Birender Singh Dhanoa Biography | बीरेंद्र सिंह धनोआ की जीवनी

You are currently viewing Birender Singh Dhanoa Biography | बीरेंद्र सिंह धनोआ की जीवनी

Birender Singh Dhanoa Biography – age, family, DOB, birthplace, career, IAF career, awards and achievements, and some FAQ (बीरेंद्र सिंह धनोआ जीवनी – आयु, परिवार, जन्मतिथि, जन्मस्थान, करियर, भारतीय वायुसेना करियर, पुरस्कार और उपलब्धियां, और कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

बीरेंद्र सिंह धनोआ कौन है? | Who is Birendra Singh Dhanoa

बीरेंद्र सिंह धनोआ जिन्हे एयर चीफ मार्शल की उपाधि प्राप्त है। यह चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के 56वें चेयरमैन, 40वें वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ और भारतीय वायु सेना के 25वें सेनाध्यक्ष थे। इनका जन्म 7 सितम्बर 1957 को झारखण्ड में हुआ था। एयर चीफ मार्शल अरुप राहा के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने 31 दिसंबर 2016 को यह पद ग्रहण किया था। बीरेंद्र सिंह धनोआ को भारतीय सेना में अपना अहम योगदान देने के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल और वायु सेना पदक से सम्मानित किया गया।

Birender Singh Dhanoa Biography – DOB, post, and more.

name/नामबीरेंद्र सिंह धनोआ
know for/जाने जातेभारतीय वायु सेना के सेनाध्यक्ष के रूप में
DOB/जन्म तिथि7 सितम्बर 1957
birthplace/जन्मस्थानदेवघर, झारखंड, भारत
age (2022)/आयु65 वर्ष
family/परिवारपिता – सोरैन सिंह धनोआ (Deputy Commissioner ranchi )
मां -सुखदेव कौर
पत्नी – कमलप्रीत कौर
बच्चा – एक (ज्ञात नहीं )
wife/पत्नीकमलप्रीत कौर
post/पोस्टपीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएम, एडीसी
rank/रैंकएयर चीफ मार्शल
awards/पुरस्कारपरम विशिष्ट सेवा मेडल
वायु सेना पदक
religion/धर्मसिख
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय

Biography of Birender Singh Dhanoa in hindi

वायु सेना पदक से सम्मानित होने वाले बीरेंद्र सिंह धनोआ का जन्म झारखंड के एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम सोरेन सिंह धनोआ है, जो एक आईएएस अधिकारी थे। बीरेंद्र सिंह धनोआ के पिता ने 1980 के दशक के दौरान पंजाब और बिहार की सरकारों के मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया, तथा बाद में पंजाब राज्य के राज्यपाल के सलाहकार के रूप में और भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में कार्य किया। इनके दादा कैप्टन संत सिंह भी भारतीय सेना में शामिल थे, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटिश भारतीय सेना के कप्तान के रूप में लड़ाई लड़ी थी।

अगर बात करे उनकी शिक्षा की तो उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा रांची के सेंट जेवियर्स स्कूल, से पूरी की। इसके बाद उन्होंने देहरादून के राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, में प्रवेश लिया और बाद में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे से स्नातक की।

कार्य

भारतीय वायु सेना के सेनाध्यक्ष रहे बीरेंद्र सिंह धनोआ को साल 1978 में भारतीय वायु सेना (IAF) की लड़ाकू धारा में शामिल किया गया था। शुरुआत में उन्होंने कई प्रकार के लड़ाकू जेट उड़ाए। धीरे धीरे उन्होंने इसमें महारत हासिल कर ली क्योकि उन्होंने मिग-21, जगुआर, मिग-29 और Su-30MKI जैसे कई लड़ाकू जेट सफलता पूर्वक उड़ाए। साल 2015 में उन्हें वायु सेना के 40वें उप प्रमुख की उपाधि संभालने को मिली। उन्हें यह पद 31 मई 2015 से 31 दिसम्बर 2016 तक संभालने को मिला।

इसके बाद उन्हें 31 दिगम्बर 2016 में 25वें वायु सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया। इस बीच उन्हें कई सेना पदक से सम्मानित गया। 30 सितम्बर 2019 तक 25वें वायु सेना प्रमुख रहे बीरेंद्र सिंह धनोआ को 2019 को चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के 56वें अध्यक्ष बने। इनका यह कार्यकाल 31 मई 2019 से 27 सितम्बर 2019 रहा।

पुरस्कार

  1. परम विशिष्ट सेवा मेडल
  2. अति विशिष्ट सेवा पदक
  3. युद्ध सेवा पदक
  4. वायु सेना पदक

see also – इन्हे भी पढ़े

bipin rawat biography in hindi

iAS officer deepak rawat biography in hindi

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम बीरेंद्र सिंह धनोआ को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?