Honey Singh Biography in Hindi- age, bio, career, family, wife, singing career, top song, award and achievements, and same FAQ (हनी सिंह जीवनी – आयु, करियर, परिवार, पत्नी, गायन कैरियर, शीर्ष गीत, पुरस्कार और उपलब्धियां, और वही अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न )
दोस्तों आज हम बात करने वाले एक लेजेंड इंडियन सिंगर के बारे में, जिसने न की अपनी आवाज से लोगो के दिलों में अपनी छाप छोड़ी है, बल्कि अपने गानो के चलते उन्हें इतनी पॉपुलैरिटी मिल चुकी है की, आज के समय में वह भारत के टॉप सिंगर में शुमार है। जी हां हम बात कर रहे है, जाने माने सिंगर हनी सिंह के बारे में। इसलिए आज हम आपके लिए हनी सिंह की जीवनी, करियर, उम्र, तथा उनके द्वारा गाये गए गानो के बारे में चर्चा करेंगे। तो चलिए एक नजर डालते है उनके शुरूआती सफर के बारे में।
one of the best singer in india
हनी सिंह जो अपने मंच नाम यो! यो! हनी सिंह के नाम से लोकप्रिय है। यह एक भारतीय पंजाबी गायक, संगीतकार, और फिल्म अभिनेता हैं। जो मुख्य तौर पर अपने सुपरहिट गानो के लिए जाने जाते है। इनका जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब में हुआ था। हनी सिंह ने अपने करियर की शुरूआत साल 2005 में पेशी गाने से की , और देखते ही देखते द बीट (2006), हाई हील्स (2012), ब्लू आइस (2014), और मखना (2018) जैसे सुपरहिट गानो के चलते इन्हे काफी लोकप्रियता हासिल हुई। साथ ही उन्हें साल 2014 में इंटरनेशनल आइकॉन मेल के लिए Zee Cine अवार्ड से नवाज़ा गया था।
हनी सिंह का जीवन परिचय | Honey Singh Biography in hindi
name/नाम | हनी सिंह |
nickname/उपनाम | यो! यो! हनी सिंह |
famous for/प्रसिद्ध | रैप, और गाने के लिए |
DOB/जन्म तिथि | 15 मार्च 1983 |
birthplace/जन्म स्थान | पंजाब, होशियारपुर |
age/उम्र | 39 साल (2022) |
profession/पेशा | गायक, संगीतकार, और फिल्म अभिनेता |
family/परिवार | पिता – सरदार सरबजीत सिंह माता – भूपिंदर कौर भाई बहन – बहन स्नेहा सिंह पत्नी – शालिनी सिंह |
wife/पत्नी | शालिनी सिंह |
net-worth/नेट-वर्थ | $25 मिलियन (2022) |
debut (singer) /डेब्यू | 2005 |
first song/पहला गाना | पेशी |
height/ऊंचाई | 1.73 m |
weight/वजन | 73 कि0 ग्रा0 Appx |
religion/धर्म | सिख |
awards/पुरस्कार | Zee Cine (2014) |
nationality/राष्ट्रीयता | भारतीय |
Honey Singh story in Hindi
जिस सिंगर को आज हम हनी सिंह के रूप में जानते है, वास्तव में उनका जन्मनाम हिरदेश सिंह है। हनी सिंह पंजाब के होशियारपुर में 15 मार्च 1983 को एक पंजाबी परिवार में जन्मे थे। उनके पिता का नाम सरदार सरबजीत सिंह और मता का नाम भूपिंदर कौर है। इसके अलावा हिरदेश सिंह उर्फ़ हनी सिंह की एक बहन भी है, जिसका नाम स्नेहा सिंह है। हनी का परिवार बचपन में ही दिल्ली चला गया और जहाँ उन्होंने उत्तर पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग के पीतमपुरा में गुरु नानक पब्लिक स्कूल से स्नातक किया। इसके बाद हनी सिंह लंदन में ट्रिनिटी कॉलेज लंदन में भाग लेने के लिए इंग्लैंड चले गए, जहाँ उन्होंने संगीत में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
हनी सिंह का करियर ( Honey Singh career )
अगर बात करे हनी सिंह के करियर के बारे में, तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सिंगिंग के तौर पर शुरू किया, जहाँ वह अक्सर, रैप , पॉप सॉन्ग गाया करते रहे थे। उन्होंने अपना पहला गाना 2005 में गाया, जिसका नाम पेशी था। अब किया था, हनी सिंह ने अपने सिंगिंग करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देह और एक के बाद एक सुपरहिट गाने गाते रहे। हालाँकि उन्हें अपनी एल्बम में तो कुछ खास उपलब्धि तो नहीं मिली लेकिन एक एकल सिंगर के रूप में उन्होंने कई शानदार सॉन्ग लिखे, और खुद गाये।
