Jos Buttler Biography in Hindi – दोस्तों आज हम बात करेंगे दुनिया के सबसे महानतम बल्लेबाजों में शामिल जोस बटलर के बारे में, जिन्होंने ना कि अपने देश में नाम कमाया है, बल्कि दुनिया के लगभग सभी देशों में अपनी पहचान बनाई है। अपनी धुआंधार बैटिंग के लिए जाने जाते जोस बटलर को आज कौन नहीं जानता, अपनी बैटिंग से प्रभावित करने वाले जोस बटलर लोगों के बीच इतने लोकप्रिय हो चुके हैं, कि इनका नाम बड़े-बड़े महानतम बल्लेबाजों में लिया जाता है। तो चलिए जानते हैं, जोस बटलर के जीवन से लेकर क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने तक।
जोस बटलर कौन है ?
जोस बटलर जिनका पूरा नाम जोसेफ चार्ल्स बटलर है, इनका जन्म 8 सितंबर 1990 को इंग्लैंड के समरसेट में हुआ था। यह मुख्य रूप से विदेशी क्रिकेटर है, जो अपने देश इंग्लैंड के लिए खेलते हैं। वर्तमान में यह इंग्लैंड के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उप कप्तान है। जोस बटलर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ t20 और एकदिवसीय क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है, इन्होंने अपने बल्लेबाजी के जरिए कई कीर्तिमान स्थापित के हैं। यह अपनी घरेलू टीम लंकाशायर, और आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। इसके अलावा यह 2019 क्रिकेट विश्वकप का हिस्सा थे, जिन्होंने अपने टीम को विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
बटलर दाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ साथ विकेटकीपर की भूमिका भी निभाते हैं। बटलर इयोन मोर्गन के बाद इंग्लैंड के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
Biography of Jos Buttler in Hindi
पूरा नाम | जोसेफ चार्ल्स बटलर |
उपनाम | जोस बटलर |
आयु | 31 साल (2021) |
जन्म की तारीख | 8 सितंबर 1990 (इंग्लैंड) |
पेशा | क्रिकेटर (इंग्लैंड) |
अभिभावक | John Buttler/ John Buttler |
पत्नी | लुईस बटलर |
भाई-बहन | bro – James Buttler/sis-Joanne Vickers |
कुल मूल्य | $10 Million (2022) |
आईपीएल टीम | राजस्थान रॉयल्स (RR) |
धर्म | ईसाई धर्म |
राशि | कन्या |
जर्सी संख्या | 63 (इंग्लैंड) #6 (आईपीएल) |
राष्ट्रीयता | ब्रिटिश अंग्रेजी |
Jos Buttler information in Hindi
दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल जोस बटलर का जन्म 8 सितंबर 1990 को इंग्लैंड में समरसेट के टॉन्टन में हुआ था। इनके पिता का नाम John Buttler तथा मां का नाम Patricia Buttler है। इसके अलावा बटलर के परिवार में उनकी बड़ी बहन का नाम Joanne Vickers और छोटे भाई का नाम James Buttler है। अगर बात करें जोस बटलर की पढ़ाई की, तो उन्होंने टॉन्टन में kings Collage में की। जहां पर वह अक्सर क्रिकेट खेला करते थे।
घरेलू क्रिकेट करियर
जोस बटलर ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2009 में अपनी घरेलू टीम समरसेट के साथ शुरू की। जिसके बाद वह साल 2009 से 2013 तक उस टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद उन्होंने साल 2013 में मेलबॉर्न रेनेगेड्स क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद जोस बटलर ने साल 2014 में लंकाशायर क्रिकेट टीम में शामिल हुए जहां उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के प्रदर्शन से सभी लोगों को आकर्षित किया। घरेलू क्रिकेट में जोस बटलर का शानदार प्रदर्शन देख चयनकर्ताओं ने जल्द ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना हाथ आजमाने का मौका दिया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
घरेलू क्रिकेट टीम में शानदार प्रदर्शन करने के बाद जोस बटलर को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया जहां उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत 31 अगस्त 2011 को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ की, हालांकि जोस बटलर को इस मैच में बैटिंग करने का मौका नहीं मिला लेकिन समय के साथ-साथ उन्होंने अपनी काबिलियत को दर्शाते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम पर विश्वास बनाया।
