Aparna Yadav Biography in hindi | (छोटी बहू) अपर्णा यादव जीवनी

You are currently viewing Aparna Yadav Biography in hindi | (छोटी बहू) अपर्णा यादव जीवनी

अपर्णा यादव की जीवनी, जन्म, पति, परिवार, बच्चे, राजनीतिक करियर ( Aparna Yadav Biography in Hindi, Aparna Yadav kaun Hai, Birth, Husband, Love Story, Family, Children, Political Career )

Aparna Yadav kaun Hai – कौन हैं अपर्णा यादव?

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करेंगे अपर्णा यादव के बारे में जो कि मुलायम सिंह की छोटी बहू हैं। उन्होंने हाल ही में अपने घर की राजनीतिक पार्टी को छोड़कर बीजेपी को ज्वॉइन किया है जिससे इनकी घर की राजनीतिक पार्टी सपा को काफी बड़ा झटका लगा। आज हम जानेगे कि अपर्णा यादव कौन है और इस आर्टिकल में अपर्णा यादव की पूरी जीवनी हमने आपके सामने रखने की कोशीश की है। उम्मीद करेंगे आपको जरूर पसंद आएगी.

अपर्णा यादव एक भारतीय राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिला है। जिनका जन्म 5 फरवरी 1990 को यूपी के एक ठाकुर परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम अरविंद सिंह बिष्ट है, जो कि एक प्रसिद्ध पत्रकार थे. आज वह है उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू है.

Aparna Yadav in hindi

question (प्रश्न)answer (उत्तर)
name/नाम अपर्णा यादव
DOB/जन्म तिथि 5 फरवरी 1990 (यूपी)
profession/पेशा राजनीतिक
parents/माता-पिताअरविंद सिंह बिष्ट/ अम्बी बिष्ट
husband/पतिप्रतीक यादव
political party/राजनीतिक दलBJP (भारतीय जनता पार्टी)
famous name/प्रसिद्ध नामछोटी बहू
age/उम्र33 वर्ष (2021)
nationality/राष्ट्रीयता भारतीय
Aparna Yadav Biography in hindi

aparna yadav biography in hindi

प्रारंभिक जीवन – अरविंद सिंह बिष्ट के घर पैदा हुई अपर्णा यादव की माँ का नाम अम्बी बिष्ट है. जो कि लखनऊ नगर निगम में बतौर अधिकारी कार्य करती है। इनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट है, जो की टाइम्स ऑफ इंडिया लखनऊ ब्यूरो के प्रमुख थे। अपर्णा यादव ने अपनी शुरुआती स्कूली पढ़ाई लखनऊ के लॉरेटो इंटरमीडिएट कॉलेज से की थी. इसके बाद अपर्णा यादव ने अपने ग्रैजुएशन की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड के मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी को चुना जहाँ से उन्होंने राजनीतिक विज्ञान में ग्रैजुएट किया. जिसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशन में अपने मास्टर की डिग्री हासिल की है।

Aparna yadav husband and love story in Hindi

अपने स्कूली पढ़ाई के दौरान अपर्णा यादव की मुलाकात मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव से हुई जहाँ वह उनके क्लासमेट हुआ करते थे. उस समय अपर्णा की प्रतीक यादव से दोस्ती हो गई थी। हालांकि वह बताती हैं कि उस समय वह नहीं जानती थी, कि वह मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं. और अपर्णा ने एक इंटरव्यू में बताया भी था कि प्रतीक यादव और उन्होंने एक दूसरे को लगभग 8 साल तक डेट किया था।

जिसके बाद उन दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला लिया। शुरुआत में मुलायम सिंह यादव उनकी शादी को लेकर नाखुश थे. जिसके बाद प्रतीक यादव ने अपनी माँ को उन्हें मनाने के लिए कहा , उनके समझाने के बाद मुलायम सिंह यादव भी मान गए. जिसके बाद अपर्णा सिंह बिष्ट और प्रतीक यादव ने साल 2010 में सगाई की।

और 4 दिसंबर 2009 को अपर्णा सिंह बिष्ट और प्रतीक यादव शादी जैसे पवित्र बंधन में बंध गए। जिसके बाद वह मुलायम सिंह यादव के घर की छोटी बहू बन गयी और आज भी उन्हें हर जगह छोटी बहू के नाम से जाना जाता है, जिसके बाद आज उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम पर प्राथमा है. बताया जाता है दोनों की शादी में मुकेश अंबानी से लेकर बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं।

जानिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में (click here)

राजनीतिक करियर की शुरुआत

साल 2017 यह वह साल था, जब अपर्णा यादव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी, जहाँ उन्होंने लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर राजनीती में अपना अपना पहला कदम रखा. जहाँ वह बीजेपी की उम्मीदवार बहुगुणा जोशी से हार गयी थी. 2017 में चुनाव में हार कर उनके नतीजों के बाद अक्सर नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की तारीफ किया करती थी।

वह काफी लंबे समय से गोहत्या के खिलाफ़ आवाज उठाती रही है। इसी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम का सराहना करते हुए उनकी तारीफ की और राम मंदिर के लिए भी उन्होंने लाखो रुपए का चंदा दिया था।

Aparna Yadav net worth in hindi ( अपर्णा यादव की कुल संपत्ति )

2017 विधानसभा चुनाव के हलफनामे के मुताबिक अपर्णा यादव के पास लगभग 22, करोड़ की कुल संपत्ति है, जिसमें से उन्होंने 1,00,000 से ज्यादा कैश भी दिखाया था. बताया जाता है कि अपर्णा के नाम दो गाड़ियां भी हैं, जिनमें से एक उनकी 5,00,00,000 के लगभग लैम्बोर्गिनी और एक लगभग 1,50,000 की बाइक भी है.

सपा पार्टी से बीजेपी तक का सफर

बताया जाता है कि वैसे तो प्रतीक यादव राजनीति से बहुत दूर दूर तक रहते हैं। कभी भी उन्हें राजनीतिक करियर में दिलचस्पी नहीं रही, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी अपर्णा यादव के राजनीतिक करियर में हमेशा उनका साथ दिया है. और साल 2017 से ले करके साल 2022 तक वह अपनी पारिवारिक पार्टी सपा में शामिल रही। लेकिन किसी कारण से साल 2022 में ही वह बीजेपी में शामिल हो गई जिसके बाद वह मीडिया और हर जगह सुर्खियों में आ गयी।

Some FAQ (कुछ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

वर्तमान में अपर्णा यादव किस राजनीतिक पार्टी में शामिल हुई हैं?

बीजेपी

अपर्णा यादव के पति का नाम क्या है?

प्रतीक यादव

अपर्णा यादव का जन्म कब और कहाँ हुआ?

5 फरवरी 1990 को यूपी में।

अपर्णा यादव के पिता का नाम क्या है?

अरविंद सिंह बिष्ट।

See also – इन्हे भी पढ़े

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का जीवन परिचय।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय।

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम अपर्णा यादव को देते हैं क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?