Jhulan Goswami Biography in Hindi – दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं, भारत की अनुभवी महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के बारे में, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी गेंदबाजी से कई प्रशंसकों का दिल जीत कर देश विदेश में अपना नाम कमाया है। भारत की नहीं बल्कि दुनिया के सबसे तेज महिला गेंदबाज में से एक हैं, जिन्होंने अपने नाम कई कीर्तिमान स्थापित किया है। आइए जानते हैं, इनकी क्रिकेट के सफर में तेज गेंदबाज बनने की कहानी।
one of best bowler in the world
झूलन गोस्वामी जिनका पूरा नाम झूलन निशित गोस्वामी है। यह भारतीय महिला क्रिकेटर है, जो मुख्यत रूप तेज गेंदबाजी के रूप में जानी जाती हैं। इनका जन्म 25 नवंबर 1982 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। झूलन अब तक की सबसे तेज महिला गेंदबाज में से एक हैं, जिन्होंने 2022 में संन्यास से पहले वनडे क्रिकेट प्रारूप में 204 मैचों में 255 विकेट लिए हैं। यही नहीं झूलन गोस्वामी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की पहली भारतीय गेंदबाज हैं। 24 सितंबर 2022 को झूलन गोस्वामी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया था।
Jhulan Goswami info in Hindi – fact, & more…
full name | झूलन गोस्वामी |
nickname | चकदा एक्सप्रेस |
DOB | 25 नवंबर 1982 को ( पश्चिम बंगाल भारत ) |
age | 40 साल (2022) |
profession | एक भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी |
family | पिता का नाम नीतीश गोस्वामी मां का नाम झरना गोस्वामी |
net-worth | 2022 में 8 करोड़ |
team | भारत |
jersey number | #25 (भारत) |
famous for | भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज |
religion | हिन्दू |
nationality | भारतीय |
झूलन गोस्वामी का जीवन परिचय | Jhulan Goswami Biography in Hindi
भारत की महान गेंदबाज में से एक रही झूलन गोस्वामी का जन्म 25 नवंबर 1982 को पश्चिम बंगाल के चकदहा शहर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। परिवार में उनके पिता का नाम नीतीश गोस्वामी तथा मां का नाम झरना गोस्वामी है। बचपन से ही झूलन गोस्वामी को क्रिकेट में काफी दिलचस्पी थी, उन्हें यह रूचि तब मिली जब उन्होंने 1992 में हुए क्रिकेट विश्व कप को देखा। यहीं से उन्होंने क्रिकेट में अपना करियर बनाना शुरू किया।
हालांकि चकदहा शहर में क्रिकेट से संबंधित कोई सुविधा ना होने के कारण झूलन गोस्वामी ने क्रिकेट खेलने के लिए कोलकाता जा पहुंची। कोलकाता में उन्होंने क्रिकेट की ट्रेनिंग ली और ट्रेनिंग खत्म होने के बाद वह एक कुशल गेंदबाज के रूप में उभर कर सामने आई । उनका सपना था, कि वह भी भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से क्रिकेट खेले। इसी सपने को आगे ले जाते हुए झूलन गोस्वामी ने बंगाल महिला क्रिकेट टीम की ओर से क्रिकेट खेलना शुरू किया। यहां उनका प्रर्दशन काबिले तारीफ रहा। उन्हें जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी के रूप में देखा गया, जहां उन्हें भारत की टीम की ओर से खेलने का मौका मिला।
अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत | start of international career
भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिलने के कारण झूलन गोस्वामी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 6 जनवरी 2002 को महिला इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट मैच में की, जहाँ उन्होंने अपने पहले डेब्यु मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 7 ओवरों में 15 रन देकर शानदार 2 विकेट झटके। यहीं से झूलन गोस्वामी ने अपने प्रदर्शन का कारनामा दिखा दिया था, और यह बता दिया था कि भारतीय क्रिकेट टीम में एक नै तेज गेंदबाज आने वाली है।
कुछ दिनों बाद झूलन गोस्वामी ने टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण किया, जहां उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 14 जनवरी 2002 को अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। झूलन गोस्वामी का टेस्ट डेब्यु मैच में ज्यादा खास प्रदर्शन तो नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अपनी T20 करियर में कुछ ऐसे कारनामे करके दिखाएं जिनकी कल्पना करना शायद कठिन होगा।
झूलन गोस्वामी को जल्द ही टी-20 मैचों में शामिल कर लिया, जहां उन्होंने अपने T20 करियर की शुरुआत 5 अगस्त 2006 को इंग्लैंड के खिलाफ की। उन्होंने अपने T20 क्रिकेट के पहले मैच में ही 4 ओवरों में 14 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। जल्द ही झूलन गोस्वामी उन चुनिंदा तेज महिला गेंदबाजों में से एक बन गई, जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम में अहम भूमिका निभाई है। वर्तमान में झूलन गोस्वामी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की पहली और भारत की तेज महिला गेंदबाज हैं। भारत की अनुभवी क्रिकेटर खिलाड़ी झूलन गोस्वामी ने 24 सितंबर 2022 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
पुरस्कार और उपलब्धियां
- 1st – करियर में सर्वाधिक विकेट (255)
- अर्जुन पुरस्कार:2010
- पद्म श्री: 2012
- विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर: 2007
- ICC महिला खिलाड़ी वर्ष: 2007
- ICC महिला ODI प्लेयर ऑफ़ द ईयर: 2007 और 2008
- BCCI महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर: 2007, 2011 और 2014 में
- सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर: 2007
- स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर: गोस्वामी को 2007 और 2018
- पद्म श्री खेल पुरस्कार: 2020
- 1st – करियर में सर्वाधिक रन (5622) (महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय)
- 2nd – सबसे लंबा करियर (19 साल 262 दिन) (महिला टेस्ट मैच)
- 1st – सर्वाधिक विकेट lbw (18) (महिला टेस्ट मैच) लिए गए
- 1st – करियर में सबसे ज्यादा डक (18) (महिला वनडे इंटरनेशनल)
- 1st – एक मैच में दस विकेट लेने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी (23 वर्ष 277 दिन) (महिला टेस्ट मैच)
FAQ
क्या झूलन गोस्वामी रिटायर हो गई हैं? (Has Jhulan Goswami retired?)
झूलन गोस्वामी ने संन्यास कब लिया? (When did Jhulan Goswami retire?)
झूलन गोस्वामी का जन्म कब हुआ? (When was Jhulan Goswami born?)
झूलन गोस्वामी की उम्र कितनी है? (How old is Jhulan Goswami?)
see also – इन्हे भी पढ़े
Mithali raj success story & biography in Hindi
नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम झूलन गोस्वामी को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?