Anshu Malik Biography in Hindi | अंशु मलिक जीवनी

You are currently viewing Anshu Malik Biography in Hindi | अंशु मलिक जीवनी

Anshu Malik Biography in Hindi | age, DOB, birthpace, family, career, medal, and more (अंशु मलिक जीवनी हिंदी में – आयु, जन्म तिथि, जन्मस्थान, परिवार, करियर, पदक, और बहुत कुछ)

आज हम बात करने वाले हैं, महिला कुश्ती में भारत का नाम रोशन करने वाली अंशु मलिक के बारे में। इन्होने न बल्कि भारत में शोहरत पाई है बल्कि अपने प्रदर्शन से देश विदेश में काफी शोहरत हासिल की है। इस लेख में आपको अंशु मलिक की उम्र, जीवनी, करियर तथा उनसे जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी। तो चलिए जानते हैं, उनकी कुश्ती कैरियर के सफर के बारे में।

अंशु मलिक कौन है? (Who is Anshu Malik)

अंशु मलिक एक भारतीय फ्रीस्टाइल महिला पहलवान हैं, जिनका जन्म 5 अगस्त 2001 को हरियाणा के जींद में हुआ था। इन्होंने 20 साल की उम्र में भारत के लिए कई मेडल प्राप्त किए हैं। वह साल 2021 में हुए विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल तथा अमाल्टी में हुए एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया हैं। वह महिला डिवीजन में विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय पहलवान है।

अंशु मलिक का जीवन परिचय (Anshu Malik Biography in hindi)

name/नामअंशु मलिक
DOB/जन्म तिथि5 अगस्त 2001
birthplace/जन्म स्थानहरियाणा,जींद
age/उम्र20 साल (2021)
profession/पेशाफ्रीस्टाइल महिला पहलवान
parents/माता-पिताधर्मवीर मालिक/ मंजू मालिक
siblings/भाई बहनभाई – शुभम मालिक
famous/प्रसिद्धपहलवान
medal/पदक3 गोल्ड, 3 ब्रॉन्ज, और 4 सिल्वर मेडल (कुल = 10)
Category/श्रेणी57kg, 59kg, 60kg
Religion/धर्महिन्दू
nationality/राष्ट्रीयताभारतीय
Anshu Malik Biography in hindi

अंशु मलिक का परिवार

भारत का नाम रोशन करने वाली पहलवान अंशु मालिक का जन्म 5 अगस्त 2001 को हरियाणा के जींद जिले में स्थित निदानी गांव में हुआ था। अंशु मलिक पहलवानों के परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिसमें उनके पिताजी और चाचा बड़े स्तर पर पहलवान रह चुके हैं । अंशु मलिक के पिता धर्मवीर मालिक ने साल 1985 में विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जबकि उनके चाचा पवन मलिक ने दक्षिण एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा अंशु मलिक के परिवार में उनके भाई शुभम राष्ट्रीय स्तर पर पहलवानी कर चुके हैं।

पहलवानी करियर

अंशु मलिक का पहलवानी में हाथ उनके पिता और जगदीश श्योराण का है, क्योंकि अंशु मलिक को ही जगदीश श्योराण प्रशिक्षित किया करते थे, जिन्होंने 20 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवानों को प्रशिक्षित किया था। कुश्ती पहलवान होने के चलते अंशु मलिक में साल 2016 में हुए विश्व कैडेट चैंपियनशिप में ब्रोंज मेडल अपने नाम किया था, यही नहीं उन्होंने इसी चैंपियनशिप में साल 2017 में 60 किलो वर्ग कैटेगरी में लड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

अंशु मलिक ने साल 2016 में हुए एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में दुबारा गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने 2018 में हुए विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। इसके बाद अंशु मलिक ने नई दिल्ली में हुए साल 2020 में एशियाई चैंपियनशिप में ब्रोंज मेडल अपने नाम किया। यही नहीं उन्होंने 2022 में सिल्वर मेडल तथा 2021 में गोल्ड मेडल जीता।

जानिए भारत के जाने माने कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार के बारे।

इससे पहले अंशु मलिक ने 57 वर्ग किलो केटेगरी में व्यक्तिगत विश्वकप के लिए सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने ओस्लो 2021 में हुए विश्व चैंपियनशिप में भारत का नाम रोशन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ऐसा करने वाली अंशु मलिक पहली भारतीय पहलवान बन गई।

Awards and Achievements (पुरस्कार और उपलब्धियों)

  • रजत पदक – दूसरा स्थान 2021 Oslo ( विश्व चैंपियनशिप)
  • स्वर्ण पदक – पहला स्थान 2019 Chon Buri (एशियाई जूनियर चैंपियनशिप)
  • रजत पदक – दूसरा स्थान 2020 Belgrade (व्यक्तिगत विश्व कप)
  • स्वर्ण पदक – पहला स्थान 2021 Almaty (एशियाई चैंपियनशिप)
  • रजत पदक – दूसरा स्थान 2022 Ulaanbaatar (एशियाई चैंपियनशिप)
  • कांस्य पदक – तीसरा स्थान 2020 New Delhi नई दिल्ली (एशियाई चैंपियनशिप)
  • रजत पदक – दूसरा स्थान 2018 Trnava (विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप)
  • कांस्य पदक – तीसरा स्थान 2016 Tbilisi (विश्व कैडेट चैंपियनशिप)
  • स्वर्ण पदक – पहला स्थान 2017 Athens (विश्व कैडेट चैंपियनशिप)
  • कांस्य पदक – तीसरा स्थान 2018 Zagreb (विश्व कैडेट चैंपियनशिप)

FAQ

अंशु मलिक कौन है?

एक भारतीय फ्रीस्टाइल महिला पहलवान है जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया है।

अंशु मलिक के कोच का नाम क्या है?

रामचंद्र पवार

अंशु मलिक का जन्म कब और कहां हुआ?

उनका जन्म 5 अगस्त 2001 को हरियाणा के जींद जिला में हुआ था।

अंशु मलिक कितने साल की हैं?

वर्तमान में उनकी उम्र 20 साल है।

अंशु मलिक के पिता का नाम क्या है?

उनके पिता का नाम धर्मवीर है।

See Also – इन्हे भी पढ़े

ravi kumar dahiya biography in hindi

नोट– यह संपूर्ण बायोग्राफी का क्रेडिट हम अंशु मलिक को देते हैं, क्योंकि ये पूरी जीवनी उन्हीं के जीवन पर आधारित है और उन्हीं के जीवन से ली गई है। उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके बताइयेगा कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा?