Karan Kundra Biography in Hindi – DOB, age, net worth, parents, wife, siblings, career, reality show, TV show names (करण कुंद्रा – जन्म तिथि, आयु, कुल संपत्ति, माता-पिता, पत्नी, भाई-बहन, करियर,रियलिटी शो और टीवी धारावाहिक के नाम )
biography of Karan Kundra in Hindi
करण कुंद्रा एक भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य तौर पर टेलीविजन और हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इनका जन्म 11 अक्टूबर 1984 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। इन्होंने साल 2009 में कितनी मोहब्बतें है,टीवी शो से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की। तथा इन्होंने यह रिश्ता क्या कहलाता है, और तेरी मेरी लव स्टोरीज जैसे शो मे भूमिका निभाई है। इसके अलावा करण कुंद्रा एमटीवी रोडीज, एमटीवी लव स्कूल जैसे रियलिटी जो भी होस्ट कर चुके हैं। साल 2021 में उन्होंने कलर्स टीवी पर प्रसारित बिग बॉस सीजन 15 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था।
Personal Details of Karan Kundra – age, net worth, and more…
name | करण कुंद्रा |
DOB | 11 अक्टूबर 1984 (पंजाब, जालंधर) |
age | 37 साल (2021) |
profession | एक भारतीय अभिनेता |
parents | एसपी कुंद्रा और मां सुनीता कुंद्रा |
net-worth | $1 मिलियन (4.12 करोड़) appx |
married status | अविवाहित |
career start | 2009 (कितनी मोहब्बत है) |
religion | हिन्दू |
nationality | भारतीय |
Karan Kundra Biography in Hindi
रियल्टी शो को होस्ट कर चुके करण कुंद्रा का जन्म 11 अक्टूबर 1984 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। उनके पिता का नाम एसपी कुंद्रा और मां का नाम सुनीता कुंद्रा है, इसके अलावा करण कुंद्रा के परिवार में उनकी तीन बड़ी बहन है, जिनका नाम पूनम मल्होत्रा, मीनू कुंद्रा, और मधु कुंद्रा है। अगर बात करें करण कुंद्रा की शुरुआती पढ़ाई की तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई राजस्थान के अजमेर में स्थित कॉलेज में की और बाद में एपीजे कॉलेज से अपनी एमबीए की डिग्री प्राप्त की।
television career
करण कुंद्रा ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत साल 2009 में कितनी मोहब्बत है टीवी शो से की, जहां वह अर्जुन पुंज की भूमिका निभाते हुए नजर आए। इसके बाद उन्होंने बेताब दिल की तमन्ना है, में वीरू की भूमिका निभाई। इसके बाद करण कुंद्रा को आहट, जरा नच, के दिखा गुमराह एंड ऑफ इनोसेंस और एमटीवी फनाह में भी देखा गया। साल 2015 में करण कुंद्रा ने टीवी शो यह कहां आ गए हम में राहुल साबरवाल की भूमिका निभाते हुए नजर आए।
साथ ही करण कुंद्रा साल 2015 में प्यार तूने क्या किया और वर्ष 2018 में दिल ही तो है में रितिक नून की भूमिका निभाकर अपने अभिनय को प्रस्तुत किया। इसके अलावा उन्होंने 2021 में शुरू हुआ यह रिश्ता क्या कहलाता है, में रणवीर चौहान के रूप में दिखे और अपने अभिनय से लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी।
करण कुंद्रा की रियलिटी शो
करण कुंद्रा ने टेलीविजन शो के साथ-साथ कुछ रियलिटी टेलिविजन शो भी किए हैं, जहां वह साल 2015 को एक गैंग लीडर के रूप में एमटीवी रोडीज सीजन 12 में दिखे। इसके बाद वह साल 2015 में एमटीवी रोडीज सीजन 14 में एक गैंग लीडर के रूप में विजेता रहे। सही मायने में करण कुंद्रा को अपनी पहचान रियलिटी शो से ही मिली है, उन्होंने रियलिटी शो में शानदार परफॉर्मेंस कर लोगों के बीच अपना नाम बनाया है।
कुंद्रा ने रोडीज के बाद साल 2016 में एमटीवी लव स्कूल सीजन 2 और साल 2018 में एमटीवी लव स्कूल सीजन 3 को होस्ट किया था। उन्होंने 2019 में भी एमटीवी लव स्कूल सीजन 4 को होस्ट करते हुए नजर आए। साथ ही करण कुंद्रा वर्ष 2021 में कलर्स टीवी पर प्रसारित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 में एक प्रतियोगी के रूप में दिखे जहां वह टेलीविजन की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शामिल तेजस्वी प्रकाश के साथ नजर आए। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई जिसके चलते करण कुंद्रा भारतीय लोगों के बीच जगह बनाने के साथ-साथ काफी लोकप्रियता पाने में भी कामयाब हुए।
karan kundra girlfriend and affairs
करण कुंद्रा की पहली प्रेमिका का नाम कृतिका कामरा था। जहां वह पहली बार एक दूसरे को तब मिले जब करण कुंद्रा ने अपना पहला टेलीविजन शो कितनी मोहब्बत है, में अपना करियर शुरू किया था। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती थी, लेकिन कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए।
इसके बाद करण कुंद्रा की मुलाकात अनुषा दांडेकर के साथ ही जो एक भारतीय मॉडल है। करण कुंद्रा और अनुषा की पहली मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई थी। दोनों के बीच काफी अच्छे संबंध है, और दोनों को एक साथ कई रियलिटी शो को होस्ट करते हुए देखा गया है। वर्तमान में करण कुंद्रा की जोड़ी तेजस्वी प्रकाश के साथ देखि जा रही है।
karan kundra TV show
- 2009 – Kitani Mohabbat Hai
- 2009 – Bayttaab Dil Kee Tamanna Hai
- 2010 – Aahat
- 2010 – Kitani Mohabbat Hai 2
- 2012 – Teri Meri Love Stories
- 2010 – Zara Nachke Dikha
- 2014 – MTV Fanaah
- 2015 – Yeh Kahan Aa Gaye Hum
- 2015 – Pyaar Tune Kya Kiya
- 2016 – MTV Roadies 14
- 2015 – MTV Roadies 12
- 2016 – MTV Love School 2
- 2017 – MTV Roadies Rising
- 2018 – MTV Love School 3
- 2018 – Dil Hi Toh Hai
- 2019 – MTV Love School 4
- 2021 – Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
- 2021 – Bigg Boss 15
film career
- 2012 Pure Punjabi
- 2013 Horror Story
- 2014 Mere Yaar Kaminey
- 2014 Mere Yaar Kaminey
- 2017 Mubarakan
- 2018 1921
- 2020 Dolly Kitty Aur Woh Chamakte Sitare
सामान्य प्रश्न ( FAQ )
करण कुंद्रा कौन है?
अभिनेता करण कुंद्रा का जन्म कब हुआ था?
करण कुंद्रा की उम्र कितनी है?
करण कुंद्रा नेट वर्थ कितनी है?
see also – इन्हें भी पढ़ें
TMKOC neha mehta biography and success in hindi
tV actor mohit raina biography in hindi
नोट- यह संपूर्ण बायोग्राफी का श्रय हम करण कुंद्रा को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?