Kaka Biography in Hindi | एक भारतीय पंजाबी सिंगर

You are currently viewing Kaka Biography in Hindi | एक भारतीय पंजाबी सिंगर
  • Post category:Singers

Kaka Biography in Hindi – Kaka story in Hindi, age, DOB, family, career, education, all song, and song list (काका की जीवनी हिंदी में – काका की कहानी हिंदी में, उम्र, जन्मतिथि, परिवार, करियर, शिक्षा, सभी गाने और गाने की सूची )

Kaka (Singer) Biography in Hindi

अगर आप पंजाबी सॉन्ग सुनना पसंद करते हो, या उसे गाना पसंद करते हो, तो आपने यूट्यूब पर फेमस होने वाले KAKA का नाम तो सुना ही होगा, जिन्होंने यूट्यूब पर अपने कुछ ही गानो से ही इंडियन लोगों के सबसे चहिते सिंगर्स में से एक बन गए है। लेकिन अपने शुरूआती सफर से लेकर एक सिंगर बनने तक की कहानी काका के लिए इतना आसान नहीं था, क्योकि इसके लिए इन्होने काफी स्ट्रगल करके यह मुकाम हासिल किया है। तो चलिए जानते है, एक सफल सिंगर की शुरूआती सफर के बारे में।

रविंदर सिंह, जिन्हें काका के नाम से मुख्य रूप में जाना जाता है। यह एक भारतीय पंजाबी सिंगर है, जिनका जन्म 5 अप्रेल 1994 को पंजाब के चंदू माजरा में हुआ था। यह भारत के प्रसिद्ध सिंगर में से एक है, जो यूट्यूब पर अपने गानो के लिए लोकप्रिय है। काका का पहला गाना साल 2019 में “सुरमा” आया था और कुछ ही सालो में काका ने, Libaas, Teeji Seat, Mitti De Tibbe, और Temporary Pyar से काफी लोकप्रियता मिली। वर्तमान समय में काका मोस्ट वैलुएबल और फेवरेट सिंगर में शामिल है।

Kaka (singer) info – काका (गायक) जानकारी –

real name/वास्तविक नामरविंदर सिंह
name/नामकाका
famous for/प्रसिद्धपंजाबी सिंगर के रूप में
DOB/जन्म तिथि 5 अप्रेल 1994
birthplace/जन्म स्थानचंदूमाजरा, पंजाब
age/उम्र28 साल (2022)
profession/पेशासिंगर
family/परिवारपिता – राज (राजमिस्त्री)
मां- नहीं पता
भाई-बहन – बड़े भाई (अनवर सिंह)
net-worth/नेट-वर्थलगभग ($ 1.5 मिलियन) (2023)
active year/सक्रिय वर्ष2019 – अभी तक
debut /डेब्यू2019 (सुरमा)
religion/धर्मपंजाबी
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय
Kaka Biography in Hindi

early life or education | प्रारंभिक जीवन या शिक्षा

यूट्यूब से अपनी पहचान बनाने वाले काका का जन्म रविंदर सिंह के रूप में 5 अप्रैल, 1994 को पंजाब राज्य के चंदूमाजरा, राजपुरा में हुआ था। उन्होंने अशोक पब्लिक स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और उसके बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री पूरी की। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई करने के बाद पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी में आर्किटेक्ट के रूप में भी काम किया।

Kaka singing career struggle | काका गायन कैरियर संघर्ष

रविंदर सिंह उर्फ़ काका को बचपन सी गाना गाने में काफी रूचि थी, उन्हे सिर्फ छोटी सी उम्र में में ही वो हुनर प्राप्त हो गया था, जिसे हर कोई हासिल नहीं कर पता। उन्होंने एक बार अपने दोस्तों के सामने गाना गाया जिसके बाद उनके दोस्तों ने काफी प्रसंसा की।