उन्होंने 2006 से लेकर 2012 तक कई गाने गाए, जिसमे बेगानी नार, डांस विथ मी, मैं मी & माइसेल्फ, लक 28 कुड़ी दा और पेंडू जट्ट जैसे शानदार गाने गाए, लेकिन हनी सिंह को अपनी असली पहचान तब मिली जब 2012 में उनका सुपरहिट हाई हील्स सॉन्ग रिलीज हुआ। यह गाना इतना पॉपुलर हुआ की, यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला सॉन्ग में से एक था। बताया जाता है की यही से हनी सिंह के करियर में एक नया मोड़ आया क्योकि उन्होंने 2014 में ब्लू आइस सॉन्ग के जरिये एकमात्र उस समय के सबसे प्रसिद्ध और सर्वश्रेष्ठ सिंगर थे। ब्लू आइस के आते ही मानो लोग हनी सिंह के दीवाने हो गए, साथ ही उनके स्टाइलिस्ट लुक भी चर्चा में बना रहता था।
कैसे बना हनी सिंह yo! yo! हनी सिंह
अपने सबसे शानदार करियर में हनी सिंह यही नहीं रुके, क्योकि लोगों की तरफ से मिल रहा प्यार उन्हें गाना गाने के लिए मजबूर करता रहता था। यह तो इनकी अभी शुरुआत थी, इसलिए हनी सिंह ने देसी कलाकार, वन बोटल डाउन, लुंगी डांस जैसे गानो ने हमेशा के लिए हनी सिंह को एक बेहतरीन सिंगर बना दिया। हनी सिंह जितने अपने सिंगिंग में माहिर है, उतने ही अपने डांस के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन इन सब बातो के बीच क्या आपको पता है, हनी सिंह को yo yo हनी सिंह का स्लेग कहा से मिला, तो जानकारी के लिए बता दे की, हनी सिंह को “यो यो” स्लैग अपने अफ्रीकन-अमेरिकन दोस्तों से मिला, जिसका अर्थ “आपका अपना” होता है. इसीलिए उनका नाम उनको अपनी एक विशेष पहचान दिलवाता है “आपका अपना हनी
डिप्रेशन का हुए थे शिकार (were victims of depression)
ये समय तब था जब शाहरुख खान के साथ हुई लड़ाई के बाद हनी सिंह डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं, और यह इनका डिप्रेशन इतना बढ़ गया की इन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री से दूरी बना लेने के साथ साथ लगभग दो साल तक ये मीडिया से भी दूर रहे। डिप्रेशन से निकलने के बाद सिंह ने फिर से गाना गाने शुरू किये, और इन्होंने साल 2018 में आई फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के लिए “Dil Chori” गाना गाया था
हनी सिंह को मिले अवार्ड (Honey Singh received award)
- 2010 पीटीसी – पंजाबी सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक 2010 “देसी दारू” गीत के लिए
- 2011 पीटीसी – पंजाबी सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक
- 2012 ब्रिटएशिया टीवी संगीत पुरस्कार – 2012 – सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय अधिनियम।
- 2012 पीटीसी पंजाबी फिल्म पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक 2012
- 2012 पीटीसी पंजाबी फिल्म पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ पदार्पण (पुरुष)
- 2012 पीटीसी – पंजाबी सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक 2012 एल्बम आई.वी. (अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण)
- 2013 एमटीवी वीएमएआई पुरस्कार – “ब्राउन रंग” गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ इंडी कलाकार (पुरुष) 2013
- 2013 एमटीवी ईएमए अवार्ड्स – बेस्ट इंडिया एक्ट 2013
- 2014 ज़ी सिने अवार्ड्स 2014 इंटरनेशनल आइकन मेल। के लिये
हनी सिंह के गानों की सूची (top honey singh songs list)
- 2005 – पेशी
- 2006 – खोल बोतल
- 2009 – बेगानी नार
- 2010 – डेल्ही के दीवाने
- 2011 – कैटी आईज
- 2012 – हाई हील्स
- 2014 – ब्लू आइस
- 2014 – देसी कलाकार
- 2015 – वन बोटल डाउन
- 2015 – धीरे धीरे
- 2018 – उर्वशी
- 2018 – उर्वशी
- 2020 – लोका
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
हनी सिंह का धर्म क्या है?
हनी सिंह के माता पिता कौन है?
यो यो हनी सिंह का जन्म कब हुआ था?
हनी सिंह का नेटवर्क कितना है?
हनी सिंह का पहला गाना कब रिलीज हुआ?
हनी सिंह की पत्नी का नाम क्या है?
see also – यह भी पढ़े
Singer Balwinder Safri biography in hindi
नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम हनी सिंह को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?