Farmani naaz- कुछ समय पहले इंडियन आइडल की हिस्सा रही फरमानी नाज बीते दिनों में काफी सुर्खियां में है। यूट्यूब पर गाना गाने वाली फरमानी नाज को अब हर कोई जाने लगा है, इनकी आवाज को लोग काफी पसंद करते हैं शायद इसलिए यह इतनी सफल हो पाई हैं, इनकी बढ़ती हुई लोकप्रियता ने उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ लिया है, इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे फरमानी नाज ने अपने शुरुआती जीवन से लेकर यूट्यूब पर गायक के रूप में अपना करियर कैसे बनाया।
कौन है फरमानी नाज (Who is Farmani Naaz)
फरमानी नाज एक गायक हैं, जो यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की एक जानी-मानी गायिका मानी जाती हैं। यह यूट्यूब पर कई प्रकार के गाना गाती हैं जिसके चलते उनके यूट्यूब चैनल पर 3.50 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर मौजूद हैं। फरमानी नाज इंडियन आइडल सीजन 12 में भी एक प्रतियोगी के रूप में नजर आई लेकिन किसी कारणवश उन्हें अपने यहाँ वापस जाना पड़ा।
Farmani Naaz Biograhy In Hindi
Real Name/असली नाम | फरमानी नाज |
Nick Name/उपनाम | फरमानी |
Birth Place/जन्म स्थान | मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, भारत |
hometown/गृहनगर | मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, भारत |
Profession/पेशा | गायक |
Marital Status/वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
Children/बच्चे | 1 बेटा (नाम ज्ञात नहीं) |
religion/धर्म | इस्लाम |
Nationality/राष्ट्रीयता | भारतीय |
जीवन में उतार चढ़ाव
यूट्यूब से अपनी लोकप्रियता पाने वाली फरमानी नाज मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव की रहने वाली हैं। उनके पति का नाम इमरान है, जिनकी शादी 25 मार्च 2017 को मेरठ के छोटे से गांव हसनपुर में हुई थी। फरमानी नाज बताया कहती थी, कि उनके ससुराल वाले उन्हें काफी परेशान किया करते थे, उनके बेटे के गले में दिक्कत थी, जिसके लिए उनके पास इलाज कराने के पैसे नहीं थे। तभी उनके सुसराल वाले उन पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाते थे, जिसके चलते फरमानी नाज अपने ससुराल वालों से परेशान होकर अपने मां के घर आ गई।
अपनी मां के पास आने के बाद उनकी मां फातिमा ने बताया कि गांव के एक लड़का जो राहुल जिन्हें भूरा के नाम से भी जाना जाता था, उनके पास कुछ लोग वीडियो बनाने आते थे वहीं से फरमानी नाज को गाते हुए सुन उनके गानों को भी यूट्यूब पर डालना शुरू किया। जिसके बाद लोगों ने फरमानी नाज के गानों को काफी पसंद किया। इसके बाद उन्होंने जाने-माने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 12 में भी एक प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लिया लेकिन अपने बेटे की तबीयत बिगड़ने के चलते वह अपने घर वापस आ गई।
लेकिन यहां से उन्होंने अपने गायिका के हुनर को नहीं छोड़ा और यूट्यूब पर अपनी वीडियो अपलोड करती रही धीरे-धीरे उन्होंने स्टूडियो में भी एक सिंगर के तौर पर गाना शुरू किया, जिसके बाद फरमानी नाज की लोकप्रियता और भी बढ़ गई। वर्तमान में उनके की यूट्यूब चैनल farmani naaz singer पर 3.87 सब्सक्राइबर मौजूद हैं।
विवाद
- हाल ही में फरमानी नाज विवादों में घिरी नजर आई हैं, एक मुस्लिम गायका होने के चलते, उन्होंने भगवान शिव पर एक भजन गाया जिस पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग इसके विरूद्ध हैं, विरोध करने वालो को फ़रमानी नाज ने कहा कि, एक कलाकार का कोई धर्म नहीं होता। मैं यूट्यूब पर कई प्रकार के भजन गाती हूं, इसमें में जाति या धर्म नही देखती।
See Also – इन्हे भी पढ़े
आनंद कुमार (सुपर 30 ) का जीवन परिचय
नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम फरमानी नाज को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?