Disha Vakani Biography in Hindi – age, DOB, birth place, family, career, tv show, awards, and same FAQ (दिशा वकानी जीवनी हिंदी में – आयु, जन्म तिथि, जन्म स्थान, परिवार, करियर, टीवी शो, पुरस्कार, और वही अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
आज हम बात करेंगे भारत की सबसे पसंदीदा टेलीविज़न किरदार में से एक दिशा वकानी के बारे में। अगर आप तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखने के शौकीन है, तो आपने दया बेन को तो जानते ही होंगे। दोस्तों दया बेन के नाम से जानी जाती दिशा वकानी को आजकल कौन नहीं जानता, उन्होंने अपने किरदार से लाखो लोगों का दिल दिता है। इसलिए आज हम आपको दिशा वकानी उर्फ़ दया बेन के करियर , उम्र जीवनी आदि के बारे में जानेंगे। तो चलिए जानते है, दिशा वकानी के शुरूआती सफर के बारे में।
दिशा वकानी कौन है? | Who is Disha Vakani
मशहूर दिशा वकानी जिन्हे दया बेन के नाम से भी जाना जाता है। यह एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री हैं, जो प्रसिद्ध हास्य कार्यक्रम तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) में दया जेठालाल गड़ा की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। इनका जन्म 17 अगस्त 1978 को अहमदाबाद में हुआ था। दिशा वकानी ने साल 1997 में Kamsin: The Untouched से फिल्म करियर की शुरुआत की और बाद में Shubh Mangal Savadhan से टीवी शो की शुरुआत की। शानदार अभिनय के चलते दिशा वकानी को 9वें इंडियन टेली अवार्ड्स और 2014 में भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
दिशा वकानी का जीवन परिचय | Disha Vakani Biography in Hindi
name/नाम | दिशा वकानी |
nickname/उपनाम | दया बेन |
DOB/जन्म तिथि | 17 अगस्त 1978 |
birthplace/जन्मस्थान | अहमदाबाद, गुजरात, भारत |
age/उम्र | 44 साल |
profession/पेशा | अभिनेत्री |
parents/माता-पिता | भीम वकानी / माँ – ज्ञात नहीं |
net-worth/कुल मूल्य | ज्ञात नहीं (जानकारी उपलब्ध नहीं ) |
famous for/प्रसिद्ध | तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के लिए |
Film debut/फिल्म डेब्यू | 1997 कामसिन: द अनटच्ड |
tv show debut/टीवी शो डेब्यू | 2003 शुभ मंगल सावधान |
religion/धर्म | हिंदू |
nationality/राष्ट्रीयता | भारतीय |
दिशा वकानी का बचपन और शिक्षा | Disha Vakani’s childhood and education
अपने दयाबेन के किरदार से मशहूर दिशा वकानी की सफलता की कहानी की शुरुआत गुजरात के अहमदाबाद में एक गुजराती जैन परिवार से शुरू हुई जहाँ उनका जन्म हुआ। उनके पिता का नाम भीम वकानी है। तथा इनके भाई का नाम मयूर वकानी है जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सूंदर के किरदार के लिए जाने जाते है। दिशा ने अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज से नाट्यशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
दिशा वकानी को बचपन से ही एक्टिंग में काफी रूचि थी, वह अक्सर अपना करियर एक्टिंग में ही बनाना चाहती थी, शायद इनकी मुराद जल्द ही पूरी हो गई, क्योकि उन्हें उनके शानदार अभिनय के चलते फिल्मो तथा टीवी सीरियल में काम करने को मिला।
दिशा वकानी का फिल्म करियर | Film career of Disha Vakani
अभिनेत्री दिशा वकानी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की, जहाँ उन्होंने साल 1997 में Kamsin: The Untouched फिल्म से करियर की शुअरुआत की। उन्होंने इस फिल्म में पिंकी का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने गुजरती फिल्म Pandadu Lilu Ne Rang Rato में भी काम किया। उन्होंने साल 1999 में फूल और आग में अपनी झलक दिखाई। अपने करियर में दिशा वकानी ने कुछ ही फिल्मो में काम किया। उन्होंने देवदास (2002), मंगल पांडे : द राइजिंग (2005), जोधा अकबर (2008), और C Kkompany (2008) जैसी फिल्मो में छोटा रोल निभाया।
दिशा वकानी का टीवी शो करियर | TV show career of Disha Vakani
वकानी को फिल्मों में कुछ पहचान तो नहीं मिली लेकिन उन्होंने टीवी शो में अपना अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। अगर बात करे उनकी टीवी शो करियर के बारे में तो उन्होंने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत साल 2003 में शुभ मंगल सावधान से की, जहाँ उन्होंने संस्कृति नाम की भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल खिचड़ी में भी भूमिका निभाई।
साथ ही उन्होंने हीरो भक्ति ही शक्ति है, और आहट जैसे सीरियल में नजर आयी। लेकिन दिशा वकानी को अपनी पहचान तब मिली जब उन्होंने 2008 में शुरू हुआ हास्य कार्यक्रम तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) में दया का किरदार मिला। उन्होंने इस नाटक में जेठालाल की पत्नी का रोल निभाया और ऐसा निभाया की लोग इन्हे किरदार के मानो फैन ही हो गए हो। इसी नाटक के जरिये दिशा वकानी उर्फ़ दयाबेन को लोकप्रयता हासिल हुई। आज वह एक सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री है।
दिशा वकानी की फिल्में | Disha Wakani movies
- 1997 – कामसिन: द अनटच्ड
- 1999 – पांडु लिलु ने रंग रातो
- 1999 – फूल और आग
- 2002 – पैसो मारो परमेश्वर
- 2002 – देवदास
- 2005 – मंगल पांडे: द राइजिंग
- 2006 – जाना… लेट्स फॉल इन लव
- 2008 – जोधा अकबर
दिशा वकानी के टीवी शो | Disha Vakani’s TV Shows
- 2003 – शुभ मंगल सावधान
- 2004 – खिचड़ी
- 2004 – आहट
- 2008 – तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- 2014 – सीआईडी
अवॉर्ड्स एंड अचीवमेंट्स | Awards and Achievements
2009 – 9वें इंडियन टेली अवार्ड्स – कॉमिक रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – महिला
2009 – भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कॉमेडी
2010 – तीसरा ज़ी गोल्ड अवार्ड्स – 2010 – सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता (लोकप्रिय)
2010 – 10वें इंडियन टेली अवार्ड्स – कॉमिक रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – महिला
2014 – भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कॉमेडी
2015 – भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कॉमेडी
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | FAQ
दया का असली नाम क्या है?
दिशा वकानी की उम्र क्या है?
दिशा की बेटी का नाम क्या है?
दिशा वकानी के भाई का नाम क्या है?
see also – यह भी पढ़े
tv actress shivangi joshi biography in hindi
नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम दिशा वकानी को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?