वर्तमान में जोस बटलर t20 क्रिकेट के सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्होंने t20 में कई कीर्तिमान अपने नाम स्थापित किए हैं। उन्होंने साल 2020 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेविड मिलान के साथ t20 में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी के लिए विश्व रिकॉर्ड बनाया है। तथा इसके साथ साथ वह t20 में 11 वे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हो। यही कारण है कि जोस बटलर को t20 में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।
t20 के बाद उन्होंने अपने वनडे करियर की शुरुआत 21 फरवरी 2012 को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ की। हालांकि इस मैच में जो जोस बटलर का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, जहां वे पाकिस्तानी गेंदबाज सईद अजमल की गेंद पर 0 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन इससे उनके बल्लेबाजी में कोई फर्क नहीं पड़ा और अपनी बैटिंग में सुधार करते हुए इंग्लैंड की ओर से कई ताबड़तोड़ पारियां खेली। वर्तमान में जोस बटलर वनडे क्रिकेट में 125 छक्के जड़ने वाले विश्व के 26वें बल्लेबाज हैं।
Jos Buttler Biography in Hindi
वनडे क्रिकेट और t20 क्रिकेट के बाद जोस बटलर ने टेस्ट क्रिकेट में भी शामिल हुए और उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 27 जुलाई साल 2014 को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ की, जहां जोस बटलर ने इंडिया के खिलाफ ताबड़तोड़ 85 रन बनाए जिसमें उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। इस मैच में उन्होंने तीन कैच भी लपके और अपनी टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज जोस बटलर को विश्व का यूं ही सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना नहीं जाता, बल्कि उनकी मेहनत और क्रिकेट के प्रति दिलचस्पी है, जिसकी वजह से जोस बटलर इतना महान क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
जोस बटलर का आईपीएल करियर
यूं तो हम सब जानते हैं, कि जोस बटलर टी20 और वनडे में धमाकेदार पारियां खेलते हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी लोकप्रियता मिलती है। इसी के चलते हैं उन्होंने अपना टैलेंट आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में भी आजमाया, जहां उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2016 में मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से खेलते हुए राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ की। जिसके बाद जोस बटलर 2016 से 2017 तक मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद वह 2018 इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की टीम की ओर से खेलते हुए नजर आए, साथ ही वह तब से लेकर आज तक इस टीम का हिस्सा बने रहे है, और 2022 इंडियन प्रीमियर लीग में जोस बटलर अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम किए हुए हैं।
उन्होंने इस सीजन में तीन शतक लगाकर भारतीय लोगों की बीज अपना रुतबा बनाया है, जिसके कारण उनके प्रशंसक भारी मात्रा में मौजूद हैं। जहां तक बात किए जाये आईपीएल की, तो उन्होंने अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए कई ऐसी पारियां खेली हैं, जिसके बदौलत उनकी टीम को जीत का स्वाद चखने को मिला है। इसके अलावा जोस बटलर आईपीएल में कुछ ऐसे कारनामे कर चुके हैं, जिसकी कल्पना करना शायद कठिन होगा उन्होंने आईपीएल में हाईएस्ट रन बढ़ाने के साथ-साथ उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो अंत तक मैदान में डट कर अपनी टीम को आईपीएल का खिताब जिताने में मदद करते हैं।
fAQ
जोस बटलर का पूरा नाम क्या है?
जोस बटलर की वाइफ का नाम क्या है?
जोस बटलर कि नेटवर्क कितनी है?
जोस बटलर का t20 हाईएस्ट स्कोर क्या है।
जोस बटलर की आईपीएल टीम कौन सी है।
see also – इन्हे भी पढ़े
urman malik (indian fast bowler) biography in hindi
नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम जोस बटलर को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?