Manika Batra Biography In Hindi | मनिका बत्रा जीवनी हिंदी

You are currently viewing Manika Batra Biography In Hindi | मनिका बत्रा जीवनी हिंदी
Manika Batra

who is Manika Batra ?

Manika Batra Biography In Hindi – तो दोस्तों आज आप जानेंगे भारत की उभरती हुए टेबल टेनिस खिलाडी मनिका बत्रा कौन है ? उनकी जीवनी, करियर और उनको सम्मानित किये गए अवार्डस के बारे में।

मनिका बत्रा एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी है, जिनका जन्म 15 जून 1995 को दिल्ली में हुआ था। यह भारत की प्रसिद्ध टेबल टेनिस महिला खिलाड़ी है, जिन्होंने 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला टीम और महिला एकल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 2020 तक मनिका बत्रा भारत की टॉप टेबल टेनिस रैंक तथा वर्ल्ड की 62वीं रैंक हासिल की है। अपने अच्छे प्रदर्शन के चलते मनिका बत्रा को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

name/नाममनिका बत्रा
DOB/जन्म तिथि15 जून 1995 (दिल्ली)
profession/पेशाटेबल टेनिस खिलाड़ी
parents/माता-पितागिरीश बत्रा/सुषमा बत्रा
age/आयु26 years (2021)
award/पुरस्कारराजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय

birth and family – जन्म और परिवार

भारत की मशहूर टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का जन्म 15 जून 1995 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ। इनके पिता नाम गिरीश बत्रा है, वहीं उनकी मां नाम सुषमा बत्रा है। इसके अलावा मनिका बत्रा के परिवार में एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन है, जिनका नाम साहिल बत्रा और अंचल बत्रा है।

और अगर बात करे मनिका बत्रा की शुरुआती पढ़ाई की, तो मनिका बत्रा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नई दिल्ली के हंसराज मॉडल स्कूल से की। बाद में अपनी स्कूली पढ़ाई होने के बाद मनिका ने दिल्ली के Jesus and marry collage से पढ़ाई की, लेकिन अपने खेल में फोकस करने के कारण मनिका बत्रा ने अपने कॉलेज के फर्स्ट ईयर में कॉलेज ड्रॉप आउट कर दिया था।

करियर

मनिका बत्रा को शुरू से ही टेबल टेनिस खेलने का शौक था, महज़ 4 साल की उम्र में मनिका बत्रा ने टेबल टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। स्टेट लेवल पर टेबल टेनिस अंडर – 8 टूर्नामेंट जीतने के कारण मनिका बत्रा ने टेबल टेनिस कोच संदीप गुप्ता से ट्रेनिंग लेने का निर्णय लिया, आगे जाकर अपने खेल में निपूर्ण होने के पश्चात मनिका बत्रा बड़े स्तर पर टेबल टेनिस खेलने के लिए तैयार थी। 2017 में हुए चिली ओपन के अंडर 21 कैटेगरी में मनिका बत्रा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। और 2014 में हुए कॉमनवेल्थ गेम और 2014 के एशियाई खेलों में मनिका बत्रा मेडल जीतने से काफी नजदीक रही लेकिन 2015 में हुए कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में तीन मेडल प्राप्त किए जिसमें दो सिल्वर तथा एक ब्रोंज़ मेडल शामिल था।

2016 में हुए दक्षिण एशियाई खेलों में मनिका बत्रा को पोलैंड की कतार्ज्याना ग्रिय्ज्बोव्सका के हाथों हारकर पहले दौर में बाहर हो गई, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए 2018 में कॉमनवेल्थ गेम में मनिका बत्रा तथा भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर महिला टेबल टेनिस को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया जिसमें मनिका बत्रा ने दुनिया की नंबर 4 टेबल टेनिस खिलाड़ी फेंग तियानवेई के साथ झोऊ यिहान को तथा सिंगापुर महिला टीम को 3-1 से हराया।

2018 के ही कॉमनवेल्थ गेम्स में मनिका बत्रा ने सिंगापुर की यू मेंगयु को हराकर भारत के लिए पहली बार महिला एकल स्पर्धा में भारत के लिए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। मनिका का प्रदर्शन देखते हुए और भारत के लिए टेबल टेनिस में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए मनिका बत्रा को सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जिसके चलते मनिका बत्रा भारत के सर्वश्रेष्ठ कथा काफी प्रसिद्ध टेबल टेनिस खिलाड़ियों में से एक है।

पुरस्कार

  • Rajiv Gandhi Khel Ratna (राजीव गांधी खेल रत्न) (2020)
  • Arjuna Award for Table Tennis ( अर्जुन पुरस्कार ) (2018)

some fAQ

मनिका बत्रा ने टेबल टेनिस कब खेलना शुरू किया?

4 साल की उम्र में मनिका बत्रा ने टेबल टेनिस खेलना शुरू कर दिया था।

मनिका बत्रा को कौन से पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

मनिका बत्रा कौन है?

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी है

टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का जन्म कब हुआ?

15 जून 1995 (दिल्ली)

SEE ALSO – इन्हे भी पढ़े

Note – मैं आशा करता हु की आप Manika Batra Biography In Hindi के बारे में जान गए होंगे, और अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा तो Comment बॉक्स में जरूर बताये और अगर आपको इस पोस्ट से रिलेटिड और जानकारी है तो प्लीज हमारे साथ साझा कीजिये।