मों में शानदार प्रदर्शन करते जा रहे हैं, इसका अंदाजा आप 2020 और 2021 में आई फिल्म big brother, bro dady, और araathu फिल्म में उनके द्वारा अभिनय से लगा सकते है। वर्तमान में मोहनलाल को साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाने माने अभिनेता और निर्माता माने जाते है। आज यह लेजेंट के तौर पर देखे जाते हैं।

top mohanlal movie list in hindi

yearmovie name
1980Manjil Virinja Pookkal
1981Dhanya
1982Aakrosham
1985Koodum Thedi
1986Rajavinte Makan
1987Bhoomiyile Rajakkanmar
1988Vellanakalude Nadu
1989Vandanam
2000Life is Beautiful
2001Praja
2003Balettan
2004atturajavu
2005Udayon
2006Keerthi Chakra
20171971: Beyond Borders
2018Drama
2019Lucifer
2020Big Brother
2021Marakkar: Arabikadalinte Simham
film list (mohanlal)

पुरस्कार (Awards)

  • 2016 – नंदी पुरस्कार
  • 1993 – फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ
  • 1986 – फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दक्षिण
  • 2002 – स्क्रीन अवार्ड्स
  • 1997 – स्क्रीन अवार्ड्स साउथ
  • 2002 – अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार
  • 2011 – दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
  • 2018 – दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
  • 1988 – केरल फिल्म क्रिटिक्स अवार्ड्स
  • 2005 – केरल फिल्म क्रिटिक्स अवार्ड्स
  • 2009 – आनंद विकटन सिनेमा पुरस्कार
  • 2007 – ऑल इंडिया रेडियो अवार्ड्स
  • 2003 – एशियानेट फिल्म पुरस्कार
  • 2006 – एशियानेट फिल्म पुरस्कार

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

मोहनलाल का जन्म कब और कहा हुआ ?

21 मई 1960 (केरल पथ्यनाम्पिथ्या जिला के एलान्थूर )

अभिनेता मोहनलाल की कुल संपत्ति कितनी है ?

जानकारी के अनुसार मोहनलाल की कुल संपत्ति 313 करोड़ रु. है।

मोहनलाल के पिता का नाम क्या है ?

विश्वनाथ नायर

मोहनलाल की उम्र कितनी है?

61 वर्ष 2021 के अनुसार

मोहनलाल की पत्नी का नाम क्या है ?

सुचित्रा मोहनलाल

see also – इन्हे भी पढ़े

सुनील छेत्री का जीवन परिचय

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम अभिनेता मोहनलाल को देते हैं क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?