Bill Gates Biography in hindi
Bill Gates Biography in Hindi – यदि आप गरीब जन्मे है, तो यह आपकी गलती नहीं है लेकिन यदि आप गरीब मरते है तो यह आपकी गलती है, ऐसा कहना है दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल बिल गेट्स की। हां दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं, माइक्रोसॉफ्ट के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर इंसान में से एक बिल गेट्स के बारे में। इस लेख में आपको बिल गेट्स की जीवनी उम्र पत्नी, संपत्ति और साथ ही बात करेंगे उनके सफलता के बारे में।
बिल गेट्स का पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स है, यह एक अमेरिकी बिजनेसमैन सॉफ्टवेयर डेवलपर और एक लेखक हैं। इनका जन्म 28 अक्टूबर 1955 को अमेरिका के वॉशिंगटन में हुआ था। यह वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक और अध्यक्ष हैं, जिन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत 4 अप्रैल 1975 को की। वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल है, जो फोर्ब्स 2022 के अनुसार 123 बिलियन की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर है।
about Microsoft founder in Hindi | माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक के बारे
name/नाम | बिल गेट्स |
nickname/ उपनाम | ट्रे (trey) |
DOB/जन्म तिथि | 28 अक्टूबर 1955 |
birthplace/जन्मस्थान | अमेरिका, वॉशिंगटन |
Age/उम्र | 66 वर्ष (2021) |
profession/पेशा | बिजनेसमैन, सॉफ्टवेयर डेवलपर etc |
parents/माता-पिता | विलियम एच गेट्स/ मेरी मैक्सवेल |
wife/पत्नी | मेलिंडा फ्रेंच गेट्स |
net-worth/कुल संपत्ति | 123 मिलियन अमेरिकी डॉलर (1 may 2022) |
country rank/देश रैंक | 3rd (तीसरा) |
world rank/विश्व रैंक | 4rd (चौथा) |
famous for/ प्रसिद्ध | माइक्रोसॉफ्ट के मालिक के लिए |
religion/धर्म | ईसाई |
nationality/ राष्ट्रीयता | अमेरिकी |
Bill Gates (microsoft founder) Biography in hindi
दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में से एक बिल गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर 1955 को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में हुआ था। उनके पिता का नाम विलियम एच गेट्स है, जो एक प्रसिद्ध वकील हुआ करते थे। तथा उनकी मां का नाम मेरी मैक्सवेल है, जो पहले इंटरस्टेट बैंक सिस्टम और यूनाइटेड वे के निदेशक मंडल में कार्य करती थी। बिल गेट्स का परिवार एक धनी परिवार था, और इसीलिए बिल गेट्स को बचपन से ही कंप्यूटर और कंप्यूटर भाषाओं में काफी दिलचस्पी हुआ करती थी।
microsoft owner Bill Gates sucees story in hindi
उनकी शुरुआती पढ़ाई lakeside school से हुई, बताया जाता है, कि बिल गेट्स की कंप्यूटर में इतनी रुचि थी कि स्कूल की तरफ से उन्हें एक कंप्यूटर दिया गया था, जब बिल गेट्स को स्कूल की तरफ जो कंप्यूटर दिया गया उससे बिल गेट्स काफी खुश थे। बिल गेट्स को कंप्यूटर चलाने या इस्तेमाल करने से ज्यादा कंप्यूटर कैसे काम करता है उसे जानने में काफी रूचि थी। इसलिए 13 साल की उम्र तक बिल गेट्स ने कंप्यूटर की सारी बेसिक जानकारी सीख ली और कंप्यूटर भाषा सीखने के बाद उन्होंने एक tik tac toe नाम का एक प्रोग्राम बनाया जो दिखने में एक गेम की तरह था।
इसके बाद बिल गेट्स की मुलाकात उन्हीं की तरह कंप्यूटर में दिलचस्पी रखने वाले पॉल एलन से हुई। वह एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे और एक दूसरे के कंप्यूटर की जानकारी पाने में मदद करते थे। बिल गेट्स और पॉल एलन को पढ़ाई से ज्यादा कंप्यूटर की बारीकियों को समझने में काफी दिलचस्पी थी, जिसके चलते वह दोनों को स्कूल के कंप्यूटर लैब में जाने की अनुमति नहीं थी क्योंकि वह क्लास से ज्यादा कंप्यूटर लैब में अपना समय बिताते थे लेकिन जल्द ही बिल गेट्स को स्कूल के कंप्यूटर में एरर ( error ) निकालने के लिए कंप्यूटर लैब में जाने की अनुमति दे दी गई, जिसके बाद उन्होंने एक और प्रोग्राम बनाया जो स्कूल के टाइम टेबल शेड्यूल से संबंधित था।
जानिए दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क के बारे में।
यही नहीं बिल गेट्स और उनके दोस्त पॉल एलन ने 1970 में एक और कंप्यूटर प्रोग्राम विकसित किया जो रोड ट्रैफिक पर नजर रखता था। यह प्रोग्राम इतना सफल हुआ कि सरकार ने बिल गेट्स को 20 हजार डॉलर दिए जो उनकी पहली कमाई थी। और यहीं से बिल गेट्स की सफलता की कहानी शुरू हुई।
microsoft biography in hindi
बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत साल 1975 में पॉल एलन के साथ अमेरिका के न्यू मैक्सिको में स्थित अल्बूकर्क में की। उन्होंने शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट का नाम micro-soft रखा लेकिन साल 1976 में कंपनी का नाम बदल दिया गया और microsoft नाम दिया गया। साल 1979 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को वॉशिंगटन स्टेट में स्थानांतरित किया गया। साल 2002 में स्टीव बॉलमेर को माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनाया गया और मुख्य सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट की भूमिका निभाई। आज माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है, जिनके मालिक बिल गेट्स है।
Bill Gates net-worth 2022 in Hindi
net-worth 2022 | $125.9 Billion |
net worth in rupees | 9.80 Lakh Crore INR |
Monthly Income And Salary | $330 Million + |
Yearly Income | $4 Billion+ |
Per Day Income | $10,959,000 |
Per Hour Income | $456,625 |
per minute income | $7,610 |
Per second Income | $127 |
FAQ
बिल गेट्स कितने साल के है?
माइक्रोसॉफ्ट का मालिक कौन है?
बिल गेट्स की 1 दिन की कमाई कितनी है?
बिल गेट्स के पास कितने पैसे हैं?
बिल गेट्स प्रति सेकंड कितना कमाते हैं?
बिल गेट्स की पत्नी कौन है?
बिल गेट्स के दोस्त का क्या नाम था?
see also – इन्हें भी पढ़ें
world richest person jeff bezos biography in hindi
world richest person mukesh ambani biography in hindi
नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम बिल गेट्स को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?