Charanjit Singh Channi Biography Hindi | चरणजीत सिंह चन्नी की जीवनी

You are currently viewing Charanjit Singh Channi Biography Hindi | चरणजीत सिंह चन्नी की जीवनी
CM of Panjab

चरणजीत सिंह चन्नी का जीवन परिचय – करियर, उम्र, जन्मतिथि, पत्नी, माता-पिता, राजनीति दल, राजनीतिक करियर, पुरस्कार, उपलब्धियां, और बहुत कुछ ( Charanjit Singh Channi Biography Hindi – Career, age, DOB, wife, parents, Politics party, political career, awards, achievements, and more )

चरणजीत सिंह चन्नी कौन है? (Who is Charanjit Singh Channi)

आज हम बात करेंगे सीएम यानी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बारे में, जो वर्तमान में पंजाब के नए मुख्यमंत्री घोषित किए गए हैं। बता दे कि पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह थे, जिन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते काफी देर तक चली मुख्यमंत्री के पद पर घमासान के बाद आखिरकार चरणजीत चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। आखिरकार पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कौन है, यह तो हर लोग जानना चाहते हैं, क्योंकि ऐसे में एक नया चेहरा पंजाब के लोगों के लिए क्या करेगा यह तो आने वाला ही वक्त बताएगा। तो चलिए जानते हैं, वर्तमान में पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बारे में।

चरणजीत सिंह चन्नी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य तथा पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। इनका जन्म 1 मार्च 1963 को मक्रोना कलन गांव में हुआ था। यह पंजाब के पहले दलित सिख मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद 20 सितंबर 2021 को पंजाब के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया। इसके अलावा चरणजीत सिंह चन्नी 2015 से लेकर 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे है।

Charanjit Singh Channi Biography in Hindi ( चरणजीत सिंह चन्नी का जीवन परिचय )

question (प्रश्न)answer (उत्तर)
name/नाम चरणजीत सिंह चन्नी
DOB/जन्म तिथि1 मार्च 1963 खरार, मोहाली (उम्र 58)
profession/पेशाराजनीतिज्ञ
parents/माता – पिताहरसा सिंह/अजमेर कौर
wife/पत्नीडॉ कमलजीत कौर
fomous for/प्रसिद्धपंजाब के मुख्यमंत्री
political party/राजनीतिक दलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
religion/धर्मसिख
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का जन्म पंजाब के मक्रोना कलन गांव में हुआ था। वर्तमान में इनकी उम्र 58 साल है। चरणजीत सिंह चन्नी सिख धर्म से संबंध रखते हैं। इनके पिता का नाम हरसा सिंह चन्नी और मां का नाम अजमेर कौर है। चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई सरकारी स्कूल से प्राप्त की ओर बाद में टेक्निकल यूनिवर्सिटी से अपनी एमबीए की पढ़ाई की। तथा इसके साथ उन्होंने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई में वकालत की डिग्री प्राप्त की। यही नहीं चरणजीत सिंह चन्नी ने एलएलबी की शिक्षा हासिल की है।

चरणजीत सिंह चन्नी का राजनीतिक करियर (Political Career of Charanjit Singh Channi )

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का राजनितिक करियर काफी अच्छा रहा है, नेशनल कांग्रेस पार्टी के सदस्य होने के नाते यह पंजाब कांग्रेस के नेता भी हैं। वर्ष 2012 में चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करा और 58 वर्षीय चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस पार्टी के तीन बार विधायक रहे हैं। चरणजीत सिंह चन्नी राजनितिक करियर तब शुरू हुआ जब उन्हें 2002 में खरार नगर में एक परिषद के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। उन्होंने अपना सबसे पहला चुनाव 2007 में लड़ा और चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से जीत प्राप्त हुई।

चरणजीत सिंह चन्नी को असली पहचानता मिली जब उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया। क्योंकि चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री थे, लेकिन किसी कारणवश उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देकर अपने आप को मुख्यमंत्री के पद से हटाया और इसी घमासान युद्ध के बीच काफी देर तक इस पद के लिए बहस चलती रही लेकिन बाजी मारी तो सिर्फ चरणजीत सिंह चन्नी ने। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद 20 सितंबर 2021 को चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया।

चरणजीत सिंह चन्नी का विवाद (Charanjit Singh Channi controversy)

चन्नी का करियर जितना अच्छा रहा है उतना ही वे कई विवादों में भी नज़र आए चुके है। उसमे से एक विवाद यह भी है की जब चरणजीत सिंह चन्नी ने एक सीनियर आइएएस अफसर महिला को अश्लील मैसेज भेजने की वजह से विवाद में आये थे। उस समय चरणजीत सिंह चन्नी विदेश यात्रा पर गये हुए थे। विदेश यात्रा से लौटने के बाद चन्नी ने बताया था कि उन्होंने गलती से महिला अधिकारी को मैसेज भेज दिया था। हालांकि इस मामले में महिला अधिकारी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।

some FAQ (कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री कब बने?

भी सितंबर 2021 को ।

चरणजीत सिंह चन्नी की कौन सी राजनीतिक पार्टी है?

शनल कांग्रेस पार्टी

चरणजीत सिंह चन्नी कौन है?

वर्तमान में पंजाब के मुख्यमंत्री हैं।

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का जन्म कब हुआ?

1 मार्च 1963 को।

चरणजीत सिंह चन्नी से पहले पंजाब का मुख्यमंत्री कौन था?

कैप्टन अमरिंदर सिंह।

See also – इन्हे भी पढ़े

भारतीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन परिचय

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम चरणजीत सिंह चन्नी को देते हैं क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?