Babulal Marandi Biography in Hindi | बाबूलाल मरांडी जीवनी

You are currently viewing Babulal Marandi Biography in Hindi | बाबूलाल मरांडी जीवनी
Babulal Marandi

Babulal Marandi Biography in Hindi – age, DOB, parents, family, career, work, political career, political party and more ( बाबूलाल मरांडी की जीवनी हिंदी में – उम्र, जन्मतिथि, माता-पिता, परिवार, करियर, काम, राजनीतिक करियर, राजनीतिक दल और बहुत कुछ )

बाबूलाल मरांडी कौन है? ( Who is Babulal Marandi )

बाबूलाल मरांडी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिनका जन्म 11 जनवरी 1958 को झारखंड के गिरिडीह में हुआ था। यह झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्हें 15 नवंबर 2000 को झारखंड का पहला मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे, जिन्होंने साल 2006 में भाजपा से इस्तीफा देकर झारखंड विकास मोर्चा नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई। साथ ही बाबूलाल मरांडी झारखंड से 12वीं, 13वीं, 14वीं और 15वीं लोकसभा में सांसद रहे हैं।

Babulal Marandi Biography in Hindi – age, DOB, bio and more..

name/नामबाबूलाल मरांडी
DOB/जन्म तिथि 11 जनवरी 1958
birthplace/जन्म स्थानझारखंड के गिरिडीह
age/उम्र64 साल (2021)
parents/माता-पिताछोटे लाल मरांडी / मीना मुर्मू
profession/पेशाराजनीतिज्ञ
wife/पत्नीशांति देवी
net-worth/कुल मूल्यज्ञात नहीं
political party/राजनीतिक दलझारखंड विकास मोर्चा
first CM /पहला मुख्यमंत्रीझारखंड
religion/धर्महिन्दू
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय
Babulal Marandi in Hindi

Babulal Marandi political career (बाबूलाल मरांडी का राजनीतिक करियर)

झारखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी का जन्म 11 जनवरी 1958 को झारखंड के गिरिडीह में जिले के कोदाईबांक गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम छोटे लाल मरांडी कथा मां का नाम श्रीमती मीना मुर्मू है। बाबूलाल मरांडी को बचपन से ही राजनीति में रुचि रही है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वह अपने कॉलेज के दिनों में ही r.s.s. से जुड़ गए थे, जिसके बाद उन्हें झारखंड के विश्व हिंदू परिषद का संगठन सचिव बनाया गया।

साल 1991 में बाबूलाल मरांडी को भाजपा के महामंत्री गोविंदाचार्य ने भाजपा में शामिल किया और 1991 में भाजपा के टिकट पर दुमका लोकसभा सीट से चुनाव लड़े, हालाँकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह फिर दोबारा साल 1996 में शिबू शोरेन से महज 5000 वोटों से रह गए और एक और बार हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि बाबूलाल ने साल 1998 के चुनाव में शिबू शोरेन को हराकर अपनी हार का बदला लिया और आखिरकार चुनाव जीता। यहां से बाबूलाल मरांडी को एनडीए की सरकार में बिहार के चार सांसदों को कैबिनेट में जगह दी गई जिसमें से बाबूलाल मरांडी भी शामिल थे।

झारखंड के पहले मुख्यमंत्री

साल 1999 में बाबूलाल मरांडी ने शिबू शोरेन की पत्नी रूपी शोरेन को दुमका से हराया तथा उसी साल बाबूलाल को अटल सरकार में वन पर्यावरण राज्य मंत्री बनाया गया। वर्ष 2000 में वर्ष बाबूलाल मरांडी को पहली बार झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया। 2004 में बाबूलाल झारखंड में भाजपा की ओर से चुनाव जीते और इकलौते ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने भाजपा की ओर से झारखंड में चुनाव जीता हो।

साल 2006 में बाबूलाल मरांडी ने भाजपा पार्टी से इस्तीफा दे दिया और झारखंड विकास मोर्चा नाम से एक नई पार्टी बना ली। 2009 में लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी की ओर से कोडरमा सीट से चुनाव लड़कर बड़ी जीत प्राप्त की।

राजनीति घटनाक्रम

  • 11 जनवरी 1958 को झारखंड के गिरिडीह जिले में बाबूलाल मरांडी का जन्म हुआ।
  • वह कॉलेज की दोनों में आरएसएस से जुड़ गए, जिसके बाद उन्हें झारखंड के विश्व हिंदू परिषद का संगठन सचिव बनाया गया।
  • साल 1991 में वे भाजपा की ओर से चुनाव लड़े और उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
  • 1996 में वह फिर द्वारा भाजपा की ओर से चुनाव लड़े और शिबू शोरेन से हार गए।
  • 1998 के चुनाव में उन्हें अपना पहला चुनाव जीतने को मिला।
  • साल 2000 में झारखंड का पहला मुख्यमंत्री बनाया गया।
  • 2006 में वह भाजपा से अलग होकर झारखंड विकास मोर्चा नाम से एक पार्टी बनाई।
  • 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें कोडरमा सीट से बड़ी जीत हासिल हुई।

FAQ

बाबूलाल मरांडी कौन है?

एक भारतीय राजनीतिज्ञ और झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे।

बाबूलाल मरांडी का जन्म कब हुआ?

11 जनवरी 1958 को।

बाबूलाल मरांडी की पत्नी कौन है?

शांति देवी

बाबूलाल मरांडी की पार्टी का नाम क्या है?

झारखंड विकास मोर्चा

See Also – इन्हे भी पढ़े

sharad pawar biography in hindi

eknath shinde biography in hindi

नोट- यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम बाबूलाल मरांडी को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?