Emiway Bantai Biography in Hindi – Youtube से बना एमीवे बंटाई

You are currently viewing Emiway Bantai Biography in Hindi – Youtube से बना एमीवे बंटाई

Emiway Bantai Biography in Hindi – about Emiway Bantai in hindi. Emiway Bantai story in hindi, age, DOB, family, struggle, singing career, and more about (एमीवे बंटाई की जीवनी हिंदी में – एमीवे बंटाई के बारे में हिंदी में। एमीवे बंटाई कहानी हिंदी में, उम्र, जन्मतिथि, परिवार, संघर्ष, सिंगिंग करियर, और बहुत कुछ

one of the best rapper

अगर आप रैप सोंग सुनना पसंद करते हो तो आपने Emiway Bantai का नाम तो सुना ही होगा, और क्यों नहीं आख़िरकार Emiway देश के लोगों का सबसे पसंदीदा रैपर में से एक जो है। खुद के दम पर यूट्यूब पर अपना जलवा बिखेरने वाले एमीवे बंटाई के सॉन्ग आज के समय में ट्रेंडिंग में छाए हुए है, उनके रैप यूट्यूब पर रिलीज़ होते ही करोड़ो व्यूज आ जाते है। तो आईये जानते है, यूट्यूब से अपनी पहचान बनाने वाले एक सफल रैपर की सफल कहानी।

Emiway Bantai (एमीवे बंटाई) जिनका असली नाम बिलाल शैख़ है। यह एक भारतीय यूट्यूब स्टार और रैपर है, जिनका जन्म 13 नवंबर, 1995 को बेंगलुरु में हुआ था। यह भारत के सर्वश्रेष्ठ रैपर में से के है, उनके द्वारा गए गए सांग बोथ हार्ड, बंटाई, और कंपनी जैसे सांग काफी वायरल हुए है। एमीवे बंटाई ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में Glint Lock इंग्लिश रैप से की और बाद में 2014 में हिंदी रैप सांग और बंटाई से की। 2019 में एमीवे को MTV Europe Music Award for Best Indian Act के लिए नवाज़ा गया था।

Emiway Bantai Biography in Hindi | एमीवे बंटाई का जीवन परिचय

real name/वास्तविक नामबिलाल शैख़
nickname/उपनामEmiway Bantai (एमीवे बंटाई)
famous for/प्रसिद्धयूट्यूब पर अपने रैप के लिए
DOB/जन्म तिथि13 नवंबर, 1995
birthplace/जन्म स्थानबेंगलुरु, कर्नाटक
age/उम्र27 वर्ष (2022)
profession/पेशायूट्यूब स्टार और रैपर
parents/माता-पिताज्ञात नहीं (will update)
net-worth/नेट-वर्थ$ 6 मिलियन
active year/सक्रिय वर्ष2013 – वर्तमान
debut/डेब्यू 2013 में Glint Lock
famous song/प्रसिद्ध गीतमचाएंगे, फिर से मचाएंगे, गिराफ्तार, कंपनी, बहुत मुश्किल और आदि
award/पुरस्कारMTV Europe Music Award For Best Indian Act
youtube channalEmiway Bantai
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय
Emiway Bantai Biography in Hindi

Emiway Bantai story in Hindi – एमीवे बंटाई की कहानी

इंडिया के टॉप फेवरेट रैपर में से एक Emiway Bantai की कहानी की शुरुआत तब हुई जब उनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में 13 नवंबर, 1995 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुआ। बचपन से ही एमीवे पढ़ने लिखने में काफी अच्छे थे, और शांत स्वभाव की वजह से उनका बचपन पढाई लिखाई में गुजर गया। साल 2010 में Emiway Bantai अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर किसी रैपर का सॉन्ग सुन रहे थे, जिसे देखकर एमीवे ने भी रैप में दिलचस्पी दिखाई।

और रैप सॉन्ग के बारे में सर्च करते हुए Emiway Bantai पहली बार दुनिया के दिग्गज या यु कहे गॉड ऑफ़ रैपर eminem का सोंग Not Afraid को सुनते ही मानो एमीवे बंटाई के अंदर भी रैपर बनने की जिज्ञासा आ गई हो। एमिनेम के इसी गाने को बंटाई ने अपने दोस्तों को सुनाया जिसके बाद उनके दोस्तों ने बंटाई को रैपर की दुनिया में भेजने को कहा। एमीवे बंटाई को भी विश्वास हो गया था की वे भी एक बेहतरीन रैपर बन सकते है। और यही से शुरू हुआ एमीवे बंटाई का सफर।

देश का सबसे बेहतरीन रैपर बनने का सफर

खुद पर विश्वास रखते हुए एमीवे ने हिंदी और इंग्लिश दोनों में रैप लिखना और गाना शुरू किया। कई और दिग्गज रैपर के गाने सुनने के बाद एमीवे बंटाई ने सोंग रैप लिखने और उसे गाने में महारत हासिल कर ली थी। और आखिरकार उन्होंने अपना पहला रैप सॉन्ग साल 2013 Glint Lock से करियर की शुरुआत की, हालाँकि इस रैप से तो उन्हें कुछ खास रेस्पोंस तो नहीं मिला लेकिन अपने पिता के सलाह पर हिंदी में रैप लिखना शुरू किया। उन्होंने 2014 में “और बंटाई” के नाम से रैप सॉन्ग गाया, जो आगे चलकर काफी हिट हुआ। और तब से लेकर अब तक एमीवे बंटाई ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देख और अपनी कहानी खुद लिखते गए।

यहाँ पर बंटाई ने अपने कुछ खर्चे निकालने के लिए हार्ड रॉक कैफ़े पर प्रतिदिन 300 रुपए के लिए काम भी किया, लेकिन अपने यूट्यूब चैनल पर रैप सॉन्ग अपलोड करते ही लोगो का काफी प्यार मिलने लगा था। खुद के दम पर यूट्यूब पर अपना नाम बनाने वाले एमीवे बंटाई ने बोहत हार्ड गाने से काफी पॉपुलरटी मिली, जिसकी बदौलत बंटाई अब भारत का जाना माना रैपर बन चूका था। यहाँ से तो बंटाई की कहानी अभी शुरू ही हुई थी की उन्होंने साल 2019 में gully boy से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। 2022 में उन्होंने मचाएँगे रैप सॉन्ग से अपने फैंस को एक तोहफा दिया।

यह रैप सॉन्ग काफी हिट हुआ जिसे यूट्यूब पर मिलियंस व्यूज मिले। अपने टेलेंट को यूट्यूब के जरिये दिखाते हुए एमीवे बंटाई ने रफ़्तार, बादशाह, इक्का, डिवाइन जैसे रैपर को कड़ी टक्कर दे रहे है। हाल ही में उनका नया रैप सोंग company यूट्यूब के अलावा सोशल मीडिआ पर काफी ट्रेड कर रहा है।

FAQ | अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एमीवे बंटाई के यूट्यूब चैनल पर कितने सब्सक्राइब है?

19M subscribers (Feb – 2023)

एमीवे बंटाई कौन है?

एक इंडियन रैपर।

एमीवे बंटाई की उम्र कितनी है?

2022 के अनुसार 27 वर्ष है।

एमीवे बंटाई का असली नाम क्या है?

बिलाल शेख

see also – इन्हें भी पढ़ें

yo yo honey singh biography and song career in hindi

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम एमीवे बंटाई को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?