Hansika Motwani Biography in Hindi – age, DOB, birthplace, family, career, film industry, film list, awards, and achievements (हंसिका मोटवानी जीवनी हिंदी में – आयु, जन्म तिथि, जन्म स्थान, परिवार, करियर, फिल्म उद्योग, फिल्म सूची, पुरस्कार और उपलब्धियां)
कौन हैं हंसिका मोटवानी? (who is Hansika Motwani)
हंसिका मोटवानी एक भारतीय मशहूर अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। इनका जन्म 9 अगस्त 1991 को महाराष्ट्र में हुआ था। इन्होने साल 2003 में हिंदी फिल्मों में एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया, और एक मुख्य भूमिका के रूप में 2007 को तेलगु फिल्म Desamuduru से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने फिल्म करियर में पुली, बिल्ला, कांत्री, मनिथन, सिंगम 3, अंबाला जैसी कई फिल्मो में अभिनय किया है। इसके अलावा उन्हें वर्ष 2008 में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए 55वां फिल्मफेयर साउथ अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
Hansika Motwani biography in hindi – age, DOB, and more.
name/नाम | हंसिका मोटवानी |
DOB/जन्म तिथि | 9 अगस्त 1991 |
birthplace/जन्मस्थान | महाराष्ट्र बॉम्बे (वर्तमान मुंबई) |
age/उम्र | 31 साल (2022) |
profession/पेशा | अभिनेत्री |
family/परिवार | माता – मोना मोटवानी पिता -प्रदीप मोटवानी भाई – प्रशांत मोटवानी |
net-worth/नेट-वर्थ | 37 करोड़ (2022) |
active year/सक्रिय वर्ष | 2001-2004 (बाल अभिनेत्री) 2007-वर्तमान |
debut film/डेब्यू फिल्म | Desamuduru (2007) |
debut tv show/डेब्यू टीवी शो | देस में निकला होगा चांदो (2001) |
religion/धर्म | हिंदू |
nationality/राष्ट्रीयता | भारतीय |
Actress Hansika Motwani biography in hindi
साउथ फिल्मो में मशहूर हंसिका मोटवानी का जन्म बॉम्बे, महाराष्ट्र (वर्तमान मुंबई) में एक सिंधी परिवार में हुआ था। उनके पिता, प्रदीप मोटवानी एक व्यवसायी हैं और उनकी माँ, मोना मोटवानी एक त्वचा विशेषज्ञ (dermatologist) हैं। इसके अलावा हंसिका के परिवार में उनका एक भाई है, जिसका नाम प्रशांत मोटवानी है। बात करे उनकी प्रारंभिक शिक्षा की तो उन्होंने पोदार इंटरनेशनल स्कूल और इंटरनेशनल करिकुलम स्कूल, सांताक्रूज, दोनों मुंबई में पढ़ाई की।
Actress Hansika Motwani in hindi (हंसिका मोटवानी करियर)
हंसिका मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टेलीविजन शो देस में निकला होगा चांदो से की, जहाँ उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप ने टीना की भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने शाका लाका बूम बूम, क्यूंकी सास भी कभी बहू थी, करिश्मा का करिश्मा, हम दो हैं ना टीवी शो में अभिनय किया। वह छोटी से उम्र से ही कई नाटक और फिल्मो में शामिल हुई , और आज एक बेहतरीन अभिनेत्री के रूप में खड़ी है।
बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में शुरुआत –
आज साउथ में अपनी अलग पहचान बनाने वाली हंसिका मोटवानी ने अपने फिल्म करियर की शुरूआत आज से पहले उन्नीस साल पहले एक बाल कलाकार के रूप में की, उन्होंने वर्ष 2003 में हॉरर मूवी हवा से शुरुआत की, जहाँ वह साशा के रूप में भमिका निभाते हुए नज़र आई। इसके बात हंसिका मोटवानी ने रितिक रोशन की सुपरहिट फिल्म कोई मिल गया में नज़र आई। साथ ही उन्होंने हम कौन है?, आबरा का डाबरा में अभिनय करती हुई नज़र आयी। अब तक हंसिका अपने फिल्म करियर में एक बच्ची के रूप में फिल्मो में शामिल थी, लेकिन आगे चलकर उन्होंने मुख्य किरदार के लिए तेलगु फिल्म में डेब्यू किया।
कैसे किया फिल्मों में डेब्यू
साल 2007 में हंसिका ने अपने मुख्य किरदार के रूप में तेलगु फिल्म Desamuduru से की, जहाँ उन्होंने वैशाली के रूप में अभिनय किया। इसके बाद हंसिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वक्त के साथ साथ कई सुपरहिट फिल्मे की। उन्होंने 2008 में Kantri और 2009 में Maska फिल्मो में शानदार अभिनय किया।
उन्होंने 2013 में आई फिल्म सिंघम 2 में भी शानदार अभिनय किया, यह फिल्म सुपरहिट रही क्योकि इस फिल्म में हंसिका मोटवानी के साथ साथ साउथ के प्रसिद्ध अभिनता सूर्या भी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने Aranmanai जो की एक तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म थी, उसमे उन्होंने सेल्वी का किरदार किया।
2016 से 2019 हंसिका मोटवानी ने कई फिल्मों में अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिका अदा की। उन्होने इस वर्षो के बीच पोक्किरी राजा (2016), सिंघम 3 (2017), गौतम नंदा (2017), थुप्पक्की मुनै (2018), 100 (2019), तेनाली रामकृष्ण बी.ए. बीएल (2019), महा (2022) तथा और भी फिल्मो में अपनी झलक दिखलाई है। वर्तमान में वह भारत की सबसे पसंदीदा और खूबसूरत अभिनत्रिओं में से एक है।
Hansika Motwani film list (हंसिका मोटवानी फिल्म सूची)
- 2007 – Desamuduru
- 2008 – Bindaas
- 2009 – Maska
- 2010 – Seeta Ramula Kalyanam
- 2011 – Mappillai
- 2013 – Settai
- 2013 – Singam II
- 2014 – Aranmanai
- 2015 – Aambala
- 2015 – Puli
- 2016 – Aranmanai 2
- 2017 – Singam 3
- 2017 – Villain
- 2019 – 100
- 2022 – Maha
Hansika Motwani tv serial (हंसिका मोटवानी टीवी धारावाहिक)
- 2001 – देस में निकला होगा चांदो
- 2001 – शाका लाका बूम बूम
- 2002 – क्यों सास भी कभी बहू थी
- 2003 – करिश्मा का करिश्मा
- 2004 – हम दो हैं ना
- 2005 – सेलिब्रिटी फेम गुरुकुली
Awards (पुरस्कार)
- 2008 – 55वें फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण (सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री)
- 2015 – दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री)
- 2015 – विजय अवार्ड्स (पसंदीदा हीरोइन)
FAQ
हंसिका मोटवानी कौन है?
हंसिका मोटवानी का जन्मदिन कब आता है?
हंसिका मोटवानी के पिता नाम क्या है?
हंसिका मोटवानी की कितनी उम्र है?
see also – इन्हे भी पढ़े
shruti haasan biography in hindi
famous actress rashmika mandanna biograhy in hindi
नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम हंसिका मोटवानी को देते हैं क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?