Divya Kakran Biography in Hindi – DOB, age, husband, family, career, wrestling career, and more (दिव्या काकरान जीवनी हिंदी में – जन्म तिथि, आयु, पति, परिवार, करियर, कुश्ती करियर, और बहुत कुछ)
दिव्या काकरान कौन है? (Who is Divya Kakran)
दिव्या काकरान एक भारतीय फ्रीस्टाइल कुश्ती पहलवान हैं, जिनका जन्म 8 अक्टूबर 1998 को यूपी के मुजफ्फरनगर में हुआ था। इन्होने साल 2017 में कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल तथा 2018 में एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रोंज मैडल हासिल किया। इसके अलावा दिव्या काकरान ने 2020 में एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के 68 किलो भार वर्ग में गोल्ड मैडल अपने नाम किया और ऐसा करने वाली वह देश की पहली महिला पहलवान हैं।
दिव्या काकरान का जीवन परिचय | Divya Kakran Biography in Hindi
name/नाम | दिव्या काकरान |
nickname/उपनाम | दिव्या रेसलिंग बॉय |
DOB/जन्म तिथि | 8 अक्टूबर 1998 |
birthplace/जन्मस्थान | यूपी. मुजफ्फरनगर |
age/उम्र | 23 साल (2021) |
profession/पेशा | कुश्ती पहलवान |
father/पिता | सूरजवीर सैन |
mother/माँ | संयोगिता सैन |
brotherभाई | देव सैन |
marital status/वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
engagement /सगाई | सगाई (सचिन प्रताप) |
weight/वजन | 68 किग्रा |
height/ऊंचाई | 167 सेमी (5 फीट 6 इंच) |
nationality/राष्ट्रीयता | भारतीय |
Wrestling wrestler Divya Kakran biography in Hindi
कुश्ती में भारत का नाम रोशन करने वाली दिव्या काकरान का जन्म 8 अक्टूबर 1998 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्थित पुरबलियां में हुआ था। वह उत्तरी दिल्ली की रहने वाली हैं और गांव के एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उसके पिता का नाम सूरजवीर सैन तथा माँ का नाम संयोगिता सैन है। काकरन नोएडा कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन से फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स साइंस में स्नातक हैं। इसके आलावा वह भारतीय रेलवे में सीनियर टीटीई के पद पर भी कार्यरत हैं।
कुश्ती करियर (wrestling career)
दिव्या काकरान ने साल 2017 में जोहानसबर्ग में हुए Commonwealth Championships में गोल्ड मैडल जीता, यह उनका पहला किसी प्रोफेशनल रेसलिंग में मैडल था, जो उन्हें गोल्ड मैडल के रूप में सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली में हुए 69 किलो भार वर्ग में सिल्वर मैडल अपने नाम किया। यह दिव्या काकरान की शुरुआत थी क्योकि साल 2018 में हुए Asian Games में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रोंज मैडल हासिल किया।
इसके बाद दिव्या काकरान ने वर्ष 2018 में ब्रोंज मैडल अपने नाम किया, उन्होंने यह मैडल Commonwealth Games में प्राप्त किया। 2019 तथा 2021 में हुए Asian Championships ब्रोंज मैडल और गोल्ड मैडल भारत में लिए हासिल किया। यह भारत तथा भारत में रहने वाले लोगों के लिए गर्व की बात है। यही नहीं बर्मिंघम में आयोजित Commonwealth Games 2022 (CWG) में भी दिव्या काकरान ने भारत की और से 68 किलो भार वर्ग में ब्रोंज मैडल जीतकर कुश्ती में भारत का नाम रोशन किया है।
कुश्ती करियर की उपलब्धियां (wrestling career achievements)
- कांस्य पदक (राष्ट्रमंडल खेल 2022)
- कांस्य पदक (राष्ट्रमंडल खेल 2018)
- कांस्य पदक (एशियाई खेल 2018)
- स्वर्ण पदक (एशियाई चैंपियनशिप 2021)
- स्वर्ण पदक (एशियाई चैंपियनशिप 2020)
- रजत पदक (एशियाई चैंपियनशिप 2017)
- कांस्य पदक (एशियाई चैंपियनशिप 2019)
- स्वर्ण पदक (राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप -2017)
पुरस्कार
- 2020 – अर्जुन पुरस्कार
FAQ
दिव्या काकरान कौन है?
दिव्या काकरान का कोच कौन है?
दिव्या काकरान का जन्म कब और कहा हुआ?
दिव्या काकरान के गुरु का नाम क्या है?
See Also – इन्हे भी पढ़े
indian wrestling anshu malik biography in hindi
sushil kumar biography in hindi
नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम दिव्या काकरान को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?