मनिंदर सिंह का जीवन परिचय – आयु, विकी, जीवन, करियर, कबड्डी टीम, खेल शैली, कुल मूल्य , जन्म तिथि और रिकॉर्ड ( Maninder Singh Biography in Hindi – age, wiki, life, career, kabaddi team, playing style, net worth, DOB, and records )
मनिंदर सिंह कौन है? ( Who is Maninder Singh )
प्रो कबड्डी लीग के सबसे सर्वश्रेष्ठ मनिंदर सिंह का प्रदर्शन काफी देखने लायक होता है। उनके प्रसंशक आपको हर जगह देखने मिलेंगे। कबड्डी के इतिहास में में यह रेडर अपनी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, अगर बात करे प्रो कबड्डी सीजन 7 की, तो यह उस सीजन के सबसे सफल कप्तान और रेडरो में से एक थे। तो चलिए जानते है, की कैसे उन्होंने उपलब्धि से कबड्डी का सफर तय किया।
मनिंदर सिंह जिन्हे कबड्डी में मणि के नाम से भी जाना जाता है। यह एक भारतीय पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी हैं, जो भारत की राष्ट्रीय कबड्डी टीम के लिए खेलते हैं। इनका जन्म 31 जनवरी 1990 को पंजाब में हुआ था। इन्होने अपनी प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत जयपुर पिंक पैंथर्स के साथ की, वर्तमान में यह प्रो कबड्डी लीग में बंगाल वॉरियर्स के कप्तान और प्रमुख रेडर हैं। मनिंदर प्रो कबड्डी लीग के सर्वश्रेष्ठ रेडर में से एक है, जिन्होंने कबड्डी सबसे तेज 56 मैचों में 500 रेड अंक हासिल कर एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया।
Maninder Singh Biography in Hindi – ( age, wiki, DOB and more )
question ( प्रश्न ) | answer ( उत्तर ) |
name/नाम | मनिंदर सिंह |
nickname/उपनाम | मणि |
DOB/जन्म तिथि | 31 जनवरी 1990 ( पंजाब, होशियारपुर ) |
age/उम्र | 31 साल ( 2021 ) |
professtion/पेशा | भारतीय पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी |
league/लीग | pro kabaddi league |
kabaddi team/कबड्डी टीम | बंगाल वॉरियर्स ( 2021 ) |
Hometown/गृहनगर | जालंधर, पंजाब |
Coach/कोच | जगदीश कुंबले, कसीनाथ भास्करनी |
position/स्थिति | रेडर |
networth /कुल मूल्य | 1 करोड़ + ( 2021 ) |
nationality/राष्ट्रीयता | भारतीय |
biography of kabaddi player maninder singh in hindi
मशहूर रेडर मनिंदर सिंह का जन्म 31 जनवरी 1990 को जालंधर, पंजाब में हुआ था। उनके पिता एक जमींदार थे और कबड्डी के बहुत बड़े प्रशंसक थे। मनिंदर ने बचपन में ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने खालसा कॉलेज, अमृतसर से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और वर्तमान में जालंधर में रहते हैं। वह पंजाब पुलिस में कार्यरत है।
विश्वविद्यालय की अंडर-19 टीम जैसे कबड्डी प्रितियोगिता में मनिंदर सिंह ने हिस्सा लेते थे और, एक टूर्नामेंट में, उन्होंने अपने विरोधियों से बेहतर प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में सबसे सफल रेडर में से एक थे।
PKL Career Of Maninder Singh in hindi ( मनिंदर सिंह पीकेएल करियर )
बेहतरीन रेडर में से एक मनिंदर सिंह ने अपनी कबड्डी की शुरुआत 2014 में प्रो कबड्डी टीम में जयपुर पिंक पैंथर्स के साथ की। जिसमे मनिंदर सिंह ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को चैंपियन बनाने में मदद की। अपने पहले सीजन में 130 रेड अंक और 7 टैकल पॉइंट्स थे।
2014 में अपने करियर की शुरुआत के बाद मनिंदर सिंह ने 2017 में शुरू हुए प्रो कबड्डी सीजन 5 में बंगाल वॉरियर्स द्वारा खरीदे जाने से सीजन में 190 रेड पॉइंट बनाए। हलाकि वह इस सीजन में चोटिल जरूर हुए लेकिन शानदार वापसी कर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शानदार प्रदर्शन करते हुए मनिंदर सिंह ने काफी समय में pro kabaddi league में 400 और 500 रेड अंक हासिल करने वाले सबसे तेज़ रेडर बन गए। उन्होंने 22 मैचों में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 206 रेड अंक बनाए
Maninder Singh record in Pro Kabaddi in hindi
मनिंदर सिंह ने अपने शुरूआती कबड्डी करियर से लेकर अब तक 79 मैचों में 740 रेड पॉइंट्स है। पटना पाइरेट्स के खिलाफ एक मैच में, वह परदीप नरवाल (63 मैच) के बाद पीकेएल में 600 अंक (68 मैच) तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज रेडर बन गए। मनिंदर सिंह प्रो कबड्डी लीग में सर्वश्रेष्ठ रेडर में से एक माना जाता है। वह वर्तमान में लीग में सबसे तेज रेडर होने का रिकॉर्ड रखता है, जिसने 56 मैचों में 500 रेड अंक हासिल किए हैं।
करियर के आंकड़े ( career statistics )
Season | league team | Total Match | Raid Points | Tackle Points | total points |
2014 | Jaipur Pink Panthers | 16 | 130 | 7 | 137 |
2017 | Bengal Warriors | 21 | 190 | 2 | 192 |
2018 | Bengal Warriors | 22 | 206 | 0 | 206 |
2019 | Bengal Warriors | 20 | 205 | 0 | 205 |
मनिंदर सिंह की खेल शैली ( Maninder Singh’s playing style )
रनिंग हैंड टच ( running hand touch )
भारतीय कबड्डी टीम में शामिल ( Join the Indian Kabaddi team )
2017 में, मनिंदर का भारतीय कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करने का सपना पूरा हुआ क्योंकि उन्हें 2017 एशियाई कबड्डी चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। उस टूर्नामेंट में भारत ने स्वर्ण पदक जीता था।
see also – इन्हे भी पढ़े
नोट – हम इस पूरी बायोग्राफी का श्रेय मनिंदर सिंह को देते हैं। क्योकि यह पूरी जीवनी मनिंदर सिंह के जीवन पर आधारित है, हमने बस उनके जीवन पर प्रकाश डालने का एक छोटा सा प्रयास किया है। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइयेगा और उम्मीद करते है आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करेंगे.