Glenn Maxwell Biography in Hindi | ग्लेन मैक्सवेल का जीवन परिचय

You are currently viewing Glenn Maxwell Biography in Hindi | ग्लेन मैक्सवेल का जीवन परिचय
Glenn Maxwell top allrounder in the world
  • Post category:Cricketer

ग्लेन मैक्सवेल का जीवन परिचय – उम्र, जन्मतिथि, पत्नी, माता-पिता, कुल संपत्ति, क्रिकेट करियर, आईपीएल जर्नी , रिकॉर्ड और पुरस्कार ( Glenn Maxwell biography in Hindi – age, DOB, wife, parents, net-worth, cricket career, IPl journey, records and awards )

ग्लेन मैक्सवेल कौन है ? (Who is Glenn Maxwell)

ग्लेन मैक्सवेल– क्रिकेट के दुनिया में इस खिलाड़ी का नाम तो आपने जरूर सुना होगा क्योंकि ipl सीजन के सबसे सफल खिलाडी में से एक जो है। गेम मैक्सवेल ऑलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी है, जो अपने अतरंगी अंदाज में छक्के मारने के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। ग्लेन मैक्सवेल द्वारा लगाए गए शॉर्ट्स ग्लेन मैक्सवेल के लिए एक आदत सी बन गई है। आज ग्लेन मैक्सवेल अपनी पहचान बनाई है तो सिर्फ अपने दम पर, जिन्होंने अपने क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर विश्व के सबसे सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर की काबिलियत दिखाई है। तो चलिए ओर करीब से जानते हैं, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के बारे में।

ग्लेन जेम्स मैक्सवेल जिन्हें ग्लेन मैक्सवेल या मैक्सी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऑस्ट्रेलियाई पेशेवर क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो कि एक राइट हैंड्स बैट्समैन और राइट आर्म ऑफब्रेक बॉलर है। यह विश्व के सबसे सफल ऑलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो वर्तमान में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए एकदिवसीय और टी20 क्रिकेट मैच खेलते हैं। मैक्सवेल अपनी घरेलू क्रिकेट टीम विक्टोरिया और आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं। t20 में लगातार तीन अर्धशतक जड़ने वाले ग्लेन मैक्सवेल विश्व के चौथे बल्लेबाज हैं।

Glenn Maxwell biography in Hindi

question (प्रश्न)answer (उत्तर)
name/नाम ग्लेन मैक्सवेल
DOB/जन्म तिथि14 अक्टूबर 1988 (विक्टोरिया,ऑस्ट्रेलिया)
profession/पेशा एक ऑस्ट्रेलियाई पेशेवर क्रिकेट खिलाड़ी
parents/माता-पिताNeil Maxwell/Joy Maxwell
wife/पत्नीVini Raman
net-worth/कुल मूल्य97 Crore (2022)
national tam /राष्ट्रीय टीम ऑस्ट्रेलिया
IPL team /आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
nationality/राष्ट्रीयता ऑस्ट्रेलियन
Glenn Maxwell Biography in Hindi

Cricketer Glenn Maxwell biography in Hindi (ग्लेन मैक्सवेल का जीवन परिचय )

अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मशहूर ग्लेन मैक्सवेल का जन्म 14 अक्टूबर 1988 को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में हुआ था। उनके पिता का नाम Neil Maxwell तथा मां का नाम Joy Maxwell है। मैक्सवेल को बचपन से ही क्रिकेट में काफी लगाव था और उन्होंने अपना करियर क्रिकेट में बनाने में लगा दिया, उन्होंने साउथ बेलग्रेव सीसी के लिए ना पहला जूनियर क्रिकेट खेला।

जानकारी के लिए बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल ने अपना करियर एक तेज गेंदबाज के रूप में शुरू किया। ग्लेन मैक्सवेल अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ बैटिंग में भी काफी अच्छे थे, जिसके चलते वह एक हीटिंग बल्लेबाज के रूप उभरकर आए। और क्रिकेट खेलते समय ग्लेन मैक्सवेल असाधारण शार्ट को भी खेलने में माहिर थे, जिस वजह उनके साथी ग्लेन मैक्सवेल को “द बिग शो” के नाम से बुलाते थे बुलाते थे। हालाँकि वर्तमान में ग्लेन मैक्सवेल को “मैक्सी” के नाम से भी जाना जाता है।

ग्लेन मैक्सवेल घरेलु करियर (Glenn Maxwell Domestic Careers in hindi)

ग्लेन मैक्सवेल ने अपने डोमेस्टिक करियर की शुरुआत तब शुरू की जब उन्हें 2009 में विक्टोरिया की टीम में शामिल किया गया। और बाद में मैक्सवेल को 2010 में ऑस्ट्रेलियाई खेल संस्थान के लिए खेलने का मौका मिला जहां ग्लेन मैक्सवेल ने भारत खिलाफ सेमीफाइनल में 63 रन बनाए थे।

