Dia Mirza Biography in Hindi – date of birth, family, age, net worth, career, film list, and more (दीया मिर्जा का जीवन परिचय – जन्म तिथि, परिवार, आयु, निवल मूल्य, करियर, फिल्म सूची और बहुत कुछ)
दीया मिर्जा कौन है? (Who is Dia Mirza)
दीया मिर्जा जिनका पूरा नाम दिया मिर्जा रेखी है, यह एक भारतीय मॉडल और प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 9 दिसम्बर 1981 को हैदराबाद में हुआ। उन्होंने साल 2001 में रहना है तेरे दिल में फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और ओम शांति ओम, दस कहानियां, जय वीरू जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इसके साथ साथ वह साल 2000 में मिस इंडिया एशिया पैसिफिक खिताब अपने नाम कर चुकी है। इसके अलावा उन्हें मिस ब्यूटीफुल स्माइल और द सोनी विऊअरज़ चोइस अवार्ड से सम्मानित की गई है।
दीया मिर्जा का जीवन परिचय। Dia Mirza Biography In Hindi
name/नाम | दीया मिर्जा |
DOB/जन्म तिथि | 9 दिसंबर 1981 (हैदराबाद) |
age/उम्र | उम्र 40 (2021) |
profession/पेशा | अभिनेत्री,मॉडल |
father/पिता | पिता – फ्रैंक हैंड्रिच (ग्राफिक डिजाइनर, आर्किटेक्ट), लेट अहमद मिर्जा (सौतेले पिता) |
mother/माँ | दीपा मिर्जा |
husband/पति | साहिल संघा (2014-2019) वैभव रेखी (2021 – वर्तमान) |
Net-Worth/कुल मूल्य | $40 मिलियन (2022) |
First Movie/पहली फिल्म | रहना है तेरे दिल में (2001) |
silbling/भाई-बहन | ज्ञात नहीं |
Dia Mirza Biography In Hindi
अभिनेत्री दीया मिर्जा का जन्म 9 दिसंबर 1981 में हुआ था। उनकी पिता फ्रैंक हैंड्रिच एक जर्मन ग्राफिक्स कलाकार और इंटीरियर डिजाइनर हैं, जबकि उनकी मां दीपा एक बंगाली इंटीरियर डिजाइनर है। दीया मिर्जा जब 4 साल की थी तब उनके माता-पिता अलग हो गए और 9 साल की उम्र में उनकी पिता का देहांत हो गया, जिसके बाद दीया मिर्जा की मां ने अहमद मिर्जा से शादी कर ली, लेकिन साल 2004 में अहमद मिर्जा की भी मृत्यु हो गई।
दीया मिर्जा ने अक्टूबर 2014 में साहिल संघा से एक आर्य समाज के तौर पर शादी की लेकिन रिश्ते में मनमुटाव होने के चलते अगस्त 2019 में दीया मिर्जा साहिल संघा से अलग हो गई और 15 फरवरी 2021 को एक व्यवसाय वैभव रेखी से शादी की।
Dia Mirza film career In Hindi
दीया मिर्जा ने कॉलेज के मीडिया फॉर्म में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के रूप में काम किया और कई ब्रांड के लिए टीवी विज्ञापन के चलते मॉडलिंग की। और साल 2000 में मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का खिताब जीतने के बाद उन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरू किया। मिस इंडिया पेसिफिक का खिताब जीतने के बाद दीया मिर्जा को कई फिल्मों के ऑफर आने लगे जिसके बाद उन्होंने साल 2001 में रहना है तेरे दिल में फिल्म से अपनी फिल्म करियर की शुरुआत की। उन्होंने फिल्म में काफी अच्छा रोल निभाया जिसके चलते उन्हें आगे भी कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला।
उन्होंने वर्ष 2002 में तुमको ना भूल पाएंगे फिल्म में मुस्कान का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने प्राण जाये पर शान ना जाये, तहजीब, ब्लैकमेल, नाम गुम जाएगा जैसी कई फिल्मों में काम किया। अपने शानदार अभिनय के चलते दीया मिर्जा बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बताने लगी थी। और एक मॉडल तथा अभिनेत्री के तौर पर वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों के तौर पर देखी जा रही थी।
2007 से लेकर 2016 तक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, उन्होंने इस बीच किसान, दस कहानियां,ओम शांति ओम, हाय बेबी, सलाम मुंबई जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्होंने 2018 में संजू फिल्म में भी, शानदार अभिनय प्रस्तुत किया। यह फिल्म हिट रही क्योंकि इस फिल्म में दीया मिर्जा के साथ साथ बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर भी शामिल थे, जिन्होंने इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभाया। वर्तमान में दीया मिर्जा बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं।
Dia Mirza movie career
2001 – Rehnaa Hai Terre Dil Mein
2002 – Tumko Na Bhool Paayenge
2003 – Dum
2004 – Kyun…! Ho Gaya Na
2003 – Pran Jaye Par Shaan Na Jaye
2005 – Blackmail
2007 – Heyy Babyy
2006 – Fight Club – Members Only
2006 – Lage Raho Munna Bhai
2007 – Honeymoon Travels Pvt. Ltd.
2010 – Hum Tum Aur Ghost
2007 – Om Shanti Om
2014 – Bobby Jasoos
2007 – Dus Kahaniyaan
2016 – Salaam Mumbai
2018 – Sanju
2020 – Thappad
पुरस्कार
- सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए ज़ी सिने अवार्ड: रहना है तेरे दिल में (2002)
- बॉलीवुड मूवी अवार्ड – सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण: रहना है तेरे दिल में (2002)
- हरित पर्यावरण में योगदान के लिए IIFA ग्रीन अवार्ड (2012)
- फेमिना मिस इंडिया (2016) में मिस इटरनल ब्यूटी
- गोल्ड अवार्ड्स 2019 में काफिर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ओटीटी महिला (आलोचक)
- फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2019 में वुमन ऑफ स्टाइल एंड मैटर
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
दीया मिर्जा कौन है?
दीया मिर्जा के पिता का नाम क्या है?
क्या दीया मिर्जा जर्मन है?
अभिनेत्री दीया मिर्जा की उम्र कितनी है?
जानिए भारतीय अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के बारे में।
See Also – इन्हे भी पढ़े
नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम दीया मिर्जा को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?