इसके बाद काका को भी यकीन होने लगा था की वह सिंगिंग के क्षेत्र में कुछ कर सकते है। अपने सिंगिंग के सफर को आगे ले जाने के उन्हें कुछ पैसे की जरुरत थी, लेकिन दूसरी तरफ उनके पिता के ऊपर परिवार की जिम्मेदारी थी, और साथ ही काका के सिंगिंग के खिलाफ थे। एक राजमिस्त्री होने के चलते काका के पिताजी काका और उनके भाई को पढाई में कुछ करके अच्छी जॉब करने की सलाह देते है। लकिन काका के ऊपर सिंगिंग का क्रेज़ काफी बढ़ गया था, इसलिय उन्होंने खुद के दम पर सिंगिंग के सफर को आगे ले गए।

ऐसा नहीं था की काका पढाई में निठल्ले थे, बल्कि वह सिंगिंग के साथ साथ पढाई में अव्वल होने की वजह से टॉप किया करते थे। इसके बाद कुछ समय बाद काका ने अपना गाना लॉन्च करने के लिए पैसे जमा करना शुरू कर दिए और आखिरकार उन्होंने जॉब करके कुछ पैसे इक्कठे किये, जहाँ उन्होंने अपना गाना रिकॉर्ड करवाया, उनका पहला गाना साल 2019 के नवंबर महीने में सुरमा था, जो काका ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बनाया था, लेकिन इस गाने पर कुछ ख़ास रिपॉन्स नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने अपना दूसरा गाना रिकॉर्ड कराने के लिए दुबारा जॉब की और पैसे इखट्टे किये।

read – indian to singer arijit singh biography in hindi

kaka success story in hindi | काका की सफलता की कहानी

इसके बाद काका ने अपनी सिंगिंग की और बारीकियां पर ध्यान दिया, और साल 2020 में उन्होंने एक गाना रिकॉर्ड किया जिसका टाइटल था Keh Len De, यह गाना उन्होंने म्यूजिक कंपनी Haani Records के जरिये पब्लिश किया | यह गाना यूट्यूब पर आते ही वायरल हो गया, और काका के गाने को लोगों ने काफी पसंद किया। इस गाने की वजह से काका चर्चा में आने लगे। इसके बाद काका के Aashiq Purana गाने को भी काफी प्यार मिला।

एक सफल सिंगर बनने की राह पर चलने वाले काका ने 2020 में एक और गाना रिकॉर्ड किया, जिसका टाइटल Libaas था, यह सॉन्ग यूट्यूब के टॉप पंजाबी गानो में शुमार था, जिसने Keh Len De सॉन्ग से भी ज्यादा यूट्यूब पर व्यूज मिले। काका के लिबास सोंग को 689M बार देखा गया . इसके बाद काका यूट्यूब पर खुद के दम पर अपनी सफलता पाने लगे। वह भारतीय सिंगर में से एक थे, जिन्होंने यूट्यूब पर कुछ ही चंद गानो से अपना नाम बनाया।

अपना नाम और शोहरत पाने वाले काका ने अपना सिंगिंग करियर जारी रखा और, Teeji Seat, Viah DI Khabar, Haadsa, Tenu Ni Khabran जैसे कई गाने गाये। इसके बाद काका ने 2022 में एक रोमांटिक सॉन्ग रिकॉर्ड किया, जिनका नाम था Mitti De Tibbe . यह गाना Times Music द्वारा प्रकाशित किया गया। यूट्यूब पर इस गाने के लोग मनो दीवाने हो गए हो। इस गाने के आते ही मिनटों में मिलियन व्यूज वाले लगे। इस तरह काका अपने हरेक शानदार गाने के बदौलत इंडिया के टॉप सिंगर में शामिल हो गए है।

kaka all song

  • 2019 – Surma
  • 2020 Keh Len De
  • 2020 Libaas
  • 2020 Temporary Pyar
  • 2021 Teeji Seat
  • 2021 Dhund Di Khushboo
  • 2021 Dhoor Pendi
  • 2021 Tenu Ni Khabran
  • 2021 Nishaan
  • 2021 Viah DI Khabar
  • 2021 Mere Warga
  • 2021 Hijaab-E-Hyaa
  • 2022 Ik Kahani
  • 2022 Haadsa
  • 2022 Mitti De Tibbe
  • 2022 Ki Likha
  • 2023 Suit

see also – इन्हें भी पढ़ें

jubin nautiyal biography in hindi

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम गायक काका को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?