इसके बाद मैक्सवेल को 2010 में अपने प्रथम श्रेणी मैच यानि first class cricket मैच की शुरुआत करने को मिली जहां ग्लेन मैक्सवेल ने विक्टोरिया के लिए खेलते हुए एनएसडब्ल्यू के खिलाफ 38 रन बनाए। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल लोगों की नजर में तब आए जब उन्हें तस्मानिया क्रिकेट टीम के खिलाफ रोयबी कप में शानदार 19 गेंदों में 51 रन बनाए और वह मैच जीतकर अपनी टीम के लिए प्रमुख खिलाड़ी बनकर सामने आए। यह ऑस्ट्रेलियाई घरेलू टीम के लिए इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक था ।

जानिए क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बारे में (click here)

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय करियर (International cricket of Glenn Maxwell)

घरेलू क्रिकेट टीम में अपना जौहर दिखाने के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने जल्द ही अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में कदम रखा। जहां पर ग्लेन मैक्सवेल ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत 25 अगस्त 2012 को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ की, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल अपना शानदार फ्रॉम बरकरार नहीं रख पाए और सिर्फ 2 रन बनाकर मोहम्मद नबी की गेंद पर आउट हुए। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल को अपनी काबिलियत दिखाने का एक और मौका और इस मौके को न गवाते हुए ग्लेन मैक्सवेल का खोया हुआ परफॉर्मेंस वापस आया और बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाते हुए कई अतरंगी शॉट लगाए जिसके चलते ग्लेन मैक्सवेल को जल्द ही t20 क्रिकेट मैच में खेलने का मौका मिला।

ग्लेन मैक्सवेल ने अपने t20 क्रिकेट मैच की शुरुआत 5 सितंबर 2012 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ की। और जिसके ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में एक पहचाना नाम बन गए। 2013 में ग्लेन मैक्सवेल को टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला। और ज्यादा देरी न करते हुए उन्होंने अपने टेस्ट मैच की शुरुआत 2 मार्च 2013 को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत के खिलाफ की ओर 22 गेंदों में सिर्फ 13 रन बनाए और भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल को एक हीटर बल्लेबाज के रूप में ओडीआई और t20 क्रिकेट मैचों में दोबारा मौका मिला जहां उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपका। और t20 में 10 बल्लेबाज बन गए जिन्होंने अपने t20 करियर में सबसे ज्यादा 94 छक्के जड़े हो।

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल करियर (IPL journey)

मैक्सवेल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2012 में ईडन गार्डन के मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ की, जहां ग्लेन मैक्सवेल दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। मैक्सवेल 2012 के आईपीएल ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी थे जहां डीडी यानी दिल्ली डेयरडेविल्स ने ग्लेन मैक्सवेल को अपनी टीम का हिस्सा बनाया। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल के खराब प्रदर्शन के कारण दिल्ली ने मैक्सवेल को टीम से बाहर कर दिया और अगले सीजन के लिए मैक्सवेल को मुंबई की टीम ने हिस्सा बनाया लेकिन यहां भी मैक्सवेल का शानदार फॉर्म दुबारा फीका पड़ गया जिसके चलते 2014 में आईपीएल में मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा बनाया गया।

इस बार ग्लेंन मैक्सवेल का बल्ला तहलका मचा रहा था, क्योंकि इस सीजन में ग्लेन मैक्सवेल ने 16 मैचों में ताबड़तोड़ 552 रन बनाए और उस सीजन के तीसरे सबसे हाईएस्ट स्कोरर खिलाड़ी बन गए। मैक्सवेल का यह सीजन सबसे शानदार था इसीलिए उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए भारतीय लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई और मैक्सवेल के फैंस की संख्या काफी बढ़ गई और धीरे-धीरे ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल के सबसे चहेते खिलाड़ी में से एक हो गए।

Batting Career

format matchrunshigh scoreaverage
test match733910420.08
ODI match116323010834.36
T20 match79184414530.73
IPL match 9720189525.23
We will keep updating this record

top five records glenn maxwell

  • टी20 मैच – एक पारी में चौथा सर्वाधिक रन (145)
  • वनडे मैच – करियर का दूसरा सबसे बड़ा स्ट्राइक रेट (125.43)
  • टी20 मैच – एक पारी में पहला सर्वाधिक रन (113)
  • वनडे मैच – एक पारी में दूसरा सर्वाधिक कैच (4)
  • टी20 मैच – 6वां मोस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार (3)

सामान्य प्रश्न (some FAQ)

ग्लेन मैक्सवेल कौन है?

ग्लेन मैक्सवेल एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्लेयर है।

क्रिकेट खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल किस आईपीएल टीम का हिस्सा है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।

ग्लेन मैक्सवेल की उम्र कितनी है?

2021 के अनुसार ग्लेन मैक्सवेल की उम्र 33 साल है।

ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी का नाम क्या है?

Vini Raman

ग्लेन मैक्सवेल की नेटवर्क कितनी है?

2022 के अनुसार ग्लेन मैक्सवेल की कुल संपत्ति 13 मिलियन डॉलर है।

See also – इन्हे भी पढ़े

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी नवदीप सैनी का जीवन परिचय।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट खिलाड़ी डेविड वॉर्नर का जीवन परिचय।

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम ग्लेन मैक्सवेल को देते हैं क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?