Bajrang Punia Biography in Hindi | भारत की शान बजरंग पुनिया

You are currently viewing Bajrang Punia Biography in Hindi | भारत की शान बजरंग पुनिया

Bajrang Punia Biography in Hindi – family, career, age, DOB, birthplace, wrestling career, medal, awards, and Some FAQ (बजरंग पुनिया की जीवनी हिंदी में – परिवार, करियर, उम्र, जन्मतिथि, जन्मस्थान, कुश्ती करियर, पदक, पुरस्कार और कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

बात करेंगे भारत की कुश्ती में शान कहे जाने वाले बजरंग पुनिया के बारे में. दोस्तों अगर आप थोड़ा सा भी रेसलिंग में दिलचस्पी रखते है, तो आपने पहलवान बजरंग पुनिया का नाम तो जरूर सुना होगा। इसलिए हम आपको बजरंग पुनिया की उम्र, जीवनी, करियर, आदि के बारे में बात करेंगे। तो चलिए जानते है, इस पहलवान के शुरूआती सफर के बारे में।

बजरंग पुनिया कौन है? | Who is Bajrang Punia

बजरंग पूनिया एक भारतीय पेशेवर पहलवान हैं, जिनका जन्म 26 फ़रवरी 1994 को हरियाणा में हुआ था। इन्होने 2018 के एशियन खेलों में पुरुषों की 65 किलोग्राम वर्ग कैटगरी में गोल्ड मैडल जीता, ऐसा करने वाले एशियाई खेलों में भारत के 9वें पहलवान हो गए। इन्होने 2021 में हुए टोक्यो ओलंपिक खेलो में तीसरा स्थान तथा 2022 में हुए Commonwealth Games (CWG) में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल अपने नाम किया। बजरंग पूनिया को साल 2015 में कुश्ती में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया

बजरंग पुनिया की जीवनी | Bajrang Punia Biography in Hindi

name/नामबजरंग पूनिया
famous for/प्रसिद्धकुश्ती के लिए
DOB/जन्म तिथि26 फ़रवरी 1994
birthplace/जन्मस्थानखुदन, जज्जर, हरियाणा, भारत
age/उम्र28 साल (2022)
profession/पेशाभारतीय पेशेवर पहलवान
family/परिवारबलवान सिंह पूनिया और ओम प्यारी पुनिया
wife/पत्नीसंगीता फोगाट
indian rank/भारतीय रैंक#1 (65kg)
World Rank/विश्व रैंक#1 (65kg)
religion/धर्महिन्दू
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय

मशहूर कुश्ती पहलवान बजरंग पुनिया का जन्म सन 26 फरवरी 1994 को कुश्ती का गढ़ कहे जाने वाला हरियाणा राज्य के झज्जर जिले के खुदन गांव में एक जाट परिवार में हुआ था। बजरंग पुनिया के पिता का नाम बलवान सिंह पुनिया है, जो की एक पेशेवर कुश्ती पहलवान है। ओरा इनकी माता का नाम ओम प्यारी है। इसके अलावा इनका एक भाई भी है जिनका नाम हरेंद्र पुनिया है, और यह भी बजरंग पुनिया की तरह एक पहलवान हैं। पहलवान बजरंग पुनिया ने अपनी शिक्षा अपने गांव के विद्यालय से ही पूरी की है। और आगे की पढ़ाई बजरंग पुनिया ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से की, जहाँ उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की।

बजरंग पुनिया का रेसलिंग करियर | Wrestling career of Bajrang Punia

बजरंग पुनिया ने अपनी प्रोफेशनल रेसलिंग की शुरुआत वर्ल्ड चैंपियनशिप में की, जहाँ उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रोंज मैडल अपन नाम किया। इसके बाद उन्होंने एशियाई खेलों में भी अपना जलवा बिखेरा। इन्होने 2017 में हुए World U23 Championships में सिल्वर जीता।

साथ ही बजरंग पुनिया ने 2016 और 2017 में हुए Commonwealth Championship में 65 किलो वर्ग की कैटगरी में दोनों बार गोल्ड अपने नाम किया। यही नहीं उन्होंने Asian Championships में अब तक दो गोल्ड मैडल, तीन सिल्वर मैडल, और दो ब्रोंज मैडल हासिल किये है। बजरंग पुनिया यहाँ से हर लोगों की जुबा पर उतरने लगे थे, तभी 2021 में हुए टोक्यो ओलंपिक खेलो शानदार भारत का नाम रोशन करते हुए ब्रोंज मैडल प्राप्त किया। इनकी उपलब्धिया यही ख़त्म नहीं होती क्योकि इन्होने 2022 में हुए Commonwealth games में बेहतरीन प्रदर्शन कर सीधा गोल्ड पर निशाना मारा, और बन गए CWG 2022 गोल्ड मेडलिस्ट।

उपलब्धियां

ओलंपिक खेल – 2020 टोक्यो – कांस्य
विश्व चैंपियनशिप – 2018 बुडापेस्ट – रजत
एशियाई खेल – 2018 जकार्ता – स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल – 2022 बर्मिंघम – स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल – 2018 गोल्ड कोस्ट – गोल्ड
एशियन चैंपियनशिप – 2017 नई दिल्ली – गोल्ड
एशियाई चैंपियनशिप – 2021 अल्माटी – रजत
विश्व U23 चैंपियनशिप – 2017 ब्यडगोस्ज़कज़ – सिल्वर
राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप – 2016 सिंगापुर – स्वर्ण

पुरस्कार

  • अर्जुन पुरस्कार – 2015
  • पद्म श्री पुरस्कार – 2019
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार – 2019
  • फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड – 2020

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

बजरंग पुनिया का जन्म कहाँ हुआ?

खुदन, जज्जर, हरियाणा, भारत।

बजरंग पुनिया की उम्र कितनी है?

28 साला (2022)

बजरंग पुनिया की पत्नी कौन है?

संगीता फोगाट।

बजरंग पुनिया की शादी कब हुई?

25 नवंबर 2020 (संगीता फोगाट)

see also – यह भी पढ़े

indian female wrestler divya kakran bio in hindi

india singer arijit singh biography in hindi

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम बजरंग पुनिया को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?