Kejriwal Biography in hindi | सीएम केजरीवाल का जीवन परिचय

You are currently viewing Kejriwal Biography in hindi | सीएम केजरीवाल का जीवन परिचय
CM of delhi
  • Post category:Politicians

Kejriwal Biography in hindi – age, wife, family, card, DOB, political party, caste, struggles, and awards and achievements (केजरीवाल जीवनी हिंदी में – उम्र, पत्नी, परिवार, कार्ड, जन्म तिथि, राजनीतिक दल, जाति, संघर्ष और पुरस्कार और उपलब्धियां)

आज हम बात करेंगे एक लोकप्रिय राजनेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के बारे में। इसलिए इस पोस्ट में आपको सीएम केजरीवाल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी, तो चलिए जानते है उनके शुरूआती करियर और दिल्ली में सीएम बनने तक की कहानी।

अरविंद केजरीवाल कौन है? | Kejriwal Biography in hindi

अरविंद केजरीवाल जिन्हे मुख्य रूप से सीएम केजरीवाल के नाम से जाना जाता है। यह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्य नेता है। इनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा में हुआ था। यह वर्तामन में दिल्ली के 7वें मुख्यमंत्री (CM) है, जो 2020 तक दिल्ली के तीन बार मुख्यमंत्री बनने में कामियाब हुए है। अरविंद केजरीवाल ने साल 2012 में आम आदमी पार्टी का गठन राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की, और जब से लेकर अब तक एक मजबूत राजनैतिक पार्टी के रूप में उभर रही है। इसके अलावा उनके आरटीआई एक्ट के लिए वर्ष 2006 में में रमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अरविंद केजरीवाल का बचपन और शिक्षा | arvind kejriwal wikipedia in hindi

तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने वाले अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के सिवानी में हुआ था। इनके पिता गोविंद राम केजरीवाल है, जो की जिंदल स्ट्रिप्स में बतौर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर काम करते थे। उन्होंने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। वही अरविंद केजरीवाल के माता का नाम गीता देवी है। केजरीवाल का जन्म एक साधारण आम परिवार में हुआ था। उनका बचपन सोनीपत, गाजियाबाद और हिसार जैसे उतर भारतीय शहरो मे बिता। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा हिसार के कैंपस स्कूल और सोनीपत के होली चाइल्ड स्कूल से की।

आगे की पढाई जारी रखने के लिए केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली। डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने टाटा स्टील में में काम किया, लेकिन उन्होंने जल्द ही टाटा स्टील से इस्तीफा दे दिया और सिविल सर्विस की तैयारी के लिए जुट गए। उन्होंने 1993 में सिविल सेवा परीक्षा पास की और भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हो गए।

भारतीय राजस्व सेवा में शामिल होनेके बाद साल 1993 में मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान केजरीवाल की मुलाकात आईआरएस अधिकारी सुनीता से हुई। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद केजरीवाल की पोस्टिंग दिल्ली में हुई। इस दौरान अरविन्द केजरीवाल और सुनीता की नजदीकियां बढ़ने लगे जिसके चलते साल 1995 में उन्होंने सुनीता से शादी कर लिया। वर्तामन में अरविंद केजरीवाल और सुनीता एक बेटा और एक बेटी है, जिसमे बेटा जिसका नाम पुलकित और बेटी का नाम हर्षिता है।

यह भी पढ़ें योगी आदित्यनाथ जीवन परिचय

सीएम केजरीवाल का जीवन परिचय | arvind kejriwal in hindi

name/नामअरविंद केजरीवाल
DOB/जन्म तिथि16 अगस्त 1968
birthplace/जन्म स्थानसिवानी, हरियाणा, भारत
age /उम्र54 साल (2022)
profession/पेशाराजनेता
parents/माता-पितागीता देवी / गोबिंद रण केजरीवाल
wife/पत्नीसुनीता केजरीवाल
salary/वेतन20 लाख + (2022)
political party/राजनीतिक दलआम आदमी पार्टी (AAP)
famous for/प्रसिद्धदिल्ली के सीएम के रूप में
caste/जातिवैश्य (बनिया)
religion/धर्महिन्दू
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय
Kejriwal Biography in Hindi

अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक सफर | arvind kejriwal biography in hindi

अरविंद केजरीवाल का राजनितिक का सफर कुछ इस तरह शुरू की उन्होंने संयुक्त आयुक्त के पद (Joint Commissioner Post) पर रहते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध किया, उन्होंने साल 2000 में ‘परिवर्तन’ नाम का एक एनजीओ की स्थापना की। वह जल्द ही मीडिया में आने लगे उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध कर और सामाजिक और आरटीआई कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई। यही नहीं सूचना के अधिकार को लागू कराने में केजरीवाल का अहम योगदान रहा था।

इस दौरान अरविन्द केजरीवाल को आरटीआई (RTI) एक्ट के लिए साल 2006 में रमन मैग्सेसे अवार्ड से नवाज़ा गया था। केजरीवाल ने अपने जीवन में कई हाल परेशानियों का सामना किया उन्हें अपने जीवन काल में स्ट्रगल भी करना पड़ा। सियासत में आने किये लिए उन्होंने खुद की पार्टी बनाने की सोची और देखते ही देखते अपनी सिविल सेवा की नौकरी छोड़ लोकपाल बिल के लिए संग्राम कर दिया, और साल 2012 में आम आदमी पार्टी नाम की रानजीतिक पार्टी बनाई ।

दिल्ली के CM बनने तक का सफर | arvind kejriwal history in hindi

यह किसी ने भी नहीं सोचा होगा की अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी जल्द ही एक लोकप्रिय राजनैतिक पार्टी बन जाएगी। क्योकि केजरीवाल ने साल 2013 में शिला दीक्षित के खिलाफ में चुनाव लड़ा और उन्होंने सिर्फ चुनाफ़ ही नहीं लड़ा बल्कि 25864 वोटों जीत हासिल कर पहली बार दिल्ली के सीएम के पद पर विराजमान हुए, हालाँकि उन्होंने 49 दिन बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन केजरीवाल कहा रुकने वाले थे उन्होंने 2015 में दोबारा चुनाव लड़ा और 14 फरवरी 2015 को दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने में कामियाब हुए। 16 फरवरी 2020 को अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद के लिए शपथ ली, इस तरह अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने में कामियाब हुए।

पुरस्कार और सम्मान | Awards and honors

  • 2004 – अशोक फेलो, सिविक एंगेजमेंट।
  • 2006 – इमर्जेंट लीडरशिप के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार।
  • 2006 – सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर इन पब्लिक सर्विस।
  • 2009 – विशिष्ट नेतृत्व के लिए विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार।
  • 2009 – एसोसिएशन फॉर इंडिया डेवलपमेंट द्वारा अनुदान और फेलोशिप से सम्मानित।
  • 2010 – पॉलिसी चेंज एजेंट ऑफ द ईयर।
  • 201 -अन्ना हजारे के साथ एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर।
  • 2013 – सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर।

अरविंद केजरीवाल के बारे में कुछ तथ्य | some fact

  • अरविंद केजरीवाल का जन्म हरियाणा के सिवनी में हुआ था।
  • अरविन्द केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की है।
  • केजरीवाल एक साधारण परिवार से आते है।
  • अरविंद केजरीवाल ने टाटा स्टील में भी काम किया है।
  • अरविंद केजरीवाल सिविल सर्विस के नौकरी की है।
  • केजरीवाल दिल्ली के एक नहीं बलि तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने में कामियाब हुए है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | FAQ

केजरीवाल के पिता क्या करते थे?

गोबिंद रण केजरीवाल

केजरीवाल का जन्म कहाँ हुआ था?

सिवानी, हरियाणा, भारत।

हर्षिता केजरीवाल की उम्र कितनी है?

26 वर्ष (2022)

आम आदमी पार्टी का मतलब क्या है?

पार्टी आम आदमी पार्टी, संक्षेप में आप, सामाजिक कार्यकर्ता है।

केजरीवाल की शिक्षा क्या है?

आईआईटी खड़गपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री।

दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन है?

अरविन्द केजरीवाल।

आम आदमी पार्टी की स्थापना कब हुई थी?

2012 में।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री का नाम क्या है?

मनीष सिसोदिया।

see also – इन्हे भी पढ़े

राजनेता शरद पवार की जीवनी हिंदी में

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम अरविंद केजरीवाल को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?