Kartik Aaryan Biography in Hindi
कार्तिक आर्यन जिनका पूरा नाम कार्तिक आर्यन तिवारी है, यह एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में दिखाई देते हैं। इनका जन्म 22 नवंबर 1990 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत साल 2011 में प्यार का पंचनामा में की। और इसके बाद उन्होंने सोनू के टीटू की स्वीटी, लुक्का चुप्पी और भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। फिल्मों में शानदार काम करने के लिए कार्तिक आर्यन को साल 2020 में बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल के लिए जी साइन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
वर्तमान में कार्तिक आर्यन उन चुनिंदा युवा अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने बिना फिल्मी बैकग्राउंड के भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ युवा अभिनेताओं में अपनी जगह बनाई है । उन्होंने बेहद कम समय में ही हिंदी फिल्मों में अपना नाम बनाया, जिसके चलते कार्तिक आर्यन भारतीय प्रशंसकों के सबसे चहेते अभिनेताओं में से एक है।
aboout Kartik Aaryan in hindi – DOB, age, bio and more..
name/नाम | कार्तिक आर्यन |
nickname/उपनाम | कोकी, गुड्डू |
DOB/जन्म तिथि | 22 नवंबर 1990 (मध्य प्रदेश, ग्वालियर) |
age/उम्र | 31 साल (2021) |
profession/पेशा | अभिनेता |
parents/माता-पिता | मनीष तिवारी / माला |
net-worth/कुल मूल्य | $6 मिलियन (2022) |
first movie/पहली फिल्म | प्यार का पंचनामा |
reliogion/धर्म | हिंदू |
nationality/राष्ट्रीयता | भारतीय |
Kartik Aaryan (indian actor) Biography in Hindi
बॉलीवुड में अपना नाम बनाने वाले कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को मध्य प्रदेश में स्थित ग्वालियर में हुआ था। उनके पिता का नाम डॉक्टर मनीष तिवारी है, जो कि एक बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हैं, जबकि उनकी मां का नाम माला है, जोकि एक डॉक्टर हैं। कार्तिक आर्यन के माता और पिता दोनों ही डॉक्टर हैं, इसीलिए किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक डॉक्टर परिवार में जन्म लेने वाले कार्तिक आर्यन किसी दिन एक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर खड़े उतरेंगे। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के परिवार में उनकी एक छोटी बहन है, जिनका नाम कृतिका तिवारी है, यह भी अपने परिवार में एक डॉक्टर का हिस्सा है।
अगर बात करें कार्तिक आर्यन की शुरुआती पढ़ाई की तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई ग्वालियर के st.paul school और बाद में kiddy’s corner school से की। और यहीं से ही कार्तिक आर्यन को एक्टिंग में काफी दिलचस्पी होने लगी जिसके चलते उन्होंने अपना करियर एक्टिंग में बनाने का निर्णय लिया। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद कार्तिक आर्यन ने मुंबई के D Y patil collage of engineering में अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
Kartik Aaryan struggle and success story in hindi –
कार्तिक आर्यन का फिल्मी करियर काफी उतार-चढ़ाव रहा क्योंकि उन्हें अपना एक्टिंग करियर में कई समस्याओं के दौर से भी गुजरना पड़ा। कॉलेज के दिनों में वह अक्सर कई जगह ऑडिशन देने जाते थे, लेकिन उन्हें निराशा ही मिलती थी। जिसके बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी एक्टिंग स्किल्स पर और ध्यान दिया जिसके बाद उन्हें साल 2011 में प्यार का पंचनामा फिल्म में काम करने को मिला। उन्होंने इस फिल्म में शानदार अभिनय किया था, जिसके चलते कार्तिक आर्यन को आगे भी कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे।
उन्हें 2013 में आकाश वाणी, 2014 में कांची द अनब्रेकेबल, 2015 में प्यार का पंचनामा 2, 2016 में सिलवट, और 2017 में गेस्ट इन लंदन जैसे कई फिल्मों में शानदार अभिनय करने को मिला।
लेकिन कार्तिक आर्यन को अपने फिल्म करियर में असली पहचान तब मिली जब उन्हें साल 2018 में सोनू के टीटू की स्वीटी में शानदार अभिनय करने को मिला। उन्होंने इस फिल्म में अहम रोल निभाया। इस फिल्म के वजह से कार्तिक आर्यन को काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी, यही कार्तिक आर्यन फिल्म इंडस्ट्री में एक युवा अभिनेता के तौर पर उभरने लगे थे।
इसके बाद उन्होंने साल 2019 में आई फिल्म लुक्का चुप्पी और पति पत्नी और वोह में भी शानदार भूमिका निभाई। इन फिल्मों में कार्तिक आर्यन के साथ-साथ भारतीय फिल्म अभिनेत्री कृति सेनोन, अनन्या पांडे और भूमि पेडणेकर भी नजर आई। इसके बाद कार्तिक आर्यन ने 2020 में लव आजकल 2 और 2022 में भूल भुलैया 2 में अहम् किरदार करते हुए नजर आए हैं। वर्तमान में कार्तिक आर्यन सबसे युवा अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के साथ-साथ लगातार सुपरहिट फिल्म देने वाले अभिनेताओं में से एक हैं।
Kartik Aaryan movie list in hindi
2011 – Pyaar Ka Punchnama
2013 – Akaash Vani
2014 – Kaanchi: The Unbreakable
2015 – Pyaar Ka Punchnama 2
2016 – Silvat
2017 – Guest in London
2018 – Sonu Ke Titu Ki Sweety
2019 – Luka Chuppi
2019 – Pati Patni Aur Woh
2020 – Love Aaj Kal 2
2021 – Dhamaka
2022 – Bhool Bhulaiyaa 2
FAQ
कार्तिक आर्यन की हाइट कितनी है?
कार्तिक की उम्र कितनी है?
कार्तिक आर्यन के माता पिता कौन है?
कार्तिक आर्यन का असली नाम क्या है?
see also – इन्हे भी पढ़े
priyanka chopra biography in hindi
kapil sharma biography in hindi
नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम कार्तिक आर्यन को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?