Computer Ka Avishkar Kisne Kiya? – कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया

Computer Ka Avishkar Kisne Kiya

सबसे पहले कंप्यूटर का आविष्कार 1800 के दशक में चार्ल्स बैबेज नाम के एक गणितज्ञ द्वारा किया गया । उन्होंने Analytical Engine का विकास किया जो कंप्यूटर के विकास का ही एक चरण था। उन्हें इस डिजाइन के लिए “कंप्यूटर का जनक” माना जाता है। क्योकि चार्ल्स बैबेज ने ही सबसे पहले कंप्यूटर की नींव रखी, और इसपर सोचने और इसके विकास पर ज़ोर दिया। वही पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर, जिसे ENIAC यानी इलेक्ट्रॉनिक न्यूमेरिकल इंटीग्रेटर एंड कंप्यूटर कहा जाता है, साल 1945 में संयुक्त राज्य अमेरिका के जॉन मौचली और जे. प्रेस्पर एकर्ट द्वारा बनाया गया था।

Mobile ka avishkar kisne kiya?

HP company success story in hindi

history of Computer in hindi | कंप्यूटर का इतिहास

अगर इतिहास के समय में जाए तो कंप्यूटर का इतिहास प्राचीन समय तक देखा जा सकता है, क्योकि जहां पर साधारण गणित के लिए अबेकस जैसे डिवाइस का अविष्कार हुआ था, इसके बाद 17वीं शताब्दी में पहले मैकेनिकल के विकास की शुरुआत हुई जहा प्रसिद्ध गणितज्ञ ब्लेज़ पास्कल और विल्हेम स्किकार्ड ने पहले मैकेनिकल कंप्यूटिंग डिवाइस का आविष्कार किया। इसके बाद सही मायने में कंप्यूटर का विकास देखा गया।

यहाँ से ब्रिटिश गणितज्ञ चार्ल्स बैबेज का नाम आया, क्योकि उन्होंने 19वीं शताब्दी के शुरूआती दौरान के समय एक मैकेनिकल कंप्यूटर एनालिटिकल इंजन का डिजाइन किया था, यही से चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर के विकास और उस पर काम करने हुए कंप्यूटर का जनक कहा जाता है। इसके बाद से कंप्यूटर के आगे चरण को बढ़ाया गया और आखिकार पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का विकास हुआ।

इसके बाद ENIAC और UNIVAC कंप्यूटर का विकास हुआ। पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर, जिसे ENIAC यानी इलेक्ट्रॉनिक न्यूमेरिकल इंटीग्रेटर एंड कंप्यूटर कहा जाता है, साल 1945 में संयुक्त राज्य अमेरिका के जॉन मौचली और जे. प्रेस्पर एकर्ट द्वारा बनाया गया था। जबकी UNIVAC यानी यूनिवर्सल ऑटोमैटिक कंप्यूटर का विकास रेमिंगटन रैंड कॉर्पोरेशन की टीम ने विकसित किया।

बाद में 1970 आते आते कंप्यूटर में कई बदलाव किये गए, और ऐसा कंप्यूटर का विकास हुआ जो हर इंसान इसे खरीद सकता था। जिसे PC यानि पर्सनल कंप्यूटर कहा जाता है। PC कंप्यूटर ने एक नए युग की शुरूआत की है, क्योकि 1970 और 1980 के दशक में पर्सनल कंप्यूटर का विकास लोगों के कंप्यूटर से इंटरैक्ट करने का तारिका बदल दिया। तो दोस्तों ऐसे कंप्यूटर का विकास हुआ। हां एक बात जरूर है, कंप्यूटर का अविष्कार किसी एक व्यक्ति ने नहीं किए। बल्कि कई माहन गणितज्ञ और इंजीनियर ने इसी के एक एक चरणों को पूरा कर कंप्यूटर का विकास किया।

see also – इन्हें भी पढ़ें

TV ka avishkar kisne kiya tha

Thomas Alva edison biography in hindi

नोट- यह संपूर्ण सफलता की कहानी computer Ka Avishkar Kisne Kiya पर आधारित